Author: admin

सागर । महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तथा महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने पटकुई स्थित कुबेर वाटिका में राधे-कृष्ण सत्संग परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर नीलगिरी पीठाधीश्वर आत्मानंद सरस्वती महाराज का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को सत्य, सेवा, सदाचार और मानव कल्याण का मार्ग दिखाने वाली दिव्य ज्ञानगंगा है। उन्होंने कहा कि पूज्य महाराज श्री अपने प्रेरणादायी प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन, नैतिक…

Read More

सागर/दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार अभियान को और अधिक व्यापक बनाना शुरू कर दिया है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क और चुनावी गतिविधियों में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को दतिया विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहे। उन्होंने विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया, साथ ही प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि, प्रदेश भाजपा मीडिया…

Read More

सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रभारी महेन्द्र सिंह , क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल , उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा , विनोद गोटिया, चुनाव सह प्रभारी श्री राहुल कोठारी जी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी जनसंपर्क अभियान एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान प्रभावी जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा प्रत्येक बूथ तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं…

Read More

सागर । सड़क सुरक्षा समिति का अभिमत लेकर संजय ड्राइव रोड स्थित ब्रिज के डिवाइडर की उचित निराकरण प्रक्रिया पूर्ण करें, उक्त निर्देश नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने संजयड्राइव सड़क ब्रिज का निरीक्षण कर निगम के इंजीनियर्स को दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के इंजीनियर्स संजय तिवारी, सैयम चतुर्वेदी, आयुष शुक्ला, स्वच्छता निरीक्षक शशांक रावत, अतिक्रमण प्रभारी राजू रेकवार आदि निगम कर्मचारी उपस्थित रहे। निगमायुक्त श्री खत्री ने संजय ड्राइव रोड सहित शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संजय ड्राइव रोड के ब्रिज की ड्राइंग डिजाइन पर विस्तार से चर्चा…

Read More

सागर । जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राजीव गांधी भवन, कांग्रेस कार्यालय से तीन बत्ती होते हुए जय स्तंभ, कटरा बाजार तक कैंडल लाइट मार्च निकाला गया। शहर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में कैंडल लेकर सड़कों पर उतरे और नीट, सीबीएसई परीक्षा में हुई अनियमितताओं तथा छात्रों पर हुई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि नई दिल्ली में हुई अभूतपूर्व घटनाओं और देशव्यापी आंदोलन के क्रम में मोदी सरकार के कार्यकाल में नीट एवं सीबीएसई परीक्षा…

Read More

सागर। गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई के अवसर पर सागर के श्री बालाजी मंदिर परिसर में “माँ राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुमकुमार्चन लक्ष्मी प्राप्ति महाअनुष्ठान” का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर माँ राजराजेश्वरी एवं माँ ललिता त्रिपुरसुंदरी के श्रीचरणों में 1 करोड़ हरिद्रा (हल्दी) एवं कुमकुम अर्चन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्री रावतपुरा सरकार महाराज श्री रविशंकर जी महाराज ने मीडिया से विस्तार से चर्चा करते हुए गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व, समाज, युवाओं और पत्रकारिता की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। महाराज श्री ने कहा कि पत्रकार जगत मानवता का चौथा स्तंभ है। समाज को…

Read More

सागर । जिले में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि को की समीक्षा हेतु जिला कलेक्टर कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उच्चतम न्यायालय की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने की। बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, सिटी मजिस्ट्रेट गगन बिसेन, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेनगुरिया, लोक निर्माण विभाग एसडीओ साहित्य तिवारी सहित एनएचएआई, एमपीआरडीसी सहित अन्य रोड एजेंसी के जिलाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने स्पष्ट किया कि…

Read More

सागर । डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के अभिमंच सभागार में गौर व्याख्यान माला कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ मां सरस्वती एवं विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. सर हरीसिंह गौर के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। व्याख्यान माला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रो. डी.पी. सिंह, पूर्व अध्यक्ष यूजीसी, पूर्व कुलपति सागर विश्वविद्यालय, पूर्व कुलपति बनारस हिंदू विश्वविद्यालय थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. वाय.एस. ठाकुर ने की. कार्यक्रम के संयोजक प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत एवं विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ. सत्यप्रकाश उपाध्याय भी मंचासीन रहे | कार्यक्रम के आरंभ में संयोजक…

Read More

सागर। रामसरोज समूह के संस्थापक स्व. रामशंकर केसरवानी एवं समूह की मातृशक्ति स्व. श्रीमती सरोजनी देवी केसरवानी की स्मृति में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन भूतेश्वर मंदिर में 29 वर्षों से निरंतर चल रहे अखंड कीर्तन (“जय गौरी शंकर सीता राम जय पार्वती शिव सीताराम”) और अखंड ज्योत के 30वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में किया गया। रामसरोज जी समूह पिछले 17 वर्षों से अखंड संकीर्तन करने वाले सदस्यों और पुजारियों का सम्मान करता आ रहा है इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन रामसरोज समूह के संचालक समाजसेवी बबिता-संजीव केसरवानी, समाजसेवी गीता-शैलेश केशरवानी एवं…

Read More

सागर। विधानसभा के मानसून सत्र में सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कनेरादेव सिंचाई परियोजना के जलाशय में रिसाव की गंभीर समस्या का विषय उठाते हुए शासन से की गई कार्यवाही एवं परियोजना के स्थायी समाधान की जानकारी मांगी। विधायक जैन के प्रश्न के उत्तर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि जलाशय के रिसाव की भू-तकनीकी जांच के लिए भारत सरकार के भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग से समझौता किया गया है। इसके सुझावों के आधार पर अनुसंधान कार्यों के लिए वर्ष 2023 में 1.95 लाख रुपये तथा वर्ष 2025 में 1.33 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। मंत्री…

Read More