Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संकल्प फाउंडेशन की पहल से बारिश में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को मिली सुविधा

    August 21, 2026

    संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दूसरे दिन निकली कलश वंदन समरसता यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    August 21, 2026

    जैसीनगर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का खंड स्तरीय शिविर संपन्न कैबिनेट मंत्री, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संकल्प फाउंडेशन की पहल से बारिश में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को मिली सुविधा
    • संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दूसरे दिन निकली कलश वंदन समरसता यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
    • जैसीनगर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का खंड स्तरीय शिविर संपन्न कैबिनेट मंत्री, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
    • संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष पर सागर विधानसभा में सामाजिक समरसता अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ
    • समय-सीमा में हल हों राजस्व प्रकरण: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने ली आरओ समीक्षा बैठक जनसुनवाई और राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • सागर में स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री गोविंद राजपूत ने किया ध्वजारोहण, देहदानी परिवार वा अन्य को किया सम्मानित
    • हल्द्वानी की घटना भाजपा की सोच को उजागर करता है- भूपेंद्र सिंह मोहासा जिला ग्रामीण कांग्रेस में निकाला संविधान-सम्मान बचाओ मार्च
    • एमआईसी की बैठक में नगर विकास एवं सौंदर्यीकरण के विभिन्न विषयों पर लिए गए निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दूसरे दिन निकली कलश वंदन समरसता यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
    ताजा ख़बरें

    संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दूसरे दिन निकली कलश वंदन समरसता यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    admin By adminAugust 21, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर सागर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कलश वंदन समरसता यात्रा श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शास्त्री वार्ड स्थित धर्म टाल से हुआ। यात्रा शास्त्री वार्ड की शुक्ला गली से होते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंची और आगे संत रविदास वार्ड, रेलवे फाटक, भगत सिंह वार्ड एवं स्वीपर कॉलोनी होते हुए मोतीनगर चौराहा पहुंची। यहां से यात्रा बड़ी माता मंदिर, वल्लभनगर वार्ड पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया।

    यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शामिल हुईं। यात्रा के मार्ग में लोगों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों से निकलकर पुष्पमालाओं और पुष्पवर्षा के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया। पूरे यात्रा मार्ग में विभिन्न अखाड़ों के ढोल एवं वाद्य दल साथ चलते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। संत रविदास जी के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
    विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा—संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा संकल्प
    यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज केवल एक संत नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के महान प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।
    उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन हमें प्रेरणा देता है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और अवसर मिले। उनकी 650वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर निकाली जा रही कलश वंदन समरसता यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता का संकल्प लेने का अभियान है। संत रविदास जी के विचारों को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
    भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा—आज भी प्रासंगिक हैं संत रविदास जी के विचार
    भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और आचरण से समाज को समानता, सद्भाव और मानव कल्याण का मार्ग दिखाया। उनका संदेश किसी एक वर्ग या समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणादायी है।
    उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि संत रविदास जी के विचारों को अपने जीवन में उतारते हुए समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को और मजबूत किया जाए। कलश वंदन यात्रा इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।
    कार्यक्रम में बीना विधायक श्रीमती डॉ. निर्मला सप्रे ने भी सिर पर कलश रखकर यात्रा में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन त्याग, भक्ति, सेवा और सामाजिक समानता का संदेश देता है। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज को अधिक मजबूत और एकजुट बनाया जा सकता है।
    उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की वाणी आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य करती है। उनकी 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित यह यात्रा सामाजिक समरसता और भाईचारे के संकल्प को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
    नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा—घर-घर पहुंचे संत रविदास जी का संदेश
    नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान और समानता दिलाने का संदेश दिया। उनके विचारों में मानवता, सेवा और सामाजिक भाईचारे की भावना निहित है। कलश वंदन यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के संदेश को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
    उन्होंने समाजजनों से आह्वान किया कि संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
    कलश वंदन समरसता यात्रा के दौरान मार्ग में लोगों का उत्साह देखते ही बना। महिलाओं द्वारा कलश लेकर चलना यात्रा का विशेष आकर्षण रहा। घरों से निकलकर नागरिकों ने पुष्पमालाएं पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। अखाड़ों के ढोल और वाद्य दल पूरे समय यात्रा के साथ चलते रहे।
    शास्त्री वार्ड से प्रारंभ हुई यात्रा संत रविदास वार्ड, रेलवे फाटक, भगत सिंह वार्ड, स्वीपर कॉलोनी और मोतीनगर चौराहा होते हुए बड़ी माता मंदिर, वल्लभनगर वार्ड पहुंची, जहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।
    कल संत कबीर वार्ड से निकलेगी यात्रा
    आयोजकों ने बताया कि कलश वंदन समरसता यात्रा का अगला चरण कल संत कबीर वार्ड से दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगा। अधिक से अधिक संख्या में समाजजनों एवं श्रद्धालुओं से यात्रा में सहभागिता करने का आह्वान किया गया है।
    इस अवसर पर धर्म ठेकेदार, कुलदीप राठौर, जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, तृप्ति बाबू सिंह, राहुल अहिरवार, मुन्ना ठेकेदार, मधुकर जाटव, सुमित यादव, चेतराम अहिरवार, नर्मदा पटेल, अनीता हरप्रसाद अहिरवार, नीलम अहिरवार, अमित बैसाखिया, संध्या भार्गव, सविता साहू, अभिमन्यु सोनी, देवेंद्र अहिरवार, नत्थू सिंह, राकेश लारिया, सुदामा राय, जय सोनी, प्रमोद लारिया, भरत अहिरवार, प्रभुदयाल साहू, धर्मेंद्र रजक, नरेश धानक, धर्मेंद्र खटीक, सतीश जैन, गरीबदास जाटव, रामेश्वर नेमा, चंचल विश्वकर्मा, अनुज साहू, डॉ. दशरथ मालवीय, संध्या इटोरिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    संकल्प फाउंडेशन की पहल से बारिश में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को मिली सुविधा

    August 21, 2026

    जैसीनगर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का खंड स्तरीय शिविर संपन्न कैबिनेट मंत्री, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

    August 21, 2026

    संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष पर सागर विधानसभा में सामाजिक समरसता अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ

    August 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024512

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025304

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024273
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    संकल्प फाउंडेशन की पहल से बारिश में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को मिली सुविधा

    By adminAugust 21, 20263

    सागर। बरसात के मौसम में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी और उनकी…

    संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दूसरे दिन निकली कलश वंदन समरसता यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    August 21, 2026

    जैसीनगर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का खंड स्तरीय शिविर संपन्न कैबिनेट मंत्री, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

    August 21, 2026

    संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष पर सागर विधानसभा में सामाजिक समरसता अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ

    August 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    संकल्प फाउंडेशन की पहल से बारिश में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को मिली सुविधा

    August 21, 2026

    संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दूसरे दिन निकली कलश वंदन समरसता यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    August 21, 2026

    जैसीनगर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का खंड स्तरीय शिविर संपन्न कैबिनेट मंत्री, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

    August 21, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024512

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025304
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.