Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा
- श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
- शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली
- श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह
- गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
- तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
Author: admin
सागर । बंडा के चार गांवों में छह लोगों की अचानक हुई मौत के चलते जिले में हड़कंप की स्थिति है, प्राथमिक जानकारी के अनुसार इनकी मौत जहरीली शराब पीने के कारण हुई है, सूचना मिलते ही कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे । मिली जानकारी के अनुसार, एक के बाद एक कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई. प्रथमदृष्टया जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जताई जा रही ग्राम पाटन, गूगरा,चौका, मगरधा निवासी छह लोग रविवार सुबह गंभीर हालत में बंडा के सिविल…
सागर । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के पश्चात् गोपाल मंदिर से आज शोभा यात्रा शहर में निकाली गई। जो शहर के विभिन्न इलाकों से होती हुई तीन बत्ती पहुंची,जहां शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे के नेतृत्व में शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शहर सेवादल अध्यक्ष के साथ प्रदेश महासचिव सेवादल विजय साहू, डॉ.पी एस ठाकुर, मदनगोपाल यादव,गणेश गुप्ता,दिलीप बाबू रैकवार, लल्ला यादव, निक्की यादव,परख शुक्ला,अन्नू घोषी,अमन रजक,तरुण सैनी,रवि जैन आदि जन उपस्थित रहे।
सागर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राहतगढ़ में यादव समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान यादव समाज के लोगों ने मंत्री श्री राजपूत का स्वागत एवं सम्मान किया। जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज द्वारा राहतगढ़ के प्रमुख मार्गों से भव्य रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इसके पश्चात आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के साथ-साथ…
सागर। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि कर्म, धर्म, न्याय, पर्यावरण संरक्षण, नारी सम्मान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा है। भगवान श्रीकृष्ण ने करीब पांच हजार वर्ष पूर्व गीता के माध्यम से मानव समाज को जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कर्म को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह भी बताया कि मनुष्य को धर्म के मार्ग पर चलते हुए अन्याय, अधर्म, अत्याचार और अहंकार के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। श्रीकृष्ण का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने…
सागर ।गौमाता के प्रति सेवा, करुणा और संवेदना का संदेश लेकर श्री रावतपुरा सरकार महाराज श्री शनिवार को सागर के सदर में ‘एक रोटी गौमाता के लिए’ अभियान के अंतर्गत घर-घर पहुँचे। पूज्य महाराज श्री ने स्वयं हाथों में झोली लेकर लोगों से बेसहारा गौमाताओं के लिए एक रोटी का सहयोग माँगा। इस दौरान महाराज श्री का सहज, सरल और सेवा से ओत-प्रोत स्वरूप लोगों के मन को गहराई से छू गया। अपने गुरु को स्वयं घर के द्वार पर गौमाता के लिए रोटी माँगते देखकर अनेक श्रद्धालु भावुक हो उठे और प्रेम एवं श्रद्धा के साथ इस अभियान में…
सागर । तैलिक सभा के स्थापना दिवस एवं शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान समारोह साहू समाज मंदिर बड़ा बाजार में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का आयोजन म प्र साहू तैलिक सभा के संभागीय अध्यक्ष संजय साहू प्रदेश उपाध्यक्ष विजय साहू महेश दाल मिल घासीराम साहू प्रदेश सचिव मनोहर साहू इंजीनियरिंग विभाग अध्यक्ष राजेश साहू राजनैतिक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम साहू जिला अध्यक्ष नरेंद्र साहू गोल्डन मसाला मुकेश साहू भीतर बाजार सुशील साहू महेश साहू भास्कर नरेंद्र साहू मेडीकल महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती शशि साहू नगर अध्यक्ष श्रीमती रोहणी साहू महासचिव श्रीमती अनीता साहू ने आयोजित किया ।…
सागर । स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के घर के नजदीक पहुंचाने और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सागर एवं स्वास्थ्य विभाग सागर के संयुक्त तत्वावधान में बारियाघाट वार्ड में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 678 नागरिकों की जांच कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया।जिसमे 11 नए शुगर के मरीज मिले. शिविर में विशेष रूप से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल तथा अन्य गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग पर ध्यान दिया गया। नागरिकों को ब्लड प्रेशर, फास्टिंग एवं पोस्टप्रैंडियल ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल एवं लिपिड…
सागर । स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के घर के नजदीक पहुंचाने और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सागर एवं स्वास्थ्य विभाग सागर के संयुक्त तत्वावधान में बारियाघाट वार्ड में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 678 नागरिकों की जांच कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया।जिसमे 11 नए शुगर के मरीज मिले. शिविर में विशेष रूप से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल तथा अन्य गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग पर ध्यान दिया गया। नागरिकों को ब्लड प्रेशर, फास्टिंग एवं पोस्टप्रैंडियल ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल एवं लिपिड…
सागर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम रानगिर में डीआईजी शशीन्द्र चौहान द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे उनके बीच पहुंचकर सुनना, पुलिस एवं प्रशासन के प्रति विश्वास को और मजबूत करना तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में प्रभावी पहल करना रहा। डीआईजी शशीन्द्र चौहान के रानगिर आगमन पर ग्रामीणजनों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने खुलकर अपनी विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं एवं स्थानीय मुद्दों से डीआईजी महोदय को अवगत कराया। डीआईजी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना…
सागर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सागर द्वारा वृंदावन बाग मंदिर में विशाल CPR प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने अचानक हृदय गति रुकने जैसी आपात स्थिति में जीवन बचाने की बुनियादी तकनीक सीखी तथा प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में पुतले पर CPR की व्यावहारिक प्रैक्टिस भी की। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को यह समझाना था कि हृदय गति रुकने की स्थिति में हर सेकंड महत्वपूर्ण होता है और चिकित्सकीय सहायता पहुँचने तक तत्काल CPR किसी व्यक्ति के जीवन की संभावना बढ़ा सकता…
