Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
- बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे
- जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर
- संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ
- कृषि महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण की कार्रवाई प्रगति पर भवन निर्माण के लिए 15 करोड़ जारी : कृषि मंत्री खुरई में जल्द खुलेगा नवीन आईटीआई
- नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने फार्मेसी कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति की शपथ
- नशे से खुद को बचाइए, देश अपने आप बच जाएगा: डॉ. कमलेश दुबे युवा विचारक अविराज सिंह द्वारा आयोजित ‘‘नशे से दूरी है जरूरी‘‘ संगोष्ठी में सैकड़ों युवाओं ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया
- शरीर में जब तक आत्मा है, तब तक मनुष्य का जीवन है: आत्मानंद सरस्वती महाराज
Author: admin
सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम सीमा क्षेत्र में संचालित डेयरियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हफसिली स्थित डेयरी विस्थापन परियोजना में प्लॉट आवंटित होने व सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद भी अपने पशुओं को वहां शिफ्ट नहीं करने वाले डेयरी संचालकों पर अब कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे डेयरी संचालकों के पशु यदि नगर निगम सीमा क्षेत्र में पाए गए अथवा सड़कों पर विचरण करते हुए मिले तो संबंधित पशु मालिकों पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा तथा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की कार्रवाई…
सागर। अंबेडकर वार्ड स्थित बीजासेन कॉलोनी के रहवासियों ने विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पहुंचकर कॉलोनी की सड़क निर्माण संबंधी समस्या से अवगत कराया। इस दौरान रहवासियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कॉलोनी की सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में है, जिससे स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों एवं बुजुर्गों को प्रतिदिन आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों ने बताया कि बारिश के मौसम में सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने क्षेत्र की इस प्रमुख समस्या के स्थायी समाधान के लिए…
सागर। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में खुरई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत 1.20 लाख वृक्षों का पौधारोपण कार्यक्रम अपने लक्ष्य की प्राप्ति के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खुरई नगर पालिका के साथ मालथौन, बांदरी, बरोदिया कलां नगर परिषद क्षेत्रों तथा खुरई व मालथौन जनपद पंचायतों की सभी ग्राम पंचायतों के साथ सभी शैक्षणिक संस्थाओं और सरकारी विभागों में पूरे उत्साह और पूरी तैयारी के साथ वृहद वृक्षारोपण करते हुए खुरई विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में एक लाख से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प पूरा कर…
सागर । संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के मार्गदर्शन में नगर निगम की महापौर, अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य तथा सागर संभाग के नगरीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं नेता सदन की आज 17 जुलाई, 2026 को होटल दीपाली पैलेस, सागर के ऑडिटोरियम में “ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला का आयोजन ऑल इंडिया इन्स्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेन्ट (एआईआईएलएसजी), भोपाल की ओर से किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप ‘ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम 2026’ के प्रावधानों को जनप्रतिनिधिगण के सहयोग से निकाय स्तर पर क्रियान्वित कराना है। कार्यशाला में…
सागर। गुरु भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक चेतना के महापर्व गुरुपूजन महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हो गई हैं। मलूकपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राजेंद्रदास देवाचार्य के आगमन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में गुरु स्वागत की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं । शिष्य मंडल पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा कार्यों में जुटा हुआ है। 23 जुलाई प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक होने वाले आयोजन को लेकर भंडारा दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस महोत्सव का आयोजन अजब श्री सेवा…
खुरई। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने ‘‘सम्मान जो समाज के काम आए‘‘ अभियान के अंतर्गत खुरई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री एवं निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया। इस दौरान शासकीय हाई स्कूल विनायठा, शासकीय माध्यमिक शाला गोलनी तथा शासकीय प्राथमिक शाला बहारपुर में कुल 501 छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री तथा 47 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। शासकीय हाई स्कूल विनायठा में 15 साइकिलों के साथ 173 विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। इसी प्रकार शासकीय माध्यमिक शाला गोलनी में 12 साइकिलों सहित 108 विद्यार्थियों तथा शासकीय…
सागर। अपने जन्मदिवस के अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने महारानी लक्ष्मीबाई सांदीपनि विद्यालय पहुंचकर छात्राओं के बीच प्रेरणादायी समय बिताया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और विचारों पर आधारित पुस्तकों का सेट भेंट किया तथा उन्हें अध्ययन के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र जैन ने छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आज समाज में प्रेरणादायी पुस्तकों और समृद्ध पुस्तकालयों की आवश्यकता पहले से अधिक है। महापुरुषों की आत्मकथाएं, जीवनियां और संस्मरण नई पीढ़ी को जीवन में आगे बढ़ने की…
सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र में 18 जुलाई को एक ही दिन में 1 लाख 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके दो दिन बाद 20 जुलाई को पूरे विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नशे से दूरी है जरूरी जनजागरण अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के सभी नगरीय निकायों व ग्राम पंचायत स्तरों पर जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां आयोजित तैयारियों की समीक्षा बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज का निर्माण दोनों ही भविष्य की पीढ़ियों के सुरक्षित जीवन से जुड़े…
सागर। विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन एवं लीगल राइट्स काउंसिल ऑफ इंडिया की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,देवरी के वरिष्ठ समाज सेवी अलकेश जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने शिविर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान शिविर में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघा दुबे सहित 53 युवाओं व बहिनों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर…
सागर । पूरे प्रदेश की भांति दतिया में भी किसान खाद्य बीज के लिए परेशान है तो यहां के युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं, उपचुनाव में दतिया में माहौल पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में नजर आ रहा है । यह बात पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित दुबे रामजी ने यहां जारी बयान में कही । वे दतिया में पिछले एक सप्ताह से कांग्रेस के पक्ष में लगातार क्षेत्र में दौरे कर रहे हैं । श्री दुबे ने कहा किसान बोवनी के समय खाद्य बीज के लिए परेशान है, सोसायटियों में सुबह से ही खाद्य के लिए लाइन में लगना…
