Author: admin

सागर । युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), सागर शाखा द्वारा नशामुक्ति एवं तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता शिविर शासकीय संभाग स्तरीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक बालक छात्रावास तिली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तंबाकू, धूम्रपान, गुटखा, खैनी, सिगरेट, बीड़ी तथा अन्य नशीले पदार्थों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। अभियान के दौरान आईएमए सागर अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने छात्रों को बताया कि नशे की शुरुआत अक्सर…

Read More

सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखते हुए पहले दिन से ही सक्रियता के साथ शहर के विभिन्न वार्डों, गली, मुहल्लों का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने हेतु सफाईमित्रों को लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। और नागरिकों से सहयोग की अपील की जा रही है। ऐसे में मंगलवार को सुबह-सुबह शहर भ्रमण करते हुए स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने पहुँचे निगमायुक्त श्री खत्री ने राहतगढ़ ब्रिज के पास बनी दुकानों के आसपास डिस्पोजल, पानी पाउच और पान, गुटखा पाउच आदि कचरे के छोटे-छोटे ढेर देखकर नाराजगी व्यक्त की…

Read More

सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम के कार्यों में लापरवाही एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। निगमायुक्त श्री खत्री ने उद्यान विभाग के कार्यों में बार-बार दिए गए निर्देशों की अवहेलना कर लापरवाही बरतने पर कर्मचारी स्वदेश सराफ तथा डेयरी विस्थापन परियोजना एवं आवारा जानवरों को पकड़ने से संबंधित कार्यों में लापरवाही बरतने पर कर्मचारी अशरफ बेग को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि नगर निगम के प्रत्येक अधिकारी…

Read More

सागर । निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने सोमवार सुबह शहर के मुख्य मार्गों, तिराहों, चैराहों सहित कटरा बाजार में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया और सफाई दरोगा, सफाईमित्रों सहित निगमकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये। निगमायुक्त ने कटरा बाजार स्थित दीनदयाल काॅम्पलेक्स पहुंचकर यहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और पीछे की तरफ कचरा देख तत्काल समक्ष में खड़े होकर प्रेसर मशीन व सफाई मित्रों के माध्यम से साफ-सफाई सुनिश्चित कराई। त्योहारों और मानसून के बाद जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त ने सफाई कर्मियों के लिए कड़े निर्देश देते हुए कहा…

Read More

सागर । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि प्रदेश के 20 जिलों के 89 अनुसूचित जनजाति विकासखण्डों की उचित मूल्य दुकानों के आश्रित ग्रामों में राशन सामग्री का परिवहन कर ग्राम में ही वितरण की व्यवस्था के लिये “मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम” योजना लागू की गई है। योजनांतर्गत 6575 आश्रित ग्रामों के लगभग 7 लाख 13 हजार परिवारों को ग्राम में ही राशन सामग्री का वितरण कराया जाएगा। मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि राशन सामग्री के परिवहन के लिये 472 सेक्टर बनाए गए हैं। इन सेक्टर्स के ग्रामों में…

Read More

सागर । कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट शैलेष द्विवेदी, समस्त एसडीएम तथा जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर ने शासन की प्राथमिक योजनाओं और आमजन की शिकायतों के शीघ्र निराकरण को लेकर विस्तृत समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने पीएम आवास योजना के सत्यापन कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को उनके क्रम के संबंध में स्पष्ट और पारदर्शी जानकारी…

Read More

सागर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), सागर और इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स (आईएसए), सागर के संयुक्त तत्वावधान में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पटना बुजुर्ग, रहली में टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर और सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण लोगों को उनके नजदीक उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देना, टीबी के लक्षणों और समय पर जांच के बारे में जागरूक करना तथा आपात स्थिति में किसी की जान बचाने के लिए सीपीआर का प्रशिक्षण देना था। आईएमए सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर के…

Read More

सागर । श्री देव जाहरवीर गोगा जी महाराज में निशानों के साथ निकले चल समारोह का कांग्रेसजनों ने स्वागत किया । जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी भवन, तीन बत्ती स्थित जिला शहर कांग्रेस कार्यालय पर चल समारोह का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कांग्रेसियों ने गोगाजी महाराज के निशान का सामूहिक पूजन, भजन-कीर्तन और आरती की भाद्रपद माह में विशेषकर कजरिया तीज के दूसरे दिन वीर गोगाजी जाहरवीर और उनके गुरु, गुरु गोरखनाथ जी के मिलन और उनकी कृपा को याद किया जाता है। रविवार को शहर के 11 देवालयों से गोगाजी…

Read More

सागर। धर्मश्री अंबेडकर वार्ड के युवाओं ने विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और वार्ड की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर मांग पत्र सौंपा। युवाओं ने सड़क चौड़ीकरण के उपरांत प्रभावित क्षेत्रों में एप्रोच रोड के रैंप निर्माण, शेष रह गए नाली निर्माण कार्य को पूर्ण कराने तथा भगवान भोलेनाथ के अधूरे मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग रखी। युवाओं ने विधायक श्री जैन को बताया कि सड़क चौड़ीकरण के बाद कुछ स्थानों पर आवागमन के लिए आवश्यक एप्रोच रोड एवं रैंप का निर्माण शेष है, वहीं नाली निर्माण का कार्य भी कुछ…

Read More

सागर । पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संकल्प फाउंडेशन द्वारा अटल पार्क में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान 20 फलदार पौधे लगाए गए। संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। आज लगाए गए ये पौधे आने वाले समय में पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ समाज के लिए भी उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि “यदि आपके पास कोई ऐसा स्थान है, जहाँ पौधे लगाए जा…

Read More