Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा
- श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
- शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली
- श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह
- गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
- तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
Author: admin
सागर । हर माह के अंतिम रविवार को होने वाले शहर सेवादल परिवार का मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम जिला शहर कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष प्रशांत समैया ने किया। जैसा कि विदित है कि शहर कांग्रेस सेवादल परिवार हर माह के अंतिम रविवार को शहर के अलग अलग स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम करता रहा है,यह ध्वजारोहण आयोजन शहर सेवादल परिवार का 86वा कार्यक्रम था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रशांत समैया ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी विश्वविद्यालयों और युवाओं के बीच पहुंचकर युवाओं की आवाज बुलंद करने छात्रों की गूंज नाम से एक देशव्यापी अभियान चला रही…
सागर । गौसेवा को जन-जन के जीवन का संस्कार बनाने के संकल्प के साथ परम पूज्य श्री रावतपुरा सरकार महाराज श्री ने शनिवार को सागर की बाहुबली कॉलोनी में ‘एक रोटी गौमाता के लिए’ अभियान के अंतर्गत नंगे पैर घर-घर जाकर गौमाता के लिए रोटी माँगी। महाराज श्री ने हाथों में झोली लेकर लोगों के द्वार पर पहुँचकर गौसेवा के लिए एक रोटी देने का आग्रह किया। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय रहवासियों ने श्रद्धा एवं भाव के साथ गौमाता के लिए रोटियाँ अर्पित कीं। इस अभियान का दृश्य अपने आप में सामाजिक समरसता का संदेश भी दे रहा था।…
सागर। शहर में पेयजल के संरक्षण और पानी के अपव्यय को रोकने के उद्देश्य से विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने केशवगंज वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने टाटा कंपनी की पानी की लाइन से पानी बहता हुआ देखा। विधायक ने तत्काल संबंधित घर के व्यक्ति को पानी की टोंटी बंद करने के निर्देश दिए और पानी की बर्बादी रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक श्री जैन ने कहा कि पानी अमूल्य है और इसकी एक-एक बूंद का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वर्तमान में अच्छी बारिश होने के कारण हमें पर्याप्त जल उपलब्ध हो रहा है,…
सागर । मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नरयावली विधानसभा क्षेत्र के कर्रापुर में शनिवार को आयोजित खण्ड स्तरीय शिविर में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी कांग्रेसजनों के साथ पहुंचे।उन्होंने क्षेत्र के आमजनों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं एवं पूर्व से लंबित शिकायतों को लेकर कलेक्टर प्रतिभा पाल के समक्ष एक के बाद एक समस्याएं रखते हुए उनके समयबद्ध एवं निष्पक्ष निराकरण की मांग की। पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने नगर परिषद कर्रापुर में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में व्याप्त अनियमितताओं,फर्जी बिलों के भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, बिजली, सड़क,नाली सहित विभिन्न बुनियादी समस्याओं का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही…
सागर । मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 29 अगस्त 2026 को नगर परिषद कर्रापुर मुख्यालय पर खंडस्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर नगर परिषद कर्रापुर अध्यक्ष श्रीमती मीरा गुलाब अहिरवार उपस्थित रहीं। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा व्यक्तिगत रूप से आमजन से आवेदन स्वीकार किए गए एवं उनके निराकरण हेतु मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उद्योग को बढ़ावा देने हेतु उद्यमी संवाद भी किया गया। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत नगर परिषद कर्रापुर में आयोजित खण्डस्तरीय शिविर में आए आवेदकों…
सागर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सागर विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन एवं पूर्व विधायक श्री सुनील जैन ने परिवार सहित वेदांती स्थित पूज्य संत श्री श्री रविशंकर महाराज (रावतपुरा सरकार) के आश्रम पहुंचकर उन्हें राखी बांधने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने पूज्य महाराज जी से स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। संत के सान्निध्य से उनका मन आध्यात्मिक आनंद एवं श्रद्धा से भर गया। विधायक श्री जैन ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। यह पर्व हमारी सनातन संस्कृति के पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को और…
सागर। रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर सामाजिक समरसता और अपनापन का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए इस वर्ष भी सागर में एक भव्य और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश केसरवानी द्वारा पिछले 10 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, इस बार लगातार 11वें वर्ष वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश केसरवानी,जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोनी,लक्ष्मण सिंह,देवेंद्र पप्पू फुसकेले,नरेश यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किन्नर वर्ग से रक्षासूत्र बंधवाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने किन्नर समाज की आरती उतारी, उन्हें तिलक लगाया तथा साड़ी,राशन किट मिठाई,फल,और सम्मान स्वरूप राशि भेंट कर…
सागर । कूडो एसोसिएशन ऑफ़ मध्य प्रदेश द्वारा 21 से 24 अगस्त 2026 तक इंदौर मे 11वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर कूडो प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर मे किया गया। प्रतियोगिता मे विभिन्न जिलों से आये 650 से अधिक कूडो खिलाडियों ने प्रतियोगिता मे भाग लिया। सागर डिस्ट्रिक्ट कूडो एसोसिएशन के खिलाडियों ने 126 पदक जीतकर ओवर आल चैंपियनशिप अपने नाम की। द्वितीय स्थान पर भोपाल जिला एवं तृतीय स्थान पर जबलपुर जिला रहा। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कूडो इंडिया के संस्थापक हंशी मेहुल वोरा एवं गेस्ट ऑफ़ ऑनर प्रांशु वोरा रहे। मेहुल वोरा ने…
सागर । भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और आत्मीय रिश्ते का पावन पर्व रक्षाबंधन सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में इस बार विशेष भावनात्मक अंदाज में मनाया गया। युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने AGR क्लासेस की बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए उनकी कलाई से राखी बंधवाई और बहनों का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर वातावरण पूरी तरह आत्मीयता और भाई-बहन के प्रेम से सराबोर नजर आया। बहनों ने आकाश सिंह राजपूत की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएं कीं। वहीं आकाश सिंह राजपूत…
सागर। लाजपतपुरा वार्ड में भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती प्रमिला मौर्य द्वारा आयोजित असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र जैन सम्मिलित हुए। उन्होंने इस पावन धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर भगवान देवाधिदेव महादेव के पार्थिव शिवलिंग का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विधिवत पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने भगवान भोलेनाथ से समस्त नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन जैसे पावन अवसरों पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं भगवान शिव का पूजन भारतीय सनातन…
