Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वच्छ भारत एक राष्ट्रीय संकल्प है, स्वच्छता गरीब की सेवा और सफाई मित्र सच्चे नायक हैं – विधायक भूपेन्द्र सिंह

    October 2, 2026

    सेवा से संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर निगम सभागार में विधायक ने ली बैठक 7 अक्टूबर को सागर पहुंचेगी यात्रा, पीटीसी ग्राउंड में प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल संबोधन

    October 2, 2026

    सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही सरकार का मूल मंत्र हैः गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्वच्छ भारत एक राष्ट्रीय संकल्प है, स्वच्छता गरीब की सेवा और सफाई मित्र सच्चे नायक हैं – विधायक भूपेन्द्र सिंह
    • सेवा से संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर निगम सभागार में विधायक ने ली बैठक 7 अक्टूबर को सागर पहुंचेगी यात्रा, पीटीसी ग्राउंड में प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल संबोधन
    • सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही सरकार का मूल मंत्र हैः गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ
    • गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस पर सागर में विशेष स्वच्छता अभियान: सांसद, कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों ने सफाईमित्रों का किया सम्मान
    • गांधी जयंती 5 आजीवन कारावास के कैदी हुए रिहा , रामसरोज समूह ने गंगाजल, महाकाल दुपट्टा और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर अपराध से हमेशा दूर रहने का दिलाया संकल्प
    • गांधी जयंती पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों के घर पहुंचा सेवा दल, गांधी विचारों को जीवन में उतारने पर वरिष्ठजनों से की चर्चा,अध्यक्ष सिंटू कटारे ने किया सम्मान
    • पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के ससंघ दर्शन कर विधायक ने सपत्नीक लिया आशीर्वाद जन्मदिवस पर श्रीमती अनुश्री जैन ने वृंदावन में भगवान बांके बिहारी, राधा रमण एवं राधा वल्लभ जी के किए दर्शन
    • आर्मी भर्ती रैली में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए पश्चिम मध्य रेलवे चला रही है अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » स्वच्छ भारत एक राष्ट्रीय संकल्प है, स्वच्छता गरीब की सेवा और सफाई मित्र सच्चे नायक हैं – विधायक भूपेन्द्र सिंह
    ताजा ख़बरें

    स्वच्छ भारत एक राष्ट्रीय संकल्प है, स्वच्छता गरीब की सेवा और सफाई मित्र सच्चे नायक हैं – विधायक भूपेन्द्र सिंह

    admin By adminOctober 2, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खुरई। स्वच्छ भारत केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प है। सड़क, पार्क और सार्वजनिक स्थानों को अपनी निजी संपत्ति मानकर उनकी सफाई का ध्यान रखना एक जागरूक नागरिक  की पहचान है। यह विचार विधायक भूपेन्द्र सिंह ने राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत यहां के किला प्रांगण में आयोजित ‘‘सेवा मेरा योगदान‘‘ कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में खुरई तालाब के रिपटा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने स्वच्छता कर्मी श्रीमती कमलारानी वाल्मीकि के पांव धो कर शाल श्रीफल से सम्मान किया और सभी उपस्थितों को स्वच्छता, सेवा और श्रमदान का संकल्प दिलाया।

    पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित स्कूली विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी सप्ताह में कम से कम एक बार अपने मोहल्ले या गांव के लोगों के साथ मिलकर स्वच्छता के लिए श्रमदान करने की पहल अवश्य करें। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी स्वच्छता को स्वतंत्रता से भी ऊपर मानते थे क्योंकि स्वच्छता का सीधा संबंध स्वास्थ्य से है। प्रधानमंत्री का कहना है कि गंदगी का सबसे बड़ा आर्थिक नुकसान गरीब को उठाना पड़ता है। गंदगी से बीमारियां फैलती हैं और गरीब की गाढ़ी कमाई दवाओं में खर्च हो जाती है, इसलिए स्वच्छता अप्रत्यक्ष रूप से गरीबों की सबसे बड़ी सेवा है।
    विधायक श्री सिंह ने कहा कि एक आदर्श वार्ड वही है जो पूर्ण रूप से स्वच्छ हो, जहां गलियों में कूड़ा न हो और नालियों में पानी न रुके। इस महाअभियान के असली और सच्चे नायक हमारे वे ‘सफाईमित्र‘ हैं जो दिन-रात कठिन श्रम करके हमारी सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखते हैं। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से कहा कि हम सोशल मीडिया का उपयोग स्वच्छता के संदेशों को फैलाने और लोगों को प्रेरित करने के लिए कर सकते हैं।
    श्री सिंह ने खुरई के प्राचीन और एतिहासिक डोहेला किला के जीर्णोद्धार तथा सौन्दर्यीकरण कार्य की चरणबद्ध प्रक्रिया का स्मरण करते हुए बताया कि स्वच्छता और सौंदर्यीकरण से किस तरह एक खंडहर होती एतिहासिक धरोहर को जीवंत और जनोपयोगी स्थल के रूप में बदला जा सकता है, खुरई का डोहेला किला इसका जीवंत प्रमाण है।
    सेवा संकल्प अभियान के तहत क्षेत्र के स्कूलों में स्वच्छता पर आयोजित निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों विधायक श्री सिंह ने किला प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार वितरित किए। निबंध प्रतियोगिता में कु. वर्षा अहिरवार, पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. सिल्वेनिया जोसेफ, दिल्ली पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कु. पूर्वी सैनी, पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में कु. कंचन पटेल, पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. अनुष्का साहू, दिल्ली पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कु. मेघा ठाकुर, पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
    स्वच्छता में विशेष सहयोग के लिए कु. कशिश चढ़ार, पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, नगर पालिका खुरई के मनोहर वाल्मीकि और अमर वाल्मीकि उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत किला प्रांगण में विधायक श्री सिंह ने  खुरई तालाब के रिपटा घाट पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्कूली जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, अधिकारियों व आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।
    विधायक श्री सिंह ने किला प्रांगण में मां बीजासन मंदिर के पास महिला जिम एवं ध्यान केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने यहां के शहीद भगत सिंह वार्ड में वेयर हाउस के जर्जर शेड को ध्वस्त किए जाने से रिक्त हुए स्थान पर एक करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे पार्क, महिला जिम एवं योग ध्यान केंद्र के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी छह भाजपा मंडलों, खुरई व मालथौन जनपद पंचायत क्षेत्रों तथा खुरई नगर पालिका के अलावा मालथौन, बरोदिया कलां, बांदरी नगर परिषद क्षेत्रों में पूरे उत्साह से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इन कार्यक्रमों में लगभग 395 सार्वजनिक स्थलों पर सेवा कार्य हुए। सभी स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों और शासकीय अमले ने मिलकर श्रमदान किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पार्षद नीतिराज पटेल ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्नीबाई अहिरवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चैधरी, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, वरिष्ठ पार्षद देशराज यादव, हरिशंकर कुशवाहा, मनोज दुबे, नीतिराज पटेल, नीटू अजमानी, लखन सिंह यादव, काशीराम अहिरवार, मनोज राय पार्षद, सोनू चंदेल राजेंद्र यादव कल्लू, बलराम यादव, एसडीएम खुरई सतीश वर्मा, तहसीलदार खुरई ऋतु राय, सीएमओ खुरई राजेश महतेले, बीएमओ खुरई रामजी ठाकुर, बीआरसी राजेंद्र सेंगर, रवि असाटी, एचएन जिझौतिया, केपी यादव, इंद्रकुमार राय, इंद्राज सिंह, प्रवीण जैन गढ़ौला, रश्मि सोनी व भाजपा महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    सेवा से संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर निगम सभागार में विधायक ने ली बैठक 7 अक्टूबर को सागर पहुंचेगी यात्रा, पीटीसी ग्राउंड में प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल संबोधन

    October 2, 2026

    सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही सरकार का मूल मंत्र हैः गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ

    October 2, 2026

    गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस पर सागर में विशेष स्वच्छता अभियान: सांसद, कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों ने सफाईमित्रों का किया सम्मान

    October 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024522

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025307

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    स्वच्छ भारत एक राष्ट्रीय संकल्प है, स्वच्छता गरीब की सेवा और सफाई मित्र सच्चे नायक हैं – विधायक भूपेन्द्र सिंह

    By adminOctober 2, 20261

    खुरई। स्वच्छ भारत केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प है। सड़क, पार्क और…

    सेवा से संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर निगम सभागार में विधायक ने ली बैठक 7 अक्टूबर को सागर पहुंचेगी यात्रा, पीटीसी ग्राउंड में प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल संबोधन

    October 2, 2026

    सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही सरकार का मूल मंत्र हैः गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ

    October 2, 2026

    गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस पर सागर में विशेष स्वच्छता अभियान: सांसद, कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों ने सफाईमित्रों का किया सम्मान

    October 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    स्वच्छ भारत एक राष्ट्रीय संकल्प है, स्वच्छता गरीब की सेवा और सफाई मित्र सच्चे नायक हैं – विधायक भूपेन्द्र सिंह

    October 2, 2026

    सेवा से संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर निगम सभागार में विधायक ने ली बैठक 7 अक्टूबर को सागर पहुंचेगी यात्रा, पीटीसी ग्राउंड में प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल संबोधन

    October 2, 2026

    सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही सरकार का मूल मंत्र हैः गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ

    October 2, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024522

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025307
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.