Author: admin

सागर। बसो के किराए में अप्रत्याशित वृद्धि, छात्रों की समस्याएं एवं प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराए जाने को लेकर जिला एन एस यू आई के अध्यक्ष अक्षत कोठारी के नेतृत्व में हजारों छात्रों के साथ सिविल लाइन स्थित केंट माल से आरंभ होकर प्रदेश एन एस यू आई के अध्यक्ष आशुतोष चौकसे की मुख्य उपस्थिति में कलेक्ट्रेट घेराव को लेकर कूच किया।कुलपति निवास के सामने पुलिस ने पानी की बौछार सें छात्रों को रोकने की कोशिश की, छात्रों ने भारी पुलिस बल और वेरिकेटिंग को लाँघने की कोशिश की।इस दौरान पुलिस की छात्रों सें झूमा झटकी देखने मिली। प्रदेश एन…

Read More

सागर । रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कटरा बाजार क्षेत्र में बड़ी संख्या में आने वाले नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा बाजार में व्यवस्थित यातायात, स्वच्छता और अतिक्रमण को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने मंगलवार को कटरा मुख्य बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने कटरा मस्जिद से प्रसूतिकागृह की ओर लगी राखी की दुकानों सहित आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि अपनी-अपनी दुकानें व्यवस्थित तरीके से…

Read More

सागर। विधायक शैलेंद्र जैन के विशेष प्रयासों से सागर नगर में लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से 6 मिनी ऑडिटोरियम (आधुनिक मंगल भवन) एवं मिनी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स विकसित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सिविल लाइन वार्ड स्थित गोपालगंज थाना के सामने आधुनिक मंगल भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं जेल अधीक्षक रमेश चंद आर्य ने किया। लगभग 1.25 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह आधुनिक मंगल भवन आसपास के वार्डों के नागरिकों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए उपयोगी सुविधा के रूप में…

Read More

सागर।सागर की केंद्रीय जेल की सलाखों के पीछे मंगलवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व मानवीय संवेदनाओं, भाई-बहन के पवित्र प्रेम और सामाजिक सुधार की एक अनूठी मिसाल बन गया। रामसरोज समूह द्वारा “बंधन से बंधन तक” शीर्षक के तहत जेल अधीक्षक रमेश चंद्र आर्य की उपस्थिति में आयोजित इस मानवीय परंपरा का यह तीसरा वर्ष है। समूह के सदस्यों शैलेश केसरवानी, अखिलेश मोनी केसरवानी एवं डीएसपी के सी पाली, संभागीय मीडिया प्रभारी अंशुल सिंह परिहार एवं अन्य साथियों के साथ जेल परिसर पहुंचकर महिला बंदियों से राखी बंधवाई और उन्हें साड़ियां, मिठाइयां व जरूरी उपहार भेंट किए। इस अवसर पर…

Read More

सागर । ईद मिलादुन्नबी दिनांक 26 अगस्त 2026 तथा रक्षाबंधन दिनांक 27 एवं 28 अगस्त पर कटरा बाजार, गुजराती बाजार, साबूलाल मार्केट, नमक मंडी, राधा तिराहा, तीन मढ़िया एवं घंसू मुंशी मस्जिद क्षेत्र में भीड़-भाड़ की संभावना है। आमजन को यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष प्रतिबंधात्मक व्यवस्था लागू की जा रही है। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर दिनांक 26 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक सभी तीन पहिया वाहन (ऑटो, आपे, इलेक्ट्रिक ऑटो), चार पहिया वाहन तथा मध्यम / भारी वाहनों का कटरा क्षेत्र में…

Read More

सागर । मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में चल रही जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब अपनी शिकायत लेकर पहुंचे युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया । युवक को उल्टी होते देख मौजूद पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है । मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई चल रही थी इसी दौरान अपनी शिकायत लेकर आए गढ़ाकोटा निवासी विजय कुमार ने अचानक साथ में लाया हुआ जहरीला पदार्थ का लिया । युवक को उल्टियां करते देख आसपास मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उसके…

Read More

सागर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), सागर शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने आज संभागायुक्त अनिल सुचारी को छिंदवाड़ा कोल्ड्रिफ कफ सिरप प्रकरण में गिरफ्तार किए गए चिकित्सकों के संबंध में विस्तृत ज्ञापन सौंपा तथा शीघ्र एवं न्यायोचित हस्तक्षेप का अनुरोध किया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने संभागायुक्त अनिल सुचारी को अवगत कराया कि इस दुखद घटना में जिन निर्दोष लोगों की मृत्यु हुई है, उनके लिए निष्पक्ष जांच एवं वास्तविक दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, केवल अपने चिकित्सकीय दायित्व का निर्वहन करते हुए विधिवत निर्मित, लाइसेंस प्राप्त एवं नियामक संस्थाओं द्वारा अनुमोदित दवा का प्रिस्क्रिप्शन…

Read More

सागर। सावन सोमवार के पावन अवसर पर संकल्प फाउंडेशन ने धार्मिक आस्था को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी से जोड़ते हुए शहर में दो स्थानों पर अभियान चलाया। इसी तारतम्य में संकल्प फाउंडेशन द्वारा भूतेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को 50 तुलसी के पौधे वितरित किए गए, ताकि वे इन्हें अपने घरों में लगाकर अभियान का हिस्सा बन सकें। वहीं, शहर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से संजय ड्राइव स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में 30 पौधे रोपे गए। इस प्रकार कुल 80 पौधों के वितरण एवं रोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की यह अभिनव पहल श्रद्धालुओं के घरों…

Read More

सागर । विश्व एवं राष्ट्रीय कल्याण, सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की मंगलकामना को लेकर आयोजित पांच दिवसीय श्री महा रुद्र यज्ञ, असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महारुद्र अभिषेक पुण्य कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अपनी धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत एवं श्रीमती सविता सिंह राजपूत ने विधि-विधान के साथ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन का आयोजन सागर सांसद…

Read More

सागर । शहर सेवादल परिवार ने अमर क्रांतिकारी शहीद राजगुरु जी की जयंती पर नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद राजगुरु जी का अदम्य साहस, अटूट संकल्प और राष्ट्रप्रेम हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा देशभक्त वही है, जो अपने राष्ट्र की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए सबकुछ न्यौछावर कर दे।सेवादल प्रदेश महासचिव विजय साहू ने अमर शहीद राजगुरु को नमन करते हुए कहा कि भारत की…

Read More