Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शहर सेवादल परिवार ने किया शहीद ए आजम भगत सिंह को किया नमन

    September 28, 2026

    भगत सिंह केवल इतिहास नहीं, भारत की युवा शक्ति के लिए विचार और प्रेरणा का नाम : रिशांक तिवारी सुबेदार वार्ड में शहीद-ए-आजम की जयंती मनाई गई

    September 28, 2026

    सिंहस्थ नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत सिटी स्टेडियम में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शहर सेवादल परिवार ने किया शहीद ए आजम भगत सिंह को किया नमन
    • भगत सिंह केवल इतिहास नहीं, भारत की युवा शक्ति के लिए विचार और प्रेरणा का नाम : रिशांक तिवारी सुबेदार वार्ड में शहीद-ए-आजम की जयंती मनाई गई
    • सिंहस्थ नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत सिटी स्टेडियम में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित
    • निगमायुक्त ने पितृपक्ष के तहत झील किनारे स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया
    • गढ़ाकोटा के सांदीपनि स्कूल को फिक्की के अराइज अवॉर्ड 2026 में ‘फ्यूचर रेडी स्किल एजुकेशन’ श्रेणी में देश का प्रथम स्थान 700 से अधिक विद्यालयों को पीछे छोड़ रचा राष्ट्रीय इतिहास
    • ऑर्केस्टा रिदम के तहत हुआ संगीतमय आयोजन
    • अभिनेत्री दिव्या दत्ता मास्क-स्कार्फ पहनकर पहुंची इंदौर के सराफा में, लिया फेमस चाट का स्वाद, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो जिसमें बोलीं- ‘चुप-चुप के खाने का मजा ही और है’
    • युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण में निभाए महत्वपूर्ण भूमिका – मंत्री गोविंद राजपूत सेवा और संकल्प की भावना से आगे बढ़ रहा देश- विधायक शैलेन्द्र जैन विकसित भारत के संकल्प का संदेश लेकर सागर पहुंची सेवा संकल्प यात्रा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » सिंहस्थ नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत सिटी स्टेडियम में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित
    ताजा ख़बरें

    सिंहस्थ नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत सिटी स्टेडियम में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित

    admin By adminSeptember 28, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। सिंहस्थ नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत सिटी स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों द्वारा नशामुक्ति के संदेश पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कला के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को दर्शाते हुए समाज को नशामुक्ति का सकारात्मक संदेश दिया।

    कार्यक्रम में सागर विधायक शैलेंद्र जैन एवं लीगल राइट काउंसिल इंटरनेशनल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनुश्री जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। विधायक श्री जैन ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए चित्रों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
    इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है। बच्चों और युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा करना इस दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसान और इससे दूर रहने का जो संदेश दिया है, वह समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने योग्य है।
    उन्होंने कहा कि चित्रकला केवल कला की अभिव्यक्ति नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम भी है। बच्चों द्वारा नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषय को अपनी चित्रकला का माध्यम बनाना सराहनीय है। उन्होंने सभी बच्चों को इसी प्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती अनुश्री जैन ने भी बच्चों द्वारा तैयार किए गए चित्रों का अवलोकन कर उनके प्रयासों की सराहना की और कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए परिवार, समाज और संस्थाओं को मिलकर निरंतर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न चित्रों में नशे से होने वाले शारीरिक एवं सामाजिक दुष्परिणाम, नशे से दूरी, स्वस्थ जीवनशैली तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
    इस अवसर पर लकी सराफ, श्रीमती मेघा दुबे, श्रीमती प्रीति शर्मा, श्रीमती निशा शिंदे, श्रीमती माधुरी राजपूत सहित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चे एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    शहर सेवादल परिवार ने किया शहीद ए आजम भगत सिंह को किया नमन

    September 28, 2026

    भगत सिंह केवल इतिहास नहीं, भारत की युवा शक्ति के लिए विचार और प्रेरणा का नाम : रिशांक तिवारी सुबेदार वार्ड में शहीद-ए-आजम की जयंती मनाई गई

    September 28, 2026

    निगमायुक्त ने पितृपक्ष के तहत झील किनारे स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    September 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024518

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025306

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    शहर सेवादल परिवार ने किया शहीद ए आजम भगत सिंह को किया नमन

    By adminSeptember 28, 20261

    सागर । शहर सेवादल परिवार द्वारा महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 119वीं जन्म जयंती…

    भगत सिंह केवल इतिहास नहीं, भारत की युवा शक्ति के लिए विचार और प्रेरणा का नाम : रिशांक तिवारी सुबेदार वार्ड में शहीद-ए-आजम की जयंती मनाई गई

    September 28, 2026

    सिंहस्थ नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत सिटी स्टेडियम में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित

    September 28, 2026

    निगमायुक्त ने पितृपक्ष के तहत झील किनारे स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    शहर सेवादल परिवार ने किया शहीद ए आजम भगत सिंह को किया नमन

    September 28, 2026

    भगत सिंह केवल इतिहास नहीं, भारत की युवा शक्ति के लिए विचार और प्रेरणा का नाम : रिशांक तिवारी सुबेदार वार्ड में शहीद-ए-आजम की जयंती मनाई गई

    September 28, 2026

    सिंहस्थ नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत सिटी स्टेडियम में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित

    September 28, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024518

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025306
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.