सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा सागर आगमन के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान विधायक श्री जैन ने सागर के सामाजिक एवं व्यापारिक हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
मुलाकात के दौरान विधायक शैलेंद्र जैन ने नामदेव समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष रखते हुए नामदेव जयंती के अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित करने का आग्रह किया। उन्होंने समाज की भावनाओं और इस मांग के महत्व से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया।

इसके अतिरिक्त, सागर के अनाज-तिलहन व्यापारी संघ से जुड़े मंडी व्यापारियों द्वारा विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं एवं लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण के संबंध में विधायक श्री जैन को ज्ञापन सौंपा गया था। व्यापारियों की इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्री जैन ने उनके निराकरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को संबंधित पत्र सौंपा तथा आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। विधायक श्री जैन ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और समाज की जायज मांगों के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष इन विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस पहल से सागर के सामाजिक एवं व्यापारिक वर्गों की अपेक्षाओं को शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।