Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा
- श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
- शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली
- श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह
- गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
- तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
Author: admin
सागर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर सागर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कलश वंदन समरसता यात्रा श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शास्त्री वार्ड स्थित धर्म टाल से हुआ। यात्रा शास्त्री वार्ड की शुक्ला गली से होते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंची और आगे संत रविदास वार्ड, रेलवे फाटक, भगत सिंह वार्ड एवं स्वीपर कॉलोनी होते हुए मोतीनगर चौराहा पहुंची। यहां से यात्रा बड़ी माता मंदिर, वल्लभनगर वार्ड पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा में बड़ी…
सागर । मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत जैसीनगर में खंड स्तरीय जन विश्वास शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी सहित समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के तहत जैसीनगर में आयोजित खंड स्तरीय शिविर लोक-कल्याणकारी प्रशासन का एक अनुकरणीय उदाहरण बना। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं…
सागर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर सागर विधानसभा में सामाजिक समरसता अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ संत कुंजीदास एवं डेलन दास महाराज के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े, सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, शाहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया एवं नगरपालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार के कर कमलों से हुआ। मुख्य मंचीय कार्यक्रम संत रविदास मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संत…
सागर । कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की राजस्व प्रक्रियाओं में तेजी लाने, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण और आमजन से जुड़ी सेवाओं को पारदर्शी बनाने हेतु बिंदुवार समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा के प्रकरण समय-सीमा से बाहर किसी भी स्थिति में लंबित न रहें। एग्रीस्टैक के तहत शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 20 अगस्त से 15 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ…
सागर । स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद राजपूत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री गोविंद राजपूत ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि आजादी के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहा भारत जल्द ही अपनी 100वीं वर्षगांठ तक एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनकर उभरेगा। उन्होंने सागर की ऐतिहासिक माटी को नमन करते हुए गोंड राजा…
सागर । जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में संविधान बचाओ सम्मान बचाओ मार्च मकरोनिया डॉ. गौर की प्रतिमा से प्रारंभ हो कर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर समापन हुआ । जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि उत्तराखंड की हल्द्वानी में भाजपा समर्थित संगठनों द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के बाद किए गए शुद्धिकरण के घृणित मानसिकता और असंवैधानिक है। श्री मुहासा ने कहा कि शुद्धिकरण की घृणित कृत्य से भाजपा की सोच उजागर करता है और भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ता समय-समय पर अनुसूचित…
सागर । महापौर परिषद की बैठक महापौर श्रीमती संगीता तिवारी की अध्यक्षता में निगमायुक्त राजकुमार खत्री एवं एम आई सी सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिसमें नगर विकास एवं सौन्दर्यीकरण के विभिन्न विषयों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिए गए। जल संरक्षण की दृष्टि से नगर निगम क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने हेतु सख्ती से पालन कराने एवं पूर्व से जिन भवन स्वामियों की राशि जमा है उन भवनों पर शीघ्र ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु पं.मोतीलाल स्कूल बनायी जा रही मल्टी लेबिल पार्किंग,…
सागर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में शहर कांग्रेसजनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल, भगवानगंज से सुभाष नगर स्थित अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च एवं सत्याग्रह किया। कांग्रेसजनों ने हाथों में तिरंगा और संविधान की पुस्तक लेकर मार्च किया और भाजपा समर्पित संगठनों द्वारा किए गए अनैतिक और भेदभावपूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा की। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के उपरांत भाजपा समर्पित संगठनों ने उस स्थल का शुद्धिकरण जैसा घृणित कार्य किया…
सागर। सागर शहर की जीवनरेखा माने जाने वाले राजघाट जल आवर्धन परियोजना के अंतर्गत राजघाट बांध में जल की स्थिति का जायजा लेने के लिए महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने राजघाट बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बांध में उपलब्ध पानी, इंटकवेल, जलशोधन संयंत्र एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान जलप्रदाय शाखा के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष अपेक्षाकृत कम वर्षा होने के कारण राजघाट बांध का जलस्तर वर्तमान में 508.37 मीटर है, जबकि बांध का निर्धारित जल स्तर 515.50 मीटर है। महापौर ने आगामी दिनों में होने वाली वर्षा, उपलब्ध…
सागर ।बीता एक दशक भारतीय रक्षा और आंतरिक सुरक्षा के इतिहास में एक ‘स्वर्णिम काल’ के रूप में स्थापित हुआ है। भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, कूटनीतिक रणनीतियों, रक्षा उत्पादन और सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण में एक अभूतपूर्व सकारात्मक परिवर्तन दर्ज किया गया है। यह विचार युवा नेता अविराज सिंह ने खुरई के तीन भाजपा मंडलों द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के समापन पर महाकाली टीन शेड में हुई सभा में रखे। युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि अलगाववादी ताकतें जिन युवाओं के हाथों में बंदूकें और पत्थर थमाते थे, 370 हटने के बाद वे ही युवा आज लैपटॉप पकड़कर प्रतियोगी…
