Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा
- श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
- शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली
- श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह
- गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
- तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
Author: admin
सागर । कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाँदरी में खंडस्तरीय समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने खंडस्तरीय समीक्षा बैठक में नामांतरण, फौती समेत सभी लंबित राजस्व प्रकरणों को शीघ्रता से निपटाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्यालयीन अनुशासन बनाए रखने, स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, उपस्थिति ऐप के माध्यम से हाजिरी दर्ज करने तथा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी, खुरई एसडीएम सतीश वर्मा सहित समस्त ब्लॉक अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्रीमती पाल ने बैठक में तहसीलदार बांदरी एवं…
सागर। तुलसी फाउंडेशन की भव्य कावड़ यात्रा के तहत शुक्रवार को 700 कावड़ यात्री नर्मदा जल लेने के लिए बरमान के लिए रवाना हुए। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व रामबाग मंदिर में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कावड़ यात्रियों को विदाई दी गई। रामबाग मंदिर में तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा के अध्यक्ष प्रदीप राजौरिया के साथ सभी कावड़ यात्रियों को महंत घनश्याम दास महाराज, महंत विपिन बिहारी महाराज एवं महंत केशव गिरी महाराज ने तिलक लगाकर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी कावड़ यात्री रामबाग मंदिर से पैदल चलकर बड़ा बाजार, कोतवाली होते हुए…
सागर । गरीब और बेरोजगारों के दस्तावेज का उपयोग कर पहले फर्जी फर्म बनाना और उनके नाम बैंकों में म्यूल खाते खोलकर सायबर ठगी,गेमिंग आदि से आए करोड़ों रुपए का लेनदेन करने वाले सायबर गिरोह का सागर पुलिस ने पर्दाफाश किया है । यह जानकारी आज एसपी अनुराग सुजानिया ने पत्रकारों से चर्चा में दी । इस गिरोह द्वारा सागर में खोले गए अब तक ऐसी सोलह फर्जी फर्मों की जानकारी मिली है, जिनके नाम खोले गए बैंक खातों से करीब साढ़े पांच करोड़ रुपए के लेनदेन का खुलासा हुआ है । मामले में सागर जिले के निवासी दो आरोपी…
सागर। नगर निगम द्वारा गुरुवार को राजघाट क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 11 हजार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। यह अभियान नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे व्यापक हरित सागर निर्माण अभियान का हिस्सा है, जिसमें संकल्प फाउंडेशन का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि नगर निगम की यह पहल अनुकरणीय है और नगर की सभी संवैधानिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों को भी बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण में भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं…
सागर। केशवगंज वार्ड में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में नवीन शाला भवन का लोकार्पण किया गया। लगभग 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन शाला भवन का लोकार्पण विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि “एक स्कूल बंद होने से चार कारागार खुलते हैं, वहीं एक स्कूल खुलने से बड़ी संख्या में अपराधियों में कमी आती है।” उन्होंने कहा कि…
सागर । कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित जिला आपूर्ति एवं खाद्य नियंत्रक शाखा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शाखा में जांच के प्रकरणों, उनकी प्रगति तथा लंबित प्रकरणों की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती पाल ने मौके पर लंबित प्रकरणों को स्वयं देखा और अधिकारियों-कर्मचारियों को इनका शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जांच प्रकरणों की पेंडेंसी पाए जाने पर उन्होंने कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दायरा पंजी का अवलोकन किया तथा उसमें दर्ज आवेदनों को निकलवाकर…
सागर । जिले में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी (एसडीएम) के साथ विभिन्न ग्रामों का दौरा कर एयरपोर्ट के लिए संभावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने एसडीएम व राजस्व विभाग की टीम के साथ सिरोजा, चितौरा एवं मोकलपुर क्षेत्रों का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नक्शे और खसरे के आधार पर उपलब्ध शासकीय व अन्य भूमि की स्थिति को देखा। जल्द सागर आएगी केंद्रीय एविएशन टीम सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े ने…
सागर। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधता है। हमारा प्यारा तिरंगा युवाओं को अपनी संस्कृति पर गर्व करना और देश के लिए जीने मरने की प्रेरणा देता है। राष्ट्र-निर्माण की अनवरत चल रही प्रक्रिया में युवाओं को हर आवश्यक भूमिका निभाना है। यह उद्गार युवा नेता अविराज सिंह ने भाजपा संगठन द्वारा देश भर में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित “हर घर तिरंगा अभियान-2026” के अंतर्गत पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के आहृवान पर मालथौन में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा के उपरांत हुई सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। तिरंगा यात्रा…
सागर। पुलिस द्वारा साइबर तकनीक एवं टीम के अथक प्रयासों से गुम हुए 112 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए। रिकवर किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹16 लाख 50 हजार है। बरामद मोबाइलों में iPhone सहित विभिन्न कंपनियों के महंगे एवं बेशकीमती स्मार्टफोन शामिल हैं। यह सफलता पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सागर पुलिस की साइबर टीम द्वारा लगातार किए जा रहे तकनीकी एवं मैदानी प्रयासों का परिणाम है। पुलिस की…
सागर। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने बुधवार को सूबेदार वार्ड में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों तथा कटरा क्षेत्र में निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं स्थानीय नागरिकों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। महापौर ने गुलाब बाबा मंदिर के समीप सड़क के दोनों ओर बनाए जा रहे नाली निर्माण कार्य, यशोदा कुंज कॉलोनी में नाली निर्माण तथा भरका क्षेत्र में चल रहे नाली निर्माण कार्यों का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए…
