Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा
- श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
- शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली
- श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह
- गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
- तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
Author: admin
सागर । जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल को जनसमस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि शहर का खेल परिसर मैदान वर्षों से आम नागरिकों के लिए सुबह-शाम व्यायाम, भ्रमण और योग के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहा है। अब प्रशासन द्वारा वहां आने वाले लोगों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 500 रुपये और प्रतिमाह 300 रुपये शुल्क वसूलने का आदेश जारी किया गया है। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि…
सागर। श्रावण मास के पावन अवसर पर शहर में भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत भव्य दिव्य शाही पालकी यात्राओं का आयोजन किया गया। भगत सिंह युवा शक्ति संगठन एवं श्री महाकाल नई गल्ला मंडी कमेटी द्वारा आयोजित इन धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। श्री महाकाल नई गल्ला मंडी कमेटी द्वारा आयोजित बाबा भोलेनाथ की शाही पालकी यात्रा का शुभारंभ मंडी परिसर स्थित हनुमान जी के मंदिर से हुआ, जिसका समापन खुरई रोड स्थित बड़े शंकर जी मंदिर पर हुआ। वहीं, भगत सिंह युवा शक्ति संगठन द्वारा भी बाबा भोलेनाथ की दिव्य…
सागर। जिले में हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। विधायक शैलेंद्र जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने तथा उन्नत एयर स्ट्रिप्स को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा तैयारी की जा रही है। इस योजना में सागर को भी शामिल किया गया है, जो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। विधायक शैलेंद्र जैन ने बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू के भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मध्यप्रदेश में हवाई…
सागर । राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति की भावना और देश की एकता-अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद राजपूत ने अपने निज निवास मातेश्वरी से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। मंत्री श्री राजपूत स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं नागरिकों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और संगठन के कार्यक्रम के अनुसार आयोजित इस…
सागर। छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल ललोई में सहभागिता करते हुए युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि जेन-जी देश की सबसे बड़ी शक्तियों में से एक है और युवाओं को अपनी क्षमता पहचानकर देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तकनीक और इंटरनेट के दौर में आगे बढ़ रही है, इसलिए अपने हुनर, मेहनत और नई तकनीक का सही उपयोग करते हुए युवा अपने भविष्य के साथ देश का भविष्य भी बदल सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने ‘सम्मान, जो समाज के काम आए’…
सागर । कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती पाल ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की गहन समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों से पहले ही लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए। ब्लॉक स्तरीय शिविर से पहले संबंधित ब्लॉक एवं तहसीलों की सभी लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण अनिवार्य रूप से किया जाए। चूंकि जन विश्वास अभियान प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किया जाना है , गुरुवार शाम तक सभी शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण…
सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने निगम कार्यालय में उपायुक्त, सहायक आयुक्त, समस्त इंजीनियरों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित कर जन अभियान अंतर्गत संचालित योजनाओं, व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में भवन अनुज्ञा प्रकरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया, आवारा पशु एवं आवारा कुत्तों की समस्या, पेयजल आपूर्ति, स्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पीएम स्वनिधि योजना, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण, आवास योजना के निर्माण कार्य, पेंशन वितरण व्यवस्था, सफाई व्यवस्था तथा पॉलीथिन प्रतिबंध संबंधी कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान आयुक्त श्री खत्री ने अधिकारियों से…
सागर। शहर के सूबेदार वार्ड में गुलाब बाबा मंदिर से शीतला माता मंदिर तक चल रहे नाली निर्माण कार्य का विधायक शैलेंद्र जैन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में सामने आई कुछ कमियों को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य की गुणवत्ता तत्काल सुधारने तथा निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक श्री जैन ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री का जायजा लिया। इस दौरान मसाले में मिट्टी मिलाकर कार्य किए जाने तथा कंक्रीट मशीन का उपयोग नहीं…
सागर। तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की अंतिम तैयारियों को लेकर रविवार को बड़ा बाजार स्थित बी.एस. जैन धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं, कावड़ यात्रियों के स्वागत, भोजन, विश्राम, सुरक्षा एवं यात्रा मार्ग की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। यात्रा संयोजक हरिराम सिंह ठाकुर ने कहा कि कावड़ यात्रा की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो उन्होंने…
सागर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर शाखा द्वारा नवजात गहन चिकित्सा (NICU) एवं जटिल नवजात रोगों के प्रबंधन पर एक उच्चस्तरीय वैज्ञानिक सेमिनार का आयोजन किया गया। प्रथम वैज्ञानिक सत्र में डॉ. कुलदीप सुखदेवे ने NICU में भर्ती समयपूर्व जन्मे, कम जन्म वजन वाले एवं गंभीर रूप से बीमार नवजातों में फंगल संक्रमण के बढ़ते जोखिम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर पहचान, संक्रमण नियंत्रण के मानकों का पालन तथा एंटीफंगल दवाओं का विवेकपूर्ण एवं साक्ष्य-आधारित उपयोग नवजात शिशुओं की सुरक्षा और बेहतर उपचार परिणामों के लिए अत्यंत आवश्यक है। द्वितीय सत्र में डॉ. दीपक गोयल ने…
