Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा
- श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
- शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली
- श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह
- गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
- तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
Author: admin
सागर । स्वाधीनता संग्राम की ऐतिहासिक धरोहरों—भारत छोड़ो आंदोलन , आदिवासी दिवस, स्वतंत्रता संग्राम युवा दिवस तथा भारतीय युवा कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सागर शहर में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अधिकारों की रक्षा का सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शहर कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हुआ। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ‘करो या मरो’ और ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ के आह्वान पर देश के नौजवानों व क्रांतिकारियों ने शोषण के खिलाफ बिगुल फूंका था। इस स्वाधीनता…
सागर । जिला आरोग्य भारतीय महाकौशल प्रांत ईकाई जिला सागर के तत्वाधान में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद राजपूत ने आरटीओ परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। श्री राजपूत ने कहा कि जिला आरोग्य भारतीय द्वारा पर्यावरण को लेकर कई ऐसे आयोजन किये जा रहे हैं जिससे समाज में पर्यावरण के लिए चेतना जागृत हो रही है। आरोग्य भारतीय द्वारा…
सागर । पुलिस के जवानों ने एक बार फिर अपनी तत्परता, साहस, टीम भावना और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक संभावित बड़ी रेल दुर्घटना को टाल दिया। 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर की QRF कंपनी दमोह के बांदकपुर मंदिर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए रवाना हो रही थी। इसी दौरान मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास एक मालवाहक ट्रक अचानक रेलवे ट्रैक के बीच बंद हो गया। ट्रक पूरी तरह माल से लदा हुआ था और उसी समय रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आने की स्थिति बन रही थी। स्थिति की गंभीरता को भांपते ही QRF जवानों ने…
सागर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद की मंशा के अनुरूप खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शनिवार को सुरखी नगर परिषद क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया। मंत्री राजपूत गली-गली और घर-घर पहुंचे तथा आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न वार्डों में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों से जमीनी स्थिति की जानकारी ली तथा नागरिकों की समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री राजपूत ने सुरखी नगर परिषद भवन का लोकार्पण किया एवं क्षेत्र में 5…
सागर । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनौरा (खुरई) में मध्यप्रदेश शासन द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में युवा नेता अविराज सिंह ने सहभागिता की। इसके बाद उन्होंने ग्राम तेवरी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भी सहभागिता की। इस दौरान युवाओं से संवाद करते हुए अविराज सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश की सबसे बड़ी शक्ति है और उसके पास अपने भविष्य के साथ-साथ देश के भविष्य को नई दिशा देने की अपार क्षमता है। जेन-जी के सामने अवसरों की कमी नहीं है, जरूरत केवल अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और समय को सही दिशा में…
सागर। शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा शनिवार को जिला अस्पताल से कनेरादेव चौराहे तक डिवाइडर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार तथा निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान डिवाइडर पर चंपा, पाम एवं गुलमोहर के पौधे लगाए गए। चंपा अपने सुगंधित एवं आकर्षक पुष्पों के कारण वातावरण को सौंदर्य और शीतलता प्रदान करता है। पाम पौधे कम स्थान में भी…
सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को बाघराज आवासीय कॉलोनी में पहुंचकर स्थानीय रहवासियों से बातचीत की और यहां के रहवासियों को समझाईस देते हुए अनाउंसमेन्ट के माध्यम से कहा की जो भी पात्र हितग्राही वैधानिक रूप से यहां रह रहे हैं और उनके पास विद्युत कनेक्शन नहीं हैं वे नये बिजली कनेक्शन विद्युत विभाग से लेने की प्रक्रिया पूर्ण करें। आपकी आवास संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए नगर निगम प्रशासन आपके साथ है। लेकिन नगर निगम अब यहां बिजली सप्लाई की सुविधा नहीं देगा, बिजली की समस्या आपको विद्युत विभाग में सम्पर्क कर हल करना होगी।…
सागर। जिला अधिवक्ता संघ सागर के निर्वाचन अधिकारी के.पी. दुबे (एड.) द्वारा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव-2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया 8 अगस्त से प्रारंभ होकर 11 अगस्त 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थी प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक (शासकीय अवकाश छोड़कर) चुनाव कार्यालय से नामांकन पत्र प्राप्त एवं जमा कर सकेंगे। अधिसूचना के अनुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला कोषाध्यक्ष एवं पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 7,000 रुपये, सचिव, सहसचिव एवं सह-कोषाध्यक्ष पद के लिए 5,000 रुपये तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 2,000 रुपये निर्धारित किया गया है।…
सागर । राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित व पारदर्शी निराकरण, शासकीय योजनाओं की जमीनी समीक्षा तथा प्रशासनिक व्यवस्था में सीधी जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ का शुक्रवार को जनपद सागर के ग्राम ढाना में जिला स्तरीय शिविर के साथ आगाज हुआ। पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत और प्रशासनिक सादगी का संदेश देते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी सहित जिले के सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी व्यक्तिगत वाहनों का परित्याग कर ‘बस पूलिंग’ (एक ही बस में सवार होकर) के माध्यम से ढाना स्थित कार्यक्रम…
सागर । थाना प्रभारी आगासौद श्रीमती अनुपमा शर्मा के नेतृत्व में चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आगासौद एवं चौकी मंडी बामौरा पुलिस ने अंतर्राज्यीय डंपर चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए लगभग 12 लाख रुपये कीमत का चोरी गया टाटा 10 व्हीलर टिपर (डंपर) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरियादी नवल सिंह यादव, निवासी झांसी (उ.प्र.) ने थाना आगासौद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका टाटा 10 व्हीलर टिपर (डंपर) क्रमांक UP93 ET 0065 दिनांक 18 जुलाई की रात्रि बीना रिफाइनरी गेट के…
