सागर । बंडा क्षेत्र में हुई दुर्घटना के कारण बीएमसी एवं जिला चिकित्सालय में पहुंचने वाले मरीजों व उनके परिजनों सहित यहाँ इलाज के लिए आने वाले सभी मरीजों हेतु बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री सोमवार सुबह करीब 10 बजे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय परिसर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुँचे। उन्होंने दोनों परिसरों की नियमित सफाई व्यवस्था देखी और वर्तमान आवश्यकतानुरूप साफ-सफाई को और बेहतर बनाने हेतु निगमायुक्त ने समक्ष में खड़े होकर सफाई करायी व बारिशजनित बीमारियों के प्रसार को रोकने हेतु दवा का छिड़काव कराया।

नगर निगम के सफाईमित्रों, परिसर की धुलाई सफाई हेतु अत्याधुनिक प्रेसर मशीनों और अतिक्रमण अमले की मदद से विशेष सफाई अभियान चलाकर बीएमसी और जिला चिकित्सालय में स्वच्छता व्यवस्था को चाकचौबंद बनाने का प्रयास किया गया। निगमायुक्त ने तिली रोड सहित आस पास के दुकानदारों और ठेला रेहड़ी व्यपारियों को व्यवस्थित दुकान लगाने की समझाईस दी। उन्होंने नगर निगम के अतिक्रमण दल को निर्देशित करते हुए कहा की यह शहर का संवेदनशील क्षेत्र है यहाँ गंभीर मरीज अपने इलाज हेतु आते जाते हैं उन्हें आने जाने में किसी भी प्रकार के ट्रैफ़िक व्यवधान का सामना न करना पड़े इस हेतु किसी भी प्रकार का अतिक्रमण और अव्यवस्था बर्दास्त नहीं की जानी चाहिए। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और ठेला आदि पर चालानी कार्यवाही करें और यहाँ आवागमन व्यवस्था को पुलिस विभाग की मदद से बेहतर बनाये रखें। सभी ऑटो चालक ऑटो स्टैंड पर ही वाहन खड़े करें। यहाँ वहाँ ऑटो खड़ेकर अव्यवस्था न फैलाये। सभी दुकान संचालक, व्यापारी व नागरिक शहर को स्वच्छ रखने के लिए ठोस आपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन करें। सभी प्रकार का कचरा अलग अलग डस्टबिन में रखकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों में ही दें। सड़क किनारे लगाएं गये डस्टबिन घरों दुकानों का कचरा डालने के लिए नहीं हैं इनका उपयोग राहगीरों द्वारा और हॉस्पिटल में आने वाले आगनतुकों द्वारा कचरा डालने के लिए किया जाएँ।