Author: admin

सागर । थाना प्रभारी आगासौद श्रीमती अनुपमा शर्मा के नेतृत्व में चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आगासौद एवं चौकी मंडी बामौरा पुलिस ने अंतर्राज्यीय डंपर चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए लगभग 12 लाख रुपये कीमत का चोरी गया टाटा 10 व्हीलर टिपर (डंपर) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरियादी नवल सिंह यादव, निवासी झांसी (उ.प्र.) ने थाना आगासौद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका टाटा 10 व्हीलर टिपर (डंपर) क्रमांक UP93 ET 0065 दिनांक 18 जुलाई की रात्रि बीना रिफाइनरी गेट के…

Read More

सागर । शहर में नालों पर अवैध अतिक्रमण कर कच्चे-पक्के निर्माण या कॉलोनी विकसित करने वालों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करें उक्त निर्देश निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने निगम इंजीनियर्स को दिये। उन्होंने गुरुवार को निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार के साथ सुबह-सुबह पगारा, रोड खुरई रोड सहित शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पगारा रोड स्थित एसटीपी प्लांट पंपिंग स्टेशन के पास बने नाले और इसके माध्यम से वर्षाजल निकासी की जानकारी ली। उक्त नाले पर कुछ लोगों द्वारा पक्के निर्माण कर अवैध अतिक्रमण की सूचना पाकर निगमायुक्त ने जाँच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देते…

Read More

सागर । संभागायुक्त अनिल सुचारी ने जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास छतरपुर दिनेश कुमार दीक्षित को शासकीय सेवा में नियुक्ति के लिए रिश्वत की मांग करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संभागायुक्त कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार कलेक्टर जिला छतरपुर द्वारा प्रेषित पत्र के माध्यम से लेख किया गया है कि आंगनवाड़ी में नौकरी के लिए 2 लाख रुपए की रिश्वत लेन देन की बातचीत के मामले में स्थानीय समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास छतरपुर श्री दीक्षित का वीडियो प्रसारित किया गया है। प्रसारित खबर/वीडियो…

Read More

सागर । कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक शाला, सिंधी कैंप सुभाषनगर का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं, मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता और डिजिटल अध्ययन संसाधनों की उपलब्धता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर की व्यवस्थाओं को देखा तथा छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को स्वयं परखा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को शासन के मानकों के अनुसार पौष्टिक, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन समय पर उपलब्ध कराया जाए। इसमें किसी भी…

Read More

सागर । मध्यप्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली अब डिजिटल क्रांति की नई दहलीज पर पहुंच गई है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को अब नकद या पारंपरिक व्यवस्था के बजाय भारतीय रिजर्व बैंक की केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) के माध्यम से राशन उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि भारत सरकार ने इस महत्वाकांक्षी पायलट प्रोजेक्ट के लिए मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर का चयन किया है, जहां दिसंबर 2026 तक सभी उचित मूल्य दुकानों पर यह व्यवस्था लागू…

Read More

सागर। जिस समाज में महिलाओं का सम्मान होता है, वह समाज अधिक संगठित, समृद्ध और सुरक्षित बनता है। क्षत्रिय समाज की प्रगति भी नारीशक्ति के सम्मान और सहभागिता पर निर्भर है। यह उद्गार क्षत्रिय महासभा जिला सागर की महिला विंग द्वारा आयोजित क्षत्रिय महिला सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ संरक्षक पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज की उन महिला सदस्यों का सम्मान किया जिन्होंने विगत दिनों क्षत्रिय महासभा सागर द्वारा समाज की 21 बेटियों के सामूहिक कन्या विवाह आयोजन में योगदान किया और सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि…

Read More

सागर । नगर निगम द्वारा संचालित आपकी महापौर आपके द्वार एवं जन चौपाल शिविर के अंतर्गत रामपुरा एवं इतवारी वार्ड का 21 वां संयुक्त शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में नागरिकों ने जलप्रदाय, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याएं रखीं। महापौर ने अधिकांश मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर कार्रवाई सुनिश्चित कराई। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र…

Read More

सागर।स्कूली छात्राओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों, प्रशासनिक व्यवस्था एवं सुरक्षा कानूनों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित “सृजन संवाद योजना” के अंतर्गत आज सांदीपनी स्कूल, सागर में एक विशेष प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के समन्वय में किया गया। स्कूल प्राचार्य विनय दुबे द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने छात्राओं के साथ प्रेरणादायी आइस-ब्रेकिंग एक्टिविटी आयोजित कर सकारात्मक एवं सहभागितापूर्ण वातावरण निर्मित…

Read More

सागर । मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडीप योजना अंतर्गत पद्माकर सभागार, मोतीनगर में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने हेतु परीक्षण एवं पंजीयन किया गया। शिविर का आयोजन नगर पालिक निगम सागर द्वारा किया गया। शिविर में पहुंचे दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच के उपरांत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों की शारीरिक स्थिति एवं आवश्यकताओं का परीक्षण करने के पश्चात कृत्रिम अंग एवं सहायक…

Read More

सागर । प्रदेश के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र हितग्राहियों को अगस्त और सितंबर माह की राशन सामग्री का एकमुश्त वितरण 31 अगस्त तक किया जाएगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दोनों माह की राशन सामग्री का शत-प्रतिशत उठाव 15 अगस्त तक पूर्ण कर उचित मूल्य दुकानों में सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी हितग्राही को राशन प्राप्त करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।…

Read More