सागर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सागर में भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आगामी 6 सितंबर को तीनबत्ती पर आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को आकर्षक एवं व्यवस्थित स्वरूप देने के उद्देश्य से विधायक शैलेंद्र जैन ने मटकी फोड़ आयोजन की संचालन समिति की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की तथा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में विधायक जैन ने कहा कि सागर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष उत्साह और उमंग के साथ किया जाता है। यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और हमारी समृद्ध सनातन संस्कृति से जुड़ा उत्सव है। इस वर्ष आयोजन को पूर्व वर्षों की अपेक्षा और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि शहरवासियों के साथ-साथ युवाओं और विभिन्न मटकी फोड़ टीमों में भी विशेष उत्साह देखने को मिले।
विधायक जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 35 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मटकी फोड़ने वाली टीमों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार वितरण आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर रंगीन आतिशबाजी भी की जाएगी, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय नजर आएगा।
इस वर्ष आयोजन में एक विशेष आकर्षण यह भी रहेगा कि मटकी फोड़ कार्यक्रम की संचालन समिति के सदस्य एकरूप भगवा पोशाक में नजर आएंगे। भगवा रंग भारतीय संस्कृति, त्याग, सेवा एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक माना जाता है। समिति के सदस्यों की एकरूप भगवा पोशाक आयोजन को विशेष पहचान देने के साथ ही सनातन संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेगी।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के पंजीयन की व्यवस्था विधायक कार्यालय धर्मश्री एवं संत कबीर वार्ड के पार्षद धर्मेंद्र खटीक द्वारा की जाएगी। इच्छुक टीमें निर्धारित स्थानों पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकेंगे।
बैठक के दौरान आयोजन की व्यवस्थाओं, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों, पुरस्कार व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की सजावट, सुरक्षा व्यवस्था, आतिशबाजी एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर समिति के सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। विधायक जैन ने सभी सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। विधायक जैन ने कहा कि सागर में होने वाला यह आयोजन शहर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी है। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल होते हैं और विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली मटकी फोड़ टीमें पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेती हैं।
मटकी फोड़ आयोजन के संयोजक नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार हैं। संचालन समिति द्वारा कार्यक्रम को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 6 सितंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी भागीदारी के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से तीनबत्ती क्षेत्र भक्तिमय एवं उत्सवमय होने की उम्मीद है।
बैठक में अमित बैसाखिया, विकास केसरवानी, नीरज यादव, नितिन साहू, नीलेश जैन, प्रासुक जैन, मनीष चौबे, देवेंद्र अहिरवार, अनूप, उर्मिल, गोलू कोरी, भरत अहिरवार, अंशुल गुप्ता, चेतराम अहिरवार, रामेश्वर नेमा, मेघा दुबे, सुषमा यादव, कुलदीप खटीक, विक्रम सोनी, पराग जैन, गुड्डा खटीक, विशाल खटीक, कैलाश हसनी, निखिल अहिरवार, अनिकेत यादव, सौरभ रजक, धर्मेंद्र रजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं संचालन समिति के सदस्य मौजूद रहे।