सागर। भगवान वासुदेव श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पुण्य पर्व जन्माष्टमी 4 सितंबर, शुक्रवार को रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर एवं श्री दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर प्रांगण में शाम 4 बजे केशवम् बैंड दिल्ली के द्वारा सांस्कृतिक भजन क्लबिंग का आयोजन किया गया है।
जन्माष्टमी पर रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में प्रातः 9 बजे राधे-राधे मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आरंभ होगा। इसके साथ ही श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भी भजनों का कार्यक्रम होगा। शाम 4 बजे केशवम बैंड दिल्ली के द्वारा प्रस्तुत भजन क्लबिंग कार्यक्रम का शुभारंभ रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार करेंगे। रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव तथा भव्य आतिशबाजी कार्यक्रम होगा। सभी कार्यक्रमों को दौरान इंस्पिरेशन अकादमी द्वारा श्री राधाकृष्ण की मनोरम झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

जन्माष्टमी आयोजन हेतु रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में विशेष रूप से सजावट की गई है। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में जन्माष्टमी पर आयोजित भजन संध्या तथा दिन भर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में आमंत्रित किया है। उल्लेखनीय है कि जन्माष्टमी पर पूर्व मंत्री विधायक श्री सिंह के स्वर्गीय पिता दीवान अमोल सिंह का भी जन्मोत्सव है। स्व दीवान अमोल सिंह द्वारा ही मंदिर निर्माण के लिए 20 एकड़ भूमि दान में दी गई थी।