Author: admin

सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने निर्देश दिए हैं कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में संचालित जिन डेयरी संचालकों को डेयरी विस्थापन परियोजना अंतर्गत रतौना, हफसिली में भू-खण्ड आवंटित किए गए हैं, वे यदि आगामी एक सप्ताह के भीतर अपनी डेयरी का विस्थापन नहीं करते हैं, तो संबंधित भू-खण्ड का आवंटन निरस्त कर उनकी जमा राशि राजसात कर ली जाएगी। नगर निगम द्वारा डेयरी विस्थापन परियोजना के तहत डेयरी संचालकों को उनके पशुओं की संख्या के आधार पर सशर्त अस्थायी भू-खण्ड आवंटित किए गए थे। आवंटन की शर्तों के अनुसार प्रत्येक डेयरी संचालक को 15 दिवस के भीतर स्वयं…

Read More

भोपाल । शैलेन्द्र नायक पूर्व मौसम वैज्ञानिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम एवं पर्यावरण विश्लेषक, भोपाल के अनुसार इस वर्ष मौसम अल नीनो से प्रभावित है । उन्होंने बताया कि विश्व के मौसम वैज्ञानिकों की निगाहें इस समय भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर पर टिकी हैं। अमेरिका के NOAA Climate Prediction Center (CPC) ने जुलाई 2026 की नवीनतम ENSO रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि एल नीनो (El Niño) सक्रिय हो चुका है तथा वर्ष 2026 के अंत तक इसके और अधिक सशक्त होने की संभावना है। CPC के अनुसार 2027 के प्रारम्भ तक एल नीनो बने रहने की संभावना लगभग…

Read More

सागर । कमिश्नर सागर अनिल सुचारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत में 7 अगस्त को संभाग के हर जिले के एक विकासखंड में जनता की शिकायतों के निराकरण के लिए जन संवाद सागर शिविर आयोजित होगा। सागर जिले के सागर, छतरपुर के राजनगर, दमोह के जबेरा, टीकमगढ़ के लिधौराखास, पन्ना के अजयगढ़ और निवाड़ी के पृथ्वीपुर विकासखंड में शिविर आयोजित किया जाएगा। इन शिविरों के आयोजन के पूर्व शत प्रतिशत शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर श्री सुचारी कमिश्नर कार्यालय में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को सफल बनाने के लिए लोक शिक्षण, उच्च शिक्षा,…

Read More

सागर । जिले में मातृ मृत्यु दर (MMR) तथा शिशु मृत्यु दर (IMR) को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल लगातार मैदानी स्तर से लेकर उच्च चिकित्सा संस्थानों तक ठोस रणनीतिक कदम उठा रही हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण और विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की खासियत यह रही कि इसमें न केवल सीएमएचओ कार्यालय के जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शामिल हुए, बल्कि जिला चिकित्सालय तथा बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ शिशु रोग विशेषज्ञ और एसएनसीयू इंचार्ज को भी एक मंच…

Read More

सागर । बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (MDRU) द्वारा स्किल लैब में स्ट्रेंगथनिंग रिसर्च स्किल्स फॉर फैकल्टीज (Strengthening Research Skills for Faculties) थीम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीएमसी डीन डॉ. पी. एस. ठाकुर ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संकाय सदस्यों के शोध कौशल को सुदृढ़ करना तथा उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान, वैज्ञानिक लेखन एवं शोध परियोजनाओं के लिए प्रशिक्षित करना था। कार्यशाला में कॉलेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर सहित बड़ी संख्या में संकाय सदस्यों ने भाग लिया। विभिन्न विशेषज्ञ वक्ताओं ने शोध के विविध महत्वपूर्ण…

Read More

सागर । पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने कहा है कि समाज का वास्तविक सम्मान वही है, जो जरूरतमंदों के जीवन में उपयोगी सिद्ध हो। इसी सोच के साथ पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा प्रारंभ की गई ‘‘सम्मान जो समाज के काम आए‘‘ पहल के अंतर्गत प्राप्त होने वाली उपयोगी सामग्री लगातार विद्यार्थियों, महिलाओं एवं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में ग्राम अटाकार्नेलगढ़ के किला परिसर स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय के समीप आयोजित कार्यक्रम में 205 विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, 28 छात्र-छात्राओं को साइकिल, 160 महिलाओं को साड़ियां, 150 जरूरतमंद…

Read More

सागर । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित की जा रही मंगल विहार धर्मश्री कॉलोनी सागर शहर के सुनियोजित विकास और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह कॉलोनी आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित एवं सर्वसुविधायुक्त होगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि गृह निर्माण मंडल द्वारा हितग्राहियों को किफायती दरों पर मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही कम कीमत पर विकसित आवासीय प्लॉट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवार भी अपने…

Read More

सागर।तुलसी फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाली भव्य कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर आज मोतीनगर स्थित सरस्वती मैरिज गार्डन में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में कावड़ यात्री, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिवभक्त उपस्थित रहे। सभी ने आगामी कावड़ यात्रा को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने का संकल्प लिया। बैठक में यात्रा की संपूर्ण व्यवस्थाओं, पंजीयन, परिवहन, भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा, अनुशासन, प्रचार-प्रसार एवं शोभायात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया गया। तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा के मार्गदर्शक एवं कथावाचक विपिन बिहारी…

Read More

सागर। संकल्प फाउंडेशन का 11 हजार वृक्षारोपण अभियान जनभागीदारी के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस हरित अभियान के तहत रविवार को अंबेडकर वार्ड स्थित संस्कृत विद्यालय परिसर में 30 फलदार पौधे लगाए गए। इसके साथ ही फाउंडेशन द्वारा लगाए गए पौधों की संख्या बढ़कर 1,560 हो गई है। इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि हरित सागर का संकल्प, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की शुरुआत से ही पर्यावरण संरक्षण उसकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। इसी सोच के साथ 11 हजार…

Read More

सागर । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने रविवार को जैसीनगर नगर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ व्यापक पैदल भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने गली-गली और घर-घर पहुंचकर लोगों से आत्मीय मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुन 2 करोड़ की राशि स्वीकृत की तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का स्वयं निरीक्षण किया। गौरतलब है कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर में 40 करोड़ की लागत से सांदीपनि विद्यालय, 7 करोड़ की लागत से आॅडोटोरियम, 12 करोड़ की लागत से काॅलेज भवन, 2 करोड़ की लागत से…

Read More