Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- IMA सागर ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर आयोजित किया उच्चस्तरीय CME
- जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा
- श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
- शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली
- श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह
- गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
- तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
Author: admin
सागर । संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत काशी की पावन जन्मभूमि से पवित्र जल, पावन माटी एवं समरसता संकल्प कलश लेकर निकली दिव्य यात्रा का शनिवार को सागर जिले में प्रवेश किया ।होते ही श्रद्धा, नरयावली विधानसभा क्षेत्र के बड़तूमा स्थित संत रविदास स्मारक पर यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, समरसता संकल्प अभियान के संयोजक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री सुमेर सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,…
सागर । चातुर्मास कर रहें संत श्री रविशंकर महराज (रावतपुरा सरकार) ने आज सागर नगर के पंतनगर काका गंज मे निराश्रित गोवंश के लिए “एक रोटी गौ माता के नाम” अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत वे नगे पैर खुद हाथों में झोली लेकर घर-घर गए और लोगों से गौमाता के लिए रोटी और भिक्षा मांगी।इस अभियान का संकल्प एक वर्ष के लिए टीकमगढ़ के मातृधाम छिपरी और दलूपुरा गांव से इस मुहिम की शुरुआत हुई। उद्देश्य: सड़कों पर घूम रहे बेसहारा और भूखे गोवंश के लिए भोजन का प्रबंध करना तथा समाज को गौसेवा के प्रति जागरूक करना…
इंदौर। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित ऑल राउंडर सारांश जैन शुक्रवार को मीडिया से रूबरु हुए। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रीलंका के विरुद्ध खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज में उन्हें अंतिम 11 खिलाड़ियों में मौका मिलेगा और वह अपने करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी सफलता का क्रेडिट अपने पिता को दिया। सारांश जैन के पिता सुबोध कुमार जैन मुंह के कैंसर से जब जूझ रहे थे उस समय सारांश एमपीसीए के टूर में ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे। उस समय परिवार ने उन्हें नहीं बताया कि पिता के कैंसर…
सागर ! सुरखी विधानसभा के ग्राम खेजरामाफी, चंद्रापुर, झिला एवं बटयावदा स्थित शासकीय हाई स्कूलों में आयोजित मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष एवं युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान आकाश सिंह राजपूत ने छात्र-छात्राओं को स्पोर्ट्स ड्रेस प्रदान कर उनका सम्मान किया तथा उन्हें शिक्षा, अनुशासन और खेलों के प्रति निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा…
सागर। नगर की ऐतिहासिक एवं विगत 186 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही तिसाला बड़ी पूजा एवं रथ यात्रा में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी तथा भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी के साथ पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए तथा समस्त नगरवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। माता के जयघोष से गुंजायमान आध्यात्मिक वातावरण में तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। महापौर श्रीमती तिवारी ने माता को पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धाभाव के साथ रथ…
सागर । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अपनी धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत के साथ सुरखी स्थित सांवरे सरकार गौशाला पहुंचे। जहां प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज का आशीर्वाद लिया। मंत्री श्री राजपूत ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया के साथ गौशाला सहित मंदिर परिसर का भ्रमण एवं निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा गौ सेवा से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने सांवरे सरकार के दर्शन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।…
सागर । पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसमें जिले के विभिन्न थाना एवं इकाइयों से लगभग 70 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के महत्वपूर्ण प्रावधानों, अनुसंधान की नवीन प्रक्रिया, डिजिटल एवं वैज्ञानिक…
सागर। खुरई में नेचुरल सिंथेटिक एथेलेटिक्स ट्रेक के सिविल एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए लोकनिर्माण विभाग ने 418.33 लाख की तकनीकी स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के मांगपत्र पर मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने विगत 10 जनवरी को खुरई आमसभा में यह घोषणा की थी जिस पर अमल किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। लोनिवि के मुख्य अभियंता कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार खुरई में नेचुरल सिंथेटिक एथेलेटिक्स ट्रेक निर्माण कार्य हेतु लोनिवि सागर के कार्यपालन यंत्री द्वारा प्रस्तुत विस्तृत प्राक्कलन एवं साईट प्लान, कांसेप्ट प्लान अनुसार 358.49 लाख…
सागर। नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को शहर के गोपालगंज क्षेत्र और परकोटा नाव मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम सीमा के भीतर गोपालगंज में संचालित डेयरियों पर पहुंचकर वस्तुस्थिति देखी और पशुओं के साथ ही रोड किनारे खाली प्लॉट पर गोबर का लगा ढेर देखकर सख्त नाराजगी दिखाते हुए उक्त डेयरी संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम, 2026 के नियमानुसार शहर में किसी भी प्रकार की गंदगी फैलाने वालों पर भारी जुर्माना और आपराधिक प्रकरण दर्ज…
सागर । खुरई शहर पुलिस ने अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार चोरी के ट्रैक्टर एवं दो मोबाइल सहित कुल 21 लाख 20 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। फरियादी अरविन्द यादव निवासी खुरई ने थाना खुरई शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-सीए-2836) तथा पड़ोसी वीरेन्द्र यादव का स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एबी-6040), जिन्हें दोनों ने प्रतिदिन की तरह पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप अपने मकान के सामने खड़ा किया था, रात्रि में अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना खुरई शहर में अपराध…
