सागर । पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संकल्प फाउंडेशन द्वारा अटल पार्क में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान 20 फलदार पौधे लगाए गए।

संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। आज लगाए गए ये पौधे आने वाले समय में पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ समाज के लिए भी उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि “यदि आपके पास कोई ऐसा स्थान है, जहाँ पौधे लगाए जा सकते हैं, तो आप हमें उस स्थान की जानकारी अवश्य दें। संकल्प फाउंडेशन वहां पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा।”
उन्होंने कहा कि संकल्प फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर शुभम नामदेव, नमन चौबे, प्रज्ज्वल भारद्वाज, टिंकू साहू, स्वराज उपाध्याय, सोनिल पाठक एवं रतनेश जाटव सहित बड़ी संख्या में संकल्प फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।