सागर । मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नरयावली विधानसभा क्षेत्र के कर्रापुर में शनिवार को आयोजित खण्ड स्तरीय शिविर में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी कांग्रेसजनों के साथ पहुंचे।उन्होंने क्षेत्र के आमजनों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं एवं पूर्व से लंबित शिकायतों को लेकर कलेक्टर प्रतिभा पाल के समक्ष एक के बाद एक समस्याएं रखते हुए उनके समयबद्ध एवं निष्पक्ष निराकरण की मांग की।

पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने नगर परिषद कर्रापुर में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में व्याप्त अनियमितताओं,फर्जी बिलों के भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, बिजली, सड़क,नाली सहित विभिन्न बुनियादी समस्याओं का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961, मध्यप्रदेश वित्तीय संहिता एवं शासन के प्रचलित नियमों के उल्लंघन से संबंधित पूर्व से लंबित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग भी की।श्री चौधरी ने कहा कि जनसुनवाई और जन विश्वास शिविरों का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध,निष्पक्ष और प्रभावी निराकरण हो। ग्रामीण एवं आमजन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में जन समस्या निवारण शिविरों में केवल आवेदन लेकर खानापूर्ति करना बन्द करें।उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को शिविरों में केवल आवेदन लेने की औपचारिकता करने के बजाय संबंधित अधिकारियों से मौके पर जांच कराकर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। आमजन को बार-बार आवेदन देने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने कलेक्टर से मांग की कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक समस्या व आवेदन को संबंधित विभाग को भेजने के साथ उसकी निगरानी के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की जाए तथा शिकायत के निराकरण की स्थिति से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।इस दौरान श्री चौधरी ने विभिन्न बुनियादी समस्याओं के साथ- साथ कांग्रेस पार्टी के पार्षदों द्वारा प्रेषित पत्रों एवं पूर्व से लंबित शिकायतों से संबंधित आठ सूत्रीय ज्ञापन भी कलेक्टर को सौंपा। उन्होंने मांग की कि बुनियादी समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराया जाए तथा अनियमितताओं से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए, जिससे आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हो सके।इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता देवेन्द्र पटैल,पूर्व सरपंच विशाल सिंह, अवधेश सिंह,मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष सरफराज पठान,पार्षद मोहन अहिरवार, निकलंक जैन,कदम सिंह, मोतीलाल कुर्मी, एडवोकेट ब्रजेन्द्र अहिरवार,गौतम चन्द, सहेन्द्र राठौर,आजाद सिंह,रंजीत अहिरवार,राम अवतार सिंह,सुभाष अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।