Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महापुरुषों के जीवन और राष्ट्रनिर्माण से जुड़ी 89 पुस्तकों का सेट शासकीय विद्यालयों में पहुंचा रहे विधायक उत्कृष्ट विद्यालय में किया पुस्तकों का वितरण कहा—किताबें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं

    September 1, 2026

    बाघराज आवासीय कालोनी में बिना निगम की एनओसी के करा लिए विद्युत कनेक्शन, आयुक्त ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

    September 1, 2026

    कटरा बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने फिर मुहिम शुरू करेगा निगम, स्थायी ठेला हटाने के लिए 3 दिन का दिया समय

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महापुरुषों के जीवन और राष्ट्रनिर्माण से जुड़ी 89 पुस्तकों का सेट शासकीय विद्यालयों में पहुंचा रहे विधायक उत्कृष्ट विद्यालय में किया पुस्तकों का वितरण कहा—किताबें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं
    • बाघराज आवासीय कालोनी में बिना निगम की एनओसी के करा लिए विद्युत कनेक्शन, आयुक्त ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश
    • कटरा बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने फिर मुहिम शुरू करेगा निगम, स्थायी ठेला हटाने के लिए 3 दिन का दिया समय
    • तंबाकू, धूम्रपान एवं अन्य नशे स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी पहुंचा रहे गंभीर नुकसान: डॉ. तल्हा साद आईएमए ने चलाया नशामुक्ति एवं तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान
    • राहतगढ़ ब्रिज के पास स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही, निगमायुक्त ने स्वच्छता पर्वेक्षक को किया निलंबित खुले में कचरा फेकने वाले दुकान संचालकों पर हुआ जुर्माना
    • निगमायुक्त ने कार्य में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों को किया निलंबित
    • निगमायुक्त ने किया शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण, डीडी कांप्लेक्स सहित सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश सफाई मित्र करें सफाई के प्रति लोगों को जागरूक
    • 89 अनु. जनजाति विकासखण्डों में मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना लागू : खाद्य मंत्री श्री राजपूत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » आईएमए सागर ने पटना बुजुर्ग में लगाया टीबी जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दिया सीपीआर का प्रशिक्षण
    स्वास्थ्य

    आईएमए सागर ने पटना बुजुर्ग में लगाया टीबी जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दिया सीपीआर का प्रशिक्षण

    admin By adminAugust 31, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), सागर और इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स (आईएसए), सागर के संयुक्त तत्वावधान में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पटना बुजुर्ग, रहली में टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर और सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण लोगों को उनके नजदीक उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देना, टीबी के लक्षणों और समय पर जांच के बारे में जागरूक करना तथा आपात स्थिति में किसी की जान बचाने के लिए सीपीआर का प्रशिक्षण देना था।

    आईएमए सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर के पास स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
    उन्होंने बताया कि सागर जिले में 247 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। यहां मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के साथ मधुमेह और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों की जांच, आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण और टेली-परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध है।
    डॉ. साद ने कहा कि लंबे समय से खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना और भूख कम लगना जैसे लक्षण होने पर टीबी की जांच जरूर करानी चाहिए। समय पर जांच और इलाज से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है और संक्रमण को फैलने से भी रोका जा सकता है।
    उन्होंने बताया कि सक्रिय टीबी के लक्षण नहीं होने पर भी कुछ लोगों में लेटेंट टीबी संक्रमण हो सकता है। ऐसे मामलों की पहचान के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में Cy-TB जांच निःशुल्क उपलब्ध है। पात्र लोगों में समय पर निवारक उपचार से आगे चलकर सक्रिय टीबी होने का खतरा काफी कम किया जा सकता है।
    शिविर में 47 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें रक्त जांच, बलगम की जांच और पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे की सुविधा का उपयोग किया गया। जांच के दौरान 3 लोगों में टीबी के संभावित लक्षण पाए गए। उन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए चिन्हित किया गया। वहीं 2 नए मधुमेह रोगियों की भी पहचान हुई और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मैनिकिन आधारित सीपीआर प्रशिक्षण रहा। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. अजय सिंह ने प्रतिभागियों को अचानक हृदय रुकने की स्थिति में सीपीआर देने की सही तकनीक का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने मैनिकिन पर सीपीआर करके दिखाया और बताया कि कार्डियक अरेस्ट के बाद शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। सही समय पर शुरू किया गया सीपीआर मस्तिष्क और शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों तक रक्त पहुंचाने में मदद करता है और जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
    आईएमए अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने कहा टीबी की समय पर पहचान और सीपीआर का सही ज्ञान—दोनों ही ऐसी जानकारियां हैं, जो जरूरत के समय किसी की जिंदगी बचा सकती हैं। कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ. आरिफ कुरैशी, डॉ. अभय, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रविकांत अहीरवार, एएनएम रजनी, पिरामल स्वास्थ्य से आयुषी शुक्ला तथा स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
    आईएमए और आईएसए सागर ने बताया कि यह कार्यक्रम जनस्वास्थ्य जागरूकता अभियान का हिस्सा है। भविष्य में भी गांवों, स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों और कार्यालयों में टीबी जागरूकता एवं सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों और आपात स्थिति में जीवन बचाने में सक्षम बन सकें।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    आईएमए सागर ने ब्रह्माकुमारी आश्रम में लगाया शिविर, 52 यूनिट हुआ रक्तदान

    August 27, 2026

    आईएमए और आईएसए ने शासकीय अनुसूचित जाति स्नातक छात्रावास में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण दिया

    August 26, 2026

    आईएमए सागर में NICU प्रबंधन एवं नवजात चिकित्सा पर उच्चस्तरीय वैज्ञानिक सेमिनार

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024273
    Don't Miss
    सामाजिक सरोकार

    महापुरुषों के जीवन और राष्ट्रनिर्माण से जुड़ी 89 पुस्तकों का सेट शासकीय विद्यालयों में पहुंचा रहे विधायक उत्कृष्ट विद्यालय में किया पुस्तकों का वितरण कहा—किताबें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं

    By adminSeptember 1, 20261

    सागर। विद्यार्थियों में अध्ययन की रुचि विकसित करने, उनके सामान्य ज्ञान को समृद्ध करने तथा…

    बाघराज आवासीय कालोनी में बिना निगम की एनओसी के करा लिए विद्युत कनेक्शन, आयुक्त ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

    September 1, 2026

    कटरा बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने फिर मुहिम शुरू करेगा निगम, स्थायी ठेला हटाने के लिए 3 दिन का दिया समय

    September 1, 2026

    तंबाकू, धूम्रपान एवं अन्य नशे स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी पहुंचा रहे गंभीर नुकसान: डॉ. तल्हा साद आईएमए ने चलाया नशामुक्ति एवं तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान

    September 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    महापुरुषों के जीवन और राष्ट्रनिर्माण से जुड़ी 89 पुस्तकों का सेट शासकीय विद्यालयों में पहुंचा रहे विधायक उत्कृष्ट विद्यालय में किया पुस्तकों का वितरण कहा—किताबें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं

    September 1, 2026

    बाघराज आवासीय कालोनी में बिना निगम की एनओसी के करा लिए विद्युत कनेक्शन, आयुक्त ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

    September 1, 2026

    कटरा बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने फिर मुहिम शुरू करेगा निगम, स्थायी ठेला हटाने के लिए 3 दिन का दिया समय

    September 1, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.