Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश

    October 18, 2026

    बैंक कर्मचारी और ग्राहक एक ही गाड़ी के दो पहिए : गोविंद सिंह राजपूत 15 साल पुरानी मांग हुई पूरी, सुरखी सहित 50 से 60 गांवों के लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा; एटीएम की सुविधा भी शुरू

    October 18, 2026

    वर्तमान समय में क्षमावाणी पर्व विश्व स्तर पर मनाए जाने की आवश्यकता – विधायक शैलेंद्र जैन श्री शांतिनाथ जैन मंदिर, बालक हिल व्यू में आयोजित हुआ क्षमावाणी पर्व समारोह

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश
    • बैंक कर्मचारी और ग्राहक एक ही गाड़ी के दो पहिए : गोविंद सिंह राजपूत 15 साल पुरानी मांग हुई पूरी, सुरखी सहित 50 से 60 गांवों के लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा; एटीएम की सुविधा भी शुरू
    • वर्तमान समय में क्षमावाणी पर्व विश्व स्तर पर मनाए जाने की आवश्यकता – विधायक शैलेंद्र जैन श्री शांतिनाथ जैन मंदिर, बालक हिल व्यू में आयोजित हुआ क्षमावाणी पर्व समारोह
    • CM हेल्पलाइन में शिकायत से उखड़ा JE, किसान पर बिजली चोरी का झूठा केस लादने और वसूली के आरोप, दे रहा झटके पर झटका
    • लोक सेवा गारंटी अधिनियम : समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर नायब तहसीलदार सहित 3 सचिवों पर जुर्माना
    • अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, डिप्टी रेंजर सहित दो घायल, शाहगढ़ क्षेत्र का मामला
    • आस्था का सम्मान, प्रकृति की रक्षा का संकल्प; राजघाट में संकल्प फाउंडेशन ने निकालीं गणेश प्रतिमाएं
    • अंबेडकर वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण, विधायक शैलेंद्र जैन ने किया माता रानी का पूजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » वर्तमान समय में क्षमावाणी पर्व विश्व स्तर पर मनाए जाने की आवश्यकता – विधायक शैलेंद्र जैन श्री शांतिनाथ जैन मंदिर, बालक हिल व्यू में आयोजित हुआ क्षमावाणी पर्व समारोह
    ताजा ख़बरें

    वर्तमान समय में क्षमावाणी पर्व विश्व स्तर पर मनाए जाने की आवश्यकता – विधायक शैलेंद्र जैन श्री शांतिनाथ जैन मंदिर, बालक हिल व्यू में आयोजित हुआ क्षमावाणी पर्व समारोह

    admin By adminOctober 18, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। श्री शांतिनाथ जैन मंदिर, बालक हिल व्यू में जैन समाज द्वारा क्षमावाणी पर्व का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षमावाणी पर्व वास्तव में हृदय की मलिनता को दूर कर मन को निर्मल बनाने वाला पर्व है। यह पर्व हमें आपसी वैमनस्य, कटुता और मनमुटाव को भुलाकर प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

    विधायक श्री जैन ने रहीम के प्रसिद्ध दोहे “क्षमा बड़न को चाहिए, छोटन को उत्पात। कहि रहीम हरि को घट्यो, जो भृगु मारी लात॥” का उदाहरण देते हुए कहा कि क्षमा वीरों का आभूषण है। सच्चा साहसी व्यक्ति वही होता है, जो अपनी भूल स्वीकार कर क्षमा मांगने और दूसरों की गलतियों को क्षमा करने का सामर्थ्य रखता है। उन्होंने कहा कि क्षमावाणी पर्व की सार्थकता तभी है, जब हम उन लोगों से भी संवाद स्थापित करें, जिनसे लंबे समय से हमारी बातचीत बंद है। हमें अपने मन के अहंकार और द्वेष को त्यागकर रिश्तों में मधुरता लाने का प्रयास करना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्व अनेक प्रकार के संघर्षों, तनावों और आपसी वैमनस्य से गुजर रहा है। ऐसे में क्षमावाणी पर्व का संदेश केवल समाज या देश तक सीमित न रहकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहुंचना चाहिए। यदि विश्व के लोग क्षमा, करुणा और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाएं, तो अनेक विवादों और संघर्षों का समाधान संभव है। कार्यक्रम का आयोजन समाज के अध्यक्ष चक्रेश जैन हिन्नोद वालों के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों इंजीनियर महेश जैन, प्रो. अभय कुमार सिंघई, चक्रेश जैन पारस फ्रैक्चर, डॉ. विमल जैन एवं अमरीश सिंघई ने भी क्षमावाणी पर्व के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
    स्वागत भाषण देते हुए डॉ. नलिन निर्मल ने सधर्मी बंधुओं की सराहना की तथा अपनी कविता “जाने-अनजाने में” का गायन किया। वहीं, प्रो. अमर कुमार जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संसार में मां का स्थान सबसे अधिक क्षमाशील और ममतामयी होता है। मां अपने बच्चों की गलतियों को सहजता से क्षमा कर देती है। उनका यह भाव क्षमा के महत्व और उसकी आत्मीयता को दर्शाता है।
    कार्यक्रम में ममता, चंद्रकांता, जयंत, अरविंद जैन, दीपक सिंघई सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डॉ. आशीष जैन, विकास जैन, मनोज जैन, मुकेश, उपाध्यक्ष प्रमोद जैन, सचिव अनिल जैन, सहसचिव प्रियंक जैन, डॉ. आर.के. जैन, अजय सर्राफ, डी.के. जैन, पार्षद हेमंत यादव, शुभम जैन, के.सी. जैन एवं मोती लाल जैन की उपस्थिति रही।
    महिला मंडल की ओर से सपना उदय जैन, किरण अरविंद रवि जैन, कौशल्या जैन, क्रांति जैन, सीमा सर्राफ, मीना सर्राफ, संगीता राजेश सिंघई, सारिका सूरज सिंघई, राखी सुनील जैन, नीतू बलवीर जगाती, नीलम दिवाकर एवं सुषमा देवकुमार सहित अनेक समाजजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश समैया ने किया तथा समाज के अध्यक्ष श्री चक्रेश जैन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश

    October 18, 2026

    बैंक कर्मचारी और ग्राहक एक ही गाड़ी के दो पहिए : गोविंद सिंह राजपूत 15 साल पुरानी मांग हुई पूरी, सुरखी सहित 50 से 60 गांवों के लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा; एटीएम की सुविधा भी शुरू

    October 18, 2026

    लोक सेवा गारंटी अधिनियम : समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर नायब तहसीलदार सहित 3 सचिवों पर जुर्माना

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024524

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025308

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश

    By adminOctober 18, 20261

    सागर। श्री जी महारास एवं संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्री जी महारास गरबा महोत्सव में…

    बैंक कर्मचारी और ग्राहक एक ही गाड़ी के दो पहिए : गोविंद सिंह राजपूत 15 साल पुरानी मांग हुई पूरी, सुरखी सहित 50 से 60 गांवों के लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा; एटीएम की सुविधा भी शुरू

    October 18, 2026

    वर्तमान समय में क्षमावाणी पर्व विश्व स्तर पर मनाए जाने की आवश्यकता – विधायक शैलेंद्र जैन श्री शांतिनाथ जैन मंदिर, बालक हिल व्यू में आयोजित हुआ क्षमावाणी पर्व समारोह

    October 18, 2026

    CM हेल्पलाइन में शिकायत से उखड़ा JE, किसान पर बिजली चोरी का झूठा केस लादने और वसूली के आरोप, दे रहा झटके पर झटका

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश

    October 18, 2026

    बैंक कर्मचारी और ग्राहक एक ही गाड़ी के दो पहिए : गोविंद सिंह राजपूत 15 साल पुरानी मांग हुई पूरी, सुरखी सहित 50 से 60 गांवों के लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा; एटीएम की सुविधा भी शुरू

    October 18, 2026

    वर्तमान समय में क्षमावाणी पर्व विश्व स्तर पर मनाए जाने की आवश्यकता – विधायक शैलेंद्र जैन श्री शांतिनाथ जैन मंदिर, बालक हिल व्यू में आयोजित हुआ क्षमावाणी पर्व समारोह

    October 18, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024524

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025308
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.