सागर। नवरात्रि के अवसर पर धर्म श्री अंबेडकर वार्ड में विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने माता रानी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि नवरात्रि मां शक्ति की आराधना और उपासना का पावन पर्व है। यह पर्व हमें नारी शक्ति के महत्व को समझने और माताओं-बहनों तथा बेटियों के प्रति सम्मान का भाव रखने की प्रेरणा देता है। जिस प्रकार हम मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं, उसी प्रकार हमें अपने घर-परिवार और समाज में महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति समाज की आधारशिला है। बेटियां परिवार की शान और समाज का गौरव हैं। उनकी सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। नवरात्रि का वास्तविक संदेश तभी सार्थक होगा, जब हम अपने व्यवहार और आचरण में महिलाओं के प्रति सम्मान तथा समानता का भाव अपनाएंगे।
विधायक श्री जैन ने नागरिकों से नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की अपील करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति में बाधक बनता है। प्रत्येक व्यक्ति को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने घर की लक्ष्मी अर्थात मां, बहन, पत्नी और बेटी के महत्व को पहचानते हुए उन्हें पूरा सम्मान देना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि सामुदायिक भवन जैसे निर्माण कार्य क्षेत्र के नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी स्थान उपलब्ध कराते हैं। ऐसे भवन सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ ही समाज में आपसी मेलजोल और एकता को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर महेंद्र मोनू लारिया, अभय राज, तुलसीराम रजक, राजेंद्र लाडिया,गोपी लडिया , शालू लाडिया, धर्मेंद्र अहिरवार सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।