सागर । शाहगढ़ थाना क्षेत्र से ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें डिप्टी रेंजर बुरी तरह से घायल हो गए उन्हें सिर में गंभीर चोट आई हैं । इसके अलावा एक अन्य वनकर्मी भी घायल हुआ। जिन्हे अस्पताल भेजा गया था। वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने पहुंची विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया।

आरोप है की वन कर्मियों पर ट्रेक्टर चढाने का प्रयास किया गया। साथ ही लाठी-डंडों से मारपीट की गयी। इस मारपीट की घटना में उप वन परिक्षेत्र अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी और नारायण सिंह पलिया गंभीर रूप से घायल हुए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात शाहगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत छोटे बंधा के पास वन भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमणकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान विवाद की स्थिति बन गई। बताया जाता है कि अतिक्रमणकारियों ने वनकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास किया। साथ ही लाठी-डंडों से भी हमला कर दिया। इस हमले में दो वनकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हे तत्काल इलाज के लिए शाहगढ़ अस्पताल भेजा गया। जहां वन परिक्षेत्र अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी को गंभीर हालत में सागर जिला अस्पताल रैफर किया गया । वन विभाग की शिकायत पर शाहगढ़ थाना पुलिस ने हरीराम यादव, अमित यादव, हरेंद्र यादव निवासी निवाई के खिलाफ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया।
बताया जाता है की वन विभाग द्वारा सम्बंधित लोगों को पहले भी अतिक्रमण करने से रोका था कार्यवाई की गयी थी।