सागर। रूप चतुर्दशी के अवसर पर सागर की बेटी गरिमा गोस्वामी द्वारा मिस एंड मिसेज एमपी सीजन-4 के ग्रैंड फिनाले में मिस एमपी का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर सागर का नाम गौरवान्वित करने पर विधायक निवास पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन, लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनुश्री जैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश केसरवानी ने गरिमा गोस्वामी को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
रूप चतुर्दशी के विशेष अवसर पर गरिमा की इस उपलब्धि ने उत्सव की खुशियों को और भी खास बना दिया। जिस प्रकार यह पर्व सौंदर्य, सकारात्मकता और आत्मविश्वास का संदेश देता है, उसी प्रकार गरिमा ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास से सागर का गौरव बढ़ाया है।

उल्लेखनीय है कि द पॉजिटिव इंडिया कंपनी द्वारा आयोजित मिस एंड मिसेज एमपी सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले ताज लेकफ्रंट होटल में आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आई लगभग 50 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में गरिमा गोस्वामी ने मिस एमपी का खिताब अपने नाम किया।
इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर की बेटी गरिमा गोस्वामी ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास के बल पर मिस एमपी का प्रतिष्ठित खिताब हासिल कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि सागर की समस्त बेटियों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय है। हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। गरिमा की सफलता साबित करती है कि अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर बेटियां किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं। श्रीमती अनुश्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि रूप चतुर्दशी के पावन अवसर पर गरिमा जैसी प्रतिभाशाली बेटी का सम्मान करना हम सभी के लिए विशेष खुशी का विषय है। रूप का वास्तविक अर्थ केवल बाहरी सुंदरता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, संस्कार और आंतरिक शक्ति भी है। गरिमा ने अपनी उपलब्धि से यह सिद्ध किया है कि प्रतिभा और आत्मविश्वास के संगम से बेटियां सफलता के नए शिखर छू सकती हैं। उनकी यह सफलता महिला सशक्तिकरण का सुंदर उदाहरण है और अन्य युवतियों को अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा देती है। वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश केसरवानी ने कहा कि गरिमा गोस्वामी ने मिस एमपी का खिताब जीतकर सागर को प्रदेश स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी ने गरिमा गोस्वामी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि वह भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित कर सागर और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करती रहें।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मेघा दुबे,निशा शिंदे,प्रीति शर्मा,माधुरी राजपूत,राम गोस्वामी, आशा गोस्वामी,समर्थ गोस्वामी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।