सागर। धनतेरस एवं दीपावली पर्व के अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अनुश्री जैन के साथ केंद्रीय जेल सागर पहुंचकर जेल में निरुद्ध बंदियों एवं महिला बंदियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी ओर से बंदियों को फल एवं मिष्ठान वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने बंदियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा दीपावली के पावन पर्व पर उनके साथ आत्मीयता साझा की। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम, सद्भाव और मानवता का पर्व है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक इस पर्व की खुशियां पहुंचें, इसी भावना के साथ उन्होंने केंद्रीय जेल में बंदियों के बीच पहुंचकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर श्रीमती अनुश्री जैन ने महिला बंदियों से विशेष रूप से मुलाकात की। उन्होंने उनसे आत्मीयता से बातचीत करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली और उनका हालचाल जाना। उन्होंने महिला बंदियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, सकारात्मक सोच और अच्छे संकल्प के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
विधायक श्री जैन ने कहा कि समाज की मुख्यधारा से किसी भी व्यक्ति को अलग नहीं समझना चाहिए। सुधार और पुनर्वास की भावना के साथ प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। त्योहारों के अवसर पर जरूरतमंद एवं वंचित लोगों के बीच खुशियां बांटना सामाजिक जिम्मेदारी के साथ-साथ मानवीय संवेदना का भी परिचायक है।
इस दौरान बंदियों में फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। दीपावली के अवसर पर अपने बीच जनप्रतिनिधि एवं उनके परिवार को पाकर बंदियों में भी प्रसन्नता दिखाई दी।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश केसरवानी भी उपस्थित रहे।