सागर ! पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्जुन सिंह की जयंती मनाई गई। उनके छाया चित्र पर शहर सेवादल परिवार ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया

प्रदेश सेवादल के महासचिव विजय साहू ने इस अवसर पर कहा कि आज हम उस शख्सियत की याद में एकत्र हुए हैं, जिन्होंने अपनी उदारता से न केवल मध्यप्रदेश बल्कि देश में अपनी पहचान बनाई। राजनीति में संवेदनशीलता उनके कर्म का मूल मंत्र था।उनके इसी व्यक्तित्व की वजह से आज भी लोग उन्हें इज्जत के साथ मन से याद करते हैं। कार्यक्रम के आयोजक शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि गरीब लोगों के लिए काम करना उनकी राजनीतिक यात्रा के प्राथमिकता क्रम में था। यही कारण है कि बड़े बड़े निर्णयों में इंदिराजी और राजीवजी उनकी सलाह को काफी गंभीरता से सुनते थे।उनके वक्तव्य भी सदन में बड़ी गंभीरता से सुने जाते थे। वह प्रतिपक्ष को पूरा सम्मान देते थे। भले ही विचारधारा कुछ भी हो लेकिन मन में राजनीतिक कटुता बिल्कुल भी नहीं थी।जनहित के कामों में वह विपक्षी पार्टी के नेताओं से मशविरा करने में कभी गुरेज नहीं करते थे। लेकिन आज की राजनीति में अब वह बात नहीं रह गई है। आज अर्जुन सिंह हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके आदर्श हम सभी को हमेशा रास्ता दिखाते रहेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता पप्पू गुप्ता,ब्लाक अध्यक्ष कल्लू पटेल, अंकुर यादव,अन्नू घोसी,परख शुक्ला, लल्ला यादव,रवि जैन, तरूण सैनी,राकेश जैन,रिंपी गर्ग,बबलू रंगरेज,प्रकाश जाटव अजय कोष्टी,लखन पटेल, प्रवीण यादव, किशोरीलाल पटेल,मनोज दुबे आदि जन उपस्थित रहे।