Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झोली अपने लिए नहीं, गौमाता के लिए फैली है: ‘एक रोटी गौमाता के लिए’ अभियान में बाहुबली कॉलोनी पहुँचे रावतपुरा सरकार

    August 29, 2026

    पेयजल के अपव्यय पर विधायक की पहल : टाटा कंपनी की लाइन से बहता पानी देखकर विधायक ने दिए तत्काल टोंटी बंद कराने के निर्देश

    August 29, 2026

    खंडस्तरीय शिविर में कर्रापुर पहुंची कलेक्टर को पूर्व विधायक ने बताई जनसमस्याएं

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झोली अपने लिए नहीं, गौमाता के लिए फैली है: ‘एक रोटी गौमाता के लिए’ अभियान में बाहुबली कॉलोनी पहुँचे रावतपुरा सरकार
    • पेयजल के अपव्यय पर विधायक की पहल : टाटा कंपनी की लाइन से बहता पानी देखकर विधायक ने दिए तत्काल टोंटी बंद कराने के निर्देश
    • खंडस्तरीय शिविर में कर्रापुर पहुंची कलेक्टर को पूर्व विधायक ने बताई जनसमस्याएं
    • जनता की समस्याओं का निराकरण प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य – कलेक्टर नप कर्रापुर में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास – प्रदीप लारिया मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित
    • रक्षाबंधन पर विधायक शैलेंद्र जैन ने रावतपुरा सरकार को बांधी राखी, लिया आशीर्वाद
    • भाजपा सरकार ने थर्ड जेंडर को दिलाया उनका वास्तविक अधिकार: शैलेश केसरवानी भाजपा नेताओं ने किन्नर समाज से बंधवाई राखी
    • 126 पदक जीतकर सागर बना ओवर आल चैंपियनशिप11वीं राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता मे जीते 51 स्वर्ण
    • रिश्तों की डोर में स्नेह, सम्मान और विश्वास का संदेश — AGR क्लासेस की बहनों संग आकाश सिंह राजपूत ने मनाया रक्षाबंधन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » पेयजल के अपव्यय पर विधायक की पहल : टाटा कंपनी की लाइन से बहता पानी देखकर विधायक ने दिए तत्काल टोंटी बंद कराने के निर्देश
    ताजा ख़बरें

    पेयजल के अपव्यय पर विधायक की पहल : टाटा कंपनी की लाइन से बहता पानी देखकर विधायक ने दिए तत्काल टोंटी बंद कराने के निर्देश

    admin By adminAugust 29, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। शहर में पेयजल के संरक्षण और पानी के अपव्यय को रोकने के उद्देश्य से विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने केशवगंज वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने टाटा कंपनी की पानी की लाइन से पानी बहता हुआ देखा। विधायक ने तत्काल संबंधित घर के व्यक्ति को पानी की टोंटी बंद करने के निर्देश दिए और पानी की बर्बादी रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    विधायक श्री जैन ने कहा कि पानी अमूल्य है और इसकी एक-एक बूंद का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वर्तमान में अच्छी बारिश होने के कारण हमें पर्याप्त जल उपलब्ध हो रहा है, लेकिन यदि इस वर्ष भरपूर बारिश नहीं हुई होती तो शहर में विधिवत पेयजल उपलब्ध कराना भी मुश्किल हो सकता था। इसलिए भविष्य की जल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अभी से पानी के संरक्षण के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जब भी उनके घरों में पानी की सप्लाई आए, वे अपनी पानी की टोटियां बंद करके रखें और आवश्यकता के अनुसार ही पानी का उपयोग करें। जिन पानी की लाइनों में टोंटियां नहीं लगी हैं, वहां तत्काल टोंटी लगाई जाए, ताकि पानी लगातार बहकर व्यर्थ न जाए।
    विधायक श्री जैन ने सभी पार्षदों से भी अपील की कि जब भी उनके वार्ड में पानी की लाइन खोली जाए, उस समय वे वार्ड का भ्रमण अवश्य करें। इस दौरान जहां कहीं पानी बहता हुआ दिखाई दे अथवा पानी की लाइन में टोंटी नहीं लगी हो, वहां तत्काल आवश्यक सुधार कार्य कराया जाए।
    उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा विषय है। प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पानी के अपव्यय को रोकने में सहयोग करना चाहिए। विधायक श्री जैन ने कहा कि शहर में सड़क, नाली, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास हम लगातार कर सकते हैं और इन सुविधाओं को उपलब्ध भी करा सकते हैं, लेकिन पानी की उपलब्धता सबसे बड़ी चुनौती है। पानी का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों का संरक्षण और उपलब्ध पानी का सदुपयोग करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों के सहयोग से पानी की बर्बादी को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसके लिए घर-घर से शुरुआत करनी होगी और जब भी पानी की सप्लाई आए, उस समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। विधायक ने नागरिकों से “पानी बचाएं, भविष्य बचाएं” की भावना के साथ जल संरक्षण अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    जनता की समस्याओं का निराकरण प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य – कलेक्टर नप कर्रापुर में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास – प्रदीप लारिया मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित

    August 29, 2026

    रक्षाबंधन पर विधायक शैलेंद्र जैन ने रावतपुरा सरकार को बांधी राखी, लिया आशीर्वाद

    August 28, 2026

    भाजपा सरकार ने थर्ड जेंडर को दिलाया उनका वास्तविक अधिकार: शैलेश केसरवानी भाजपा नेताओं ने किन्नर समाज से बंधवाई राखी

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025304

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024273
    Don't Miss
    सामाजिक सरोकार

    झोली अपने लिए नहीं, गौमाता के लिए फैली है: ‘एक रोटी गौमाता के लिए’ अभियान में बाहुबली कॉलोनी पहुँचे रावतपुरा सरकार

    By adminAugust 29, 202610

    सागर । गौसेवा को जन-जन के जीवन का संस्कार बनाने के संकल्प के साथ परम…

    पेयजल के अपव्यय पर विधायक की पहल : टाटा कंपनी की लाइन से बहता पानी देखकर विधायक ने दिए तत्काल टोंटी बंद कराने के निर्देश

    August 29, 2026

    खंडस्तरीय शिविर में कर्रापुर पहुंची कलेक्टर को पूर्व विधायक ने बताई जनसमस्याएं

    August 29, 2026

    जनता की समस्याओं का निराकरण प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य – कलेक्टर नप कर्रापुर में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास – प्रदीप लारिया मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित

    August 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    झोली अपने लिए नहीं, गौमाता के लिए फैली है: ‘एक रोटी गौमाता के लिए’ अभियान में बाहुबली कॉलोनी पहुँचे रावतपुरा सरकार

    August 29, 2026

    पेयजल के अपव्यय पर विधायक की पहल : टाटा कंपनी की लाइन से बहता पानी देखकर विधायक ने दिए तत्काल टोंटी बंद कराने के निर्देश

    August 29, 2026

    खंडस्तरीय शिविर में कर्रापुर पहुंची कलेक्टर को पूर्व विधायक ने बताई जनसमस्याएं

    August 29, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025304
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.