Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- IMA सागर ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर आयोजित किया उच्चस्तरीय CME
- जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा
- श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
- शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली
- श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह
- गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
- तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
Author: admin
सागर । श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय के संयुक्त तत्वाधान में गुरूपूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशवदास जी गिरी एवं विशिष्ठ अतिथि श्याम मनोहर चतुर्वेदी थे। कार्यक्रम की शुरूआत में मॉ सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ पं ज्वाला प्रसाद रिछारिया ने वैदिक मंत्रों से पूजन कराया। कवि पूरन सिंह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संस्कृत विद्यालय के अध्यक्ष पं के के सिलाकारी ने कार्यक्रम के संदर्भ में अपने विचार रखे, गुरू पूर्णिमा और गुरू की महात्व पर प्रकाश डाला, आज का दिन हमारे जीवन में गुरु के महत्व को स्मरण करने…
सागर । कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं नागरिकों के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार 1 अगस्त से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन से कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश निषेध रहेगा। नवीन कंपोजिट भवन कलेक्टर कार्यालय सागर एवं समस्त संभागीय तथा जिला प्रमुख कार्यालयों में दोपहिया वाहन चालकों के बिना हेलमेट कार्यालय परिसर में प्रवेश को वर्जित किया गया था। साथ ही नियम का पालन नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए। मोटरयान अधिनियम के सुरक्षात्मक…
सागर । गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राहतगढ़ के सांदीपनि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुजनों का सम्मान करते हुए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नागरिकों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं तथा बच्चों पर पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया। अपने संबोधन में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि गुरू पत्थर को भी स्पर्श करके पारस बना देते हैं, माता पिता केवल जन्म देते हैं जीवन को सार्थक गुरू ही बनाते हैं। भारत की संस्कृति में गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ स्थान दिया गया है, क्योंकि माता-पिता जन्म देते…
सागर । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार कॉम्प्रिहेन्सिव प्राइमरी हेल्थ केयर कार्यक्रम के अंतर्गत दमोह, पन्ना एवं सागर जिले के 35 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का तीन दिवसीय VIA (Visual Inspection with Acetic Acid) प्रशिक्षण 27 से 29 जुलाई तक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, सागर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण डीन डॉ. पी. एस. ठाकुर के संरक्षण एवं मार्गदर्शन तथा अधीक्षक डॉ. राजेश जैन के सहयोग से प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. शीला जैन के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की समय पर पहचान एवं स्क्रीनिंग की क्षमता…
सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के पत्र पर मप्र शासन के रोक शिक्षण संचालनालय ने पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रमुख अभियंता को खुरई विधानसभा क्षेत्र के 23 शासकीय हाईध्हायर सेकेण्डरी स्कूलों के अंतर्गत नवीन शाला भवन निर्माण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, प्रयोगशाला, शौचालय एवं बाउंड्री वाल निर्माण कार्यों की डीपीआर बनाने के आदेश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने गत 2 जुलाई को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र की 23 हाई/,हायर सेकंडरी स्कूलों मेंनवीन शाला भवन, अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, शौचालय एवं बाउंड्री वाल आदि की कमियां दूर करने को कहा था। पूर्व मंत्री भूपेन्द्र…
सागर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आमजन को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज पुलिस कंट्रोल रूम, सागर में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया की अध्यक्षता में जिले की व्यापक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानों की कार्यप्रणाली की बिंदुवार समीक्षा करते हुए लंबित अपराधों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण, गंभीर प्रकरणों…
सागर । डाक विभाग में कर्मचारियों पर थोपे जा रहे अव्यावहारिक टारगेट तथा विभाग के क्रमिक निजीकरण के विरोध में सागर डाक संभाग के कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। कर्मचारियों ने शाम 6 बजे संभागीय कार्यालय में नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ (संघीय परिषद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऋषि तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों की नियुक्ति डाकघरों में आने वाले ग्राहकों को सेवाएं देने के लिए हुई है, लेकिन अब उनसे कार्यालय का नियमित कार्य कराने के साथ-साथ घर-घर जाकर डाक जीवन बीमा, बचत खाते, स्पीड पोस्ट, पार्सल तथा अन्य योजनाओं के लिए नए…
सागर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सागर ग्रामीण के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाई आयुष पांडे ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर सागर विधायक शैलेंद्र जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी से मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने आयुष पांडे को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सागर ग्रामीण जिलाध्यक्ष का नवीन दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आयुष पांडे अपने दायित्व का पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान संगठन की आगामी…
सागर। गुरु पूर्णिमा महा-महोत्सव की पावन यात्रा के क्रम में सागर पधारे सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज के सान्निध्य में विधायक शैलेंद्र जैन ने सपरिवार पहुंचकर गुरुदेव के श्रीचरणों में वंदन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के पूर्व सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज के श्रीचरणों में उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना उनके और परिवार के लिए अत्यंत सौभाग्य एवं सौभाग्यपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि गुरुजनों का सान्निध्य और आशीर्वाद जीवन को सदैव सही दिशा प्रदान करता है तथा मनुष्य को सेवा, संस्कार और…
सागर। जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने खुरई क्षेत्र में आयोजित विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए शिक्षा, सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जुड़ी अनेक गतिविधियों में हिस्सा लिया। उन्होंने शासकीय हाईस्कूल महूनाजाट में आयोजित ‘‘सम्मान जो समाज के काम आए‘‘ अभियान के अंतर्गत 250 छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री तथा 18 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की। इसके साथ ही उन्होंने दशहरा मैदान स्थित श्रावण मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा महामंगला शेड, खुरई में आयोजित निःशुल्क सहायक उपकरण परीक्षण एवं पंजीयन शिविर में भी सहभागिता की। शिविर में नगर पालिका क्षेत्र के 82 तथा जनपद…
