Author: admin

सागर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार को गति देते हुए समाजसेवियों, उद्योगपतियों, प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने सभी से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर क्षेत्र में विकास, सुशासन और जनसेवा की निरंतरता बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश को विकास, सुशासन और जनकल्याण…

Read More

सागर। दतिया उपचुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव अभियान का मोर्चा संभाले पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ क्षेत्र के महत्वपूर्ण कस्बे बहादुरपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर समर्थन और आशीर्वाद मांगा। उन्होंने बहादुरपुर सहित अनेक ग्रामों में पहुंच कर घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के साथ आने का आग्रह किया। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बहादुरपुर में अपने संबोधन में कहा कि आशुतोष तिवारी प्रदेश के बड़े नेता हैं। उन्होंने संगठन में रहते हुए प्रदेश भर का काम देखा है और…

Read More

सागर । कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में समय-सीमा (TL) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जन आकांक्षा पोर्टल, जनसुनवाई तथा समय-सीमा से संबंधित शिकायतों और उनके निराकरण की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। मूंग उपार्जन के उपरांत किसानों को समय पर भुगतान न होने पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष भुगतान तत्काल पूर्ण करें और आगामी समय-सीमा बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। लापरवाही बरतने वाली समितियों को कारण बताओ…

Read More

सागर। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए शिक्षा, सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। उन्होंने ‘‘सम्मान जो समाज के काम आए‘‘ पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री एवं साइकिलों का वितरण किया, जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी एवं चादरें भेंट कीं, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए तथा बांदरी तिराहा स्थित लाइफ केयर पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ किया। पीएम श्री स्कूल लोंगर में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्मित पीएम श्री शासकीय विद्यालय भवन के भूमिपूजन अवसर पर श्रीमती सरोज सिंह ने 65 छात्र-छात्राओं को साइकिलें, 475 विद्यार्थियों…

Read More

सागर । मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन की आज सागर में एक बड़ी बैठक आयोजित हुई, इसमें किराया वृद्धि सहित आठ सूत्रीय मांगों का एजेंडा पारित किया गया । बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर सरकार ने सुनवाई नहीं की तो सात अगस्त की रात बारह बजे के बाद प्रदेश की अठ्ठाईस हजार बसों के पहिए थम जायेंगे । बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसोसिएशन के महामंत्री जयकुमार जैन ने बताया कि डीजल के दाम लगातार बढ़े हैं, लेकिन दो बैठकों के बाद भी शासन ने बस किराए वृद्धि के लिए कोई निर्णय नहीं लिया । इसके…

Read More

सागर। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठनात्मक एवं चुनावी अभियान के तहत भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एवं संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने रविवार को लगातार दूसरे दिन दतिया में विभिन्न संगठनात्मक, चुनावी एवं मीडिया गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। दिनभर आयोजित कार्यक्रमों में रिशांक तिवारी ने वरिष्ठ नेतृत्व के साथ चुनावी तैयारियों, बूथ स्तर के समन्वय, मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान, जनसभा एवं सामाजिक सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। रविवार प्रातः रिशांक तिवारी ने भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह के साथ दतिया विधानसभा के वार्ड क्रमांक 9 स्थित बूथ…

Read More

सागर। पूर्व गृहमंत्री , खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उपरांय में आयोजित मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव की आमसभा में शामिल हुए और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए जनसमर्थन मांगा। उन्होंने मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के साथ ओरछा की प्रसिद्ध एतिहासिक धरोहर शीशमहल का अवलोकन किया। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ सम्मेलन में हिस्सा लिया। पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने दांगी क्षत्रिय समाज की बैठक ली जहां उनका समाजजनों ने भावपूर्ण स्वागत किया। दतिया में ब्रजरानी गार्डन में आयोजित दांगी क्षत्रिय समाज की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि…

Read More

सागर। गायत्री शक्तिपीठ गोपालगंज में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक शैलेन्द्र जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं परीक्षा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के उद्देश्य से किया जाता है। इस वर्ष सागर जिले में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में लगभग 15 हजार विद्यार्थियों ने…

Read More

सागर । दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को जिताने के लिए सागर शहर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने दतिया में डेरा डाल रखा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव एवं उपचुनाव में सेक्टर प्रभारी अमित राम जी दुबे द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। गली-गली जाकर, नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा से पालन किया जा रहा है। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव…

Read More

सागर । शहर कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम इस जुलाई माह के अंतिम रविवार को कार्यक्रम राजीव गांधी भवन, जिला शहर कांग्रेस कार्यालय के समक्ष हायर सेकेंडरी की मेधावी छात्रा सृष्टि सोनी के करकमलो से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिला शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि,मेधावी छात्रा सृष्टि सोनी ने कहा कि शिक्षा भारतीयों का पहला अधिकार है जो हम सबको हमारे संविधान ने दिया है चाहे वो पूंजीपति हो या मजदूर हो सबको…

Read More