Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- IMA सागर ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर आयोजित किया उच्चस्तरीय CME
- जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा
- श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
- शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली
- श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह
- गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
- तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
Author: admin
सागर । आधार सेवाओं को आम नागरिकों तक अधिक सुगमता, पारदर्शिता और दक्षता के साथ पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय ने सागर में पहले नए आधुनिकतम ‘आधार सेवा केंद्र’ का संचालन आम जनता के लिए प्रारंभ कर दिया है। प्लॉट संख्या 54,अशोक विहार कॉलोनी,बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सामने तिली रोड स्थित इस सर्वसुविधायुक्त केंद्र का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता तिवारी द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर UIDAI राज्य कार्यालय, भोपाल के उप निदेशक धर्मवीर कुशवाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पिछले…
सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र की जनता को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सतत प्रयासों, प्रभावी पहल और शासन स्तर पर निरंतर किए गए विशेष फॉलोअप के परिणामस्वरूप राज्य शासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जैसीनगर का उन्नयन 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के रूप में करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लगभग 16 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह निर्णय न केवल सुरखी विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे सागर जिले की स्वास्थ्य…
सागर । दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की बलपूर्वक गिरफ्तारी के विरोध में तथा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी छात्रों की गूंज कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सागर जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में प्रदर्शन करतें हुये कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर वेरिकेटिंग व भारी पुलिस बल के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सागर कलेक्ट्रेट का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन…
जबलपुर । यात्रियों की सुरक्षा, रेल सेवाओं की विश्वसनीयता तथा टिकट जांच व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल द्वारा चलाए गए एक विशेष संयुक्त एवं गोपनीय अभियान में ट्रेनों के आरक्षित कोचों में फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से अवैध वसूली करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी को इटारसी स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सुपुर्द कर उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है। विगत कुछ दिनों से रेल प्रशासन को लगातार सूचनाएं प्राप्त हो…
सागर। विधानसभा सत्र में विधायक शैलेंद्र जैन ने संभागीय मुख्यालय सागर में वन्यजीव संरक्षण, उपचार एवं पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चिड़ियाघर अथवा वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर की स्थापना का महत्वपूर्ण मुद्दा विधानसभा में उठाया। विधायक जैन ने अपने प्रश्न के माध्यम से शासन से जानकारी मांगी कि क्या सागर में वन्यजीवों के संरक्षण, उपचार और पर्यावरण शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चिड़ियाघर (Zoo) अथवा वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर स्थापित करने का कोई प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। उन्होंने प्रस्तावित स्थल, शासन स्तर पर अब तक की गई कार्यवाही तथा इस परियोजना के लिए स्वीकृत राशि…
सागर। नगर निगम सागर द्वारा संचालित ‘‘आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल’’ अभियान के अंतर्गत 20वां शिविर चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड के नागरिकों के लिए चकराघाट पर आयोजित किया गया। शिविर में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।…
सागर। खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मध्यप्रदेश विधानसभा में ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से सागर संभाग के हजारों मरीजों से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण विषय को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्र ब्लड बैंक की व्यवस्था तथा उसकी क्षमता वृद्धि लंबे समय से लंबित रहने के कारण जरूरतमंद मरीजों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सदन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया कि जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में ब्लड बैंक को मेडिकल कॉलेज में हस्तांतरित करने, उसकी क्षमता 1000 यूनिट से बढ़ाकर 2000 यूनिट तथा भविष्य में 5000 यूनिट तक…
सागर । स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की जा रही थी। मारुति वेन वाहन क्रमांक MP09BE0646 जो स्कूली बच्चों क लाने-ले जाने का कार्य कर रही थी, उसे रोककर चैक किया गया। उक्त वाहन के चालक से वाहन व कागजात मांगे गये तो उन्होंने कोई भी दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किये। वाहन में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे बैठे पाये गये। वाहन के पीछे के भाग की डिक्की के गेट को खोलकर…
सागर । सागर शहर में आयोजित होने जा रहे भव्य धार्मिक आयोजन के पूर्व निकाली गई शोभायात्रा का नगरवासियों ने श्रद्धा के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने तीनबत्ती चौराहे पर पहुंचकर पूज्य रावतपुरा सरकार का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी तथा भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने भी पूज्य रावतपुरा सरकार का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या…
जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ, जबलपुर ने सागर जिले में पदस्थ वरिष्ठ जिला पंजीयक एवं कलेक्टर स्टाम्प निधि जैन से जुड़े मामले में अपने पूर्व आदेश का पालन नहीं किए जाने पर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य शासन के प्रमुख सचिव (वित्त विभाग) को नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता अधिवक्ता मयंक प्रजापति ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया कि इससे पूर्व हाईकोर्ट ने राज्य शासन को निर्देश दिया था कि निधि जैन के विरुद्ध प्रस्तुत शिकायत एवं उपलब्ध जांच प्रतिवेदन पर विधि अनुसार विचार करते हुए छह सप्ताह के भीतर निर्णय लेकर याचिकाकर्ता को उससे अवगत…
