Author: admin

सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा सागर के खेल परिसर भवन के रिनोवेशन एवं मरम्मत कार्य को लेकर विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के सकारात्मक जवाब में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि खेल परिसर भवन के रिनोवेशन/मरम्मत कार्य के लिए तैयार 3.94 करोड़ रुपये के प्राक्कलन को सक्षम समिति से अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। मंत्री ने बताया कि निर्माण एजेंसी मध्यप्रदेश भवन विकास निगम, भोपाल द्वारा इस कार्य की ई-निविदा 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशन के लिए भेजी गई थी, जिसका प्रकाशन 11 अप्रैल 2026 को किया गया। वर्तमान में कार्यस्थल पर मौजूद पुराने…

Read More

सागर। विधानसभा में खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा उठाए गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी दी है कि सागर संभागीय मुख्यालय में एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि एयरपोर्ट निर्माण का कार्य मुख्यतः केंद्र सरकार की एजेंसियों के अधिकार क्षेत्र में आता है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सागर के आसपास विमानतल निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि के चिन्हांकन हेतु जिला कलेक्टर को पत्र भेजा गया है, जिससे आगामी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। विधायक भूपेन्द्र सिंह ने विधानसभा में प्रश्न के माध्यम…

Read More

सागर । श्रीराम कथा आयोजन के उपलक्ष्य में कलशयात्रा का आयोजन किया गया,जिसका शहर सेवादल परिवार ने रामप्याऊ,इतवारा बाजार में भव्य और भक्तिमय स्वागत किया। कलश यात्रा में अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज ‘रावतपुरा सरकार’ को पुष्पमाला अर्पित कर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने महाराज जी का आशीष प्राप्त किया। स्वागतकर्ताओं में शहर सेवादल अध्यक्ष के साथ रत्नेश रावत,चंदू सोनी,संदीप रावत,समर्थ दीक्षित,प्रशांत सोनी,परख शुक्ला,निक्की यादव आदि भक्त जन उपस्थित रहे।

Read More

सागर । बड़ा बाजार छात्र संघ का इस वर्ष का सदस्यता अभियान आगामी 25 जुलाई से प्रारंभ होगा । यह जानकारी देते हुए बड़ा बाजार छात्र संघ के संयोजक डॉ नरेंद्र चौबे ने बताया कि संघ का यह सदस्यता अभियान 25 जुलाई से शुरू होकर 31अगस्त तक चलाया जायेगा । उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जायेगा, इसके तहत प्रमुख क्षेत्रों में विशेष स्टाल और शिविर लगाकर नए छात्रों को संघ से जोड़ा जायेगा । श्री चौबे ने बताया कि इस अभियान में संघ से जुड़े पुराने पदाधिकारी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे ।

Read More

सागर । सुरखी विधानसभा के जैसीनगर स्थित बड़े महादेव मंदिर परिसर में सामाजिक अधिकारिता एवं दिव्यांगजन कल्याण के उद्देश्य से निशुल्क सहायक उपकरण, कृत्रिम अंग वितरण एवं दिव्यांगजनों के परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा लोकप्रिय नेता एवं युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे और दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं वृद्धजन पहुंचे, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक मापदंडों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत पात्र हितग्राहियों को निशुल्क सहायक उपकरण,…

Read More

सागर । नगर निगम में कार्यरत स्थायी कर्मी कर्मचारियों का नियमितीकरण किए जाने के संबंध में निगम सभाकक्ष संयुक्त मोर्चा के तत्वधान में समस्त सामान्य एवं सफाई से कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई । बैठक में संयुक्त मोर्चा के निर्णय अनुसार संघर्ष समीति का गठन किया गया। निगम के सभी विभागों में कार्यरत स्थामीकर्मी, दैनिक वेतन भोगी एवं मस्टरकर्मी जिनका नियमितीकरण किया जाना है सभी नेता पदाधिकारियों ने इंदौर की तर्ज पर नियमितिकरण किये जाने हेतु मौखिक सहमति दी। बैठक में समिति का गठन किया गया जिसमें स्थायीकर्मी, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों को शामिल किया गया है, जिनमें विकास…

Read More

सागर। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने मध्यप्रदेश विधानसभा में बताया कि खुरई स्थित पंडित अटल बिहारी वाजपेयी कृषि महाविद्यालय के नवीन भवन एवं छात्रावास निर्माण के लिए शासन द्वारा प्रथम किश्त के रूप में 15 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। महाविद्यालय भवन के प्रथम चरण तथा छात्रावास निर्माण के लिए वर्तमान में निविदा आमंत्रित करने की प्रक्रिया प्रचलन में है। निविदा स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा तथा निर्माण पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह जानकारी उन्होंने खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा विधानसभा में पूछे…

Read More

सागर। “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत थाना मोतीनगर क्षेत्र स्थित एडिना फार्मेसी कॉलेज में एक भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी एवं थाना प्रभारी मोतीनगर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सुजानिया ने कहा कि युवा वर्ग देश की सबसे बड़ी शक्ति है और यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो समाज एवं राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के…

Read More

सागर। नशामुक्त भारत विषय पर आयोजित युवा संगोष्ठी में मुख्य वक्ता एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांताध्यक्ष डॉ. कमलेश दुबे ने कहा कि भारत आज जिन तीन बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है, उनमें गरीबी, बेरोजगारी और इनसे उत्पन्न होने वाली नशे की समस्या सबसे गंभीर है। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का जीवन बर्बाद नहीं करता, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की शक्ति को भी कमजोर करता है। युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने और सकारात्मक दिशा देने की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। डा दुबे सागर में युवा विचारक अविराज…

Read More

सागर। कच्छ कडवा पाटीदार समाज द्वारा पटकुई वरारू स्थित कुबेर वाटिका में श्रीमद भागवत कथा के पहले दिन नीलगिरी पीठाधीश्वर आत्मानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि मनुष्य आत्मा है, आत्मा का रूप सच्चानंद शरीर है। शरीर एक साधन है जहां आत्मा निवास करती है। जिस दिन आत्मा नहीं रहेंगी उस दिन शरीर को मुर्दा, देह, बॉडी का नाम दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जन्म चैरासी लाख योनी के बाद इंसान के रूप में हुआ है। इंसान बिना किसी नाम और जाति के साथ इस धरती पर जन्म लेता है। शरीर के साथ नाम और जाति जुड जाती…

Read More