सागर। केशवगंज वार्ड में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में नवीन शाला भवन का लोकार्पण किया गया। लगभग 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन शाला भवन का लोकार्पण विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि “एक स्कूल बंद होने से चार कारागार खुलते हैं, वहीं एक स्कूल खुलने से बड़ी संख्या में अपराधियों में कमी आती है।” उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और उचित वातावरण उपलब्ध कराकर ही एक संस्कारवान, शिक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। विधायक श्री जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना के विकास एवं विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नवीन शाला भवन के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण प्राप्त होगा।
कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी संबोधित किया। उन्होंने नवीन शाला भवन के निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव तैयार होती है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों को नवीन भवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने नवीन शाला भवन के निर्माण के लिए विधायक श्री जैन सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विक्रम सोनी, नितिन सोनी, डॉ. महेंद्र तिवारी, पार्षद चमन अंसारी, प्रदीप यादव, नासिर, बंटू खान, श्री एजाज खान, इमरान खान, हरिशंकर हरि, अब्दुल अजीज अंसारी, मौलाना सलीम, श्रीमती दीपा रैकवार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।