सागर। नगर निगम द्वारा गुरुवार को राजघाट क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 11 हजार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। यह अभियान नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे व्यापक हरित सागर निर्माण अभियान का हिस्सा है, जिसमें संकल्प फाउंडेशन का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।

मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि नगर निगम की यह पहल अनुकरणीय है और नगर की सभी संवैधानिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों को भी बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण में भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने नगर निगम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में सभी वार्डों में उपयुक्त स्थलों को चिन्हित कर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा और हरियाली से भरपूर सागर के निर्माण का संकल्प निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि सागर को हरित एवं स्वच्छ नगर बनाने के लिए नगर निगम निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण तैयार करने का सतत अभियान है। नगर निगम द्वारा नागरिकों को पौधरोपण से जोड़ने के लिए विभिन्न नवाचार किए जा रहे हैं, जिससे प्रत्येक परिवार हरियाली अभियान का सहभागी बन सके। उन्होंने नगर वासियों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि निगम द्वारा इस वर्ष डेढ़ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक लगभग 65 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं और आगामी दिनों में शेष लक्ष्य को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण, सिंचाई और रखरखाव के लिए भी विशेष कार्ययोजना बनाई गई है, ताकि लगाए गए पौधे विकसित होकर शहर की हरियाली को स्थायी रूप से बढ़ा सकें।
कार्यक्रम के अंत में विधायक शैलेन्द्र जैन एवं महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले कचरा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों पर एक विशेष क्यूआर कोड युक्त पोस्टर लगाया गया है। क्यूआर कोड को स्कैन करने पर नागरिकों को एक ऑनलाइन पंजीयन फॉर्म का लिंक प्राप्त होगा, जिसमें आवश्यक जानकारी भरने पर वे नगर निगम से मुफ्त पौधे प्राप्त कर सकेंगे और अपने घर, आंगन अथवा आसपास के क्षेत्र में पौधारोपण कर सकेंगे।
नगर निगम द्वारा शुरू की गई यह निःशुल्क पौधा वितरण योजना “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर संचालित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना और शहर में जनसहभागिता आधारित हरित अभियान को गति देना है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी, एमआईसी सदस्य श्रीमती मेधा दुबे, राजकुमार पटेल, धर्मेन्द्र गुड्डा खटीक, पार्षद श्रीमती अनीता ठेकेदार, कन्हैया पटेल, शैलेश केसरवानी, श्रीमती रूबी पटेल, नीरज गोलू कोरी, भरत माते, देवेन्द्र अहिरवार, प्रहलाद पटेल, एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि सोमेश जड़िया, शैलेन्द्र जैन, जय सोनी सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।