Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- IMA सागर ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर आयोजित किया उच्चस्तरीय CME
- जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा
- श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
- शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली
- श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह
- गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
- तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
Author: admin
सागर। शहर में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने की दिशा में संकल्प फाउंडेशन पिछले कई हफ्तों से प्रतिदिन शहर के अलग-अलग वार्डों में निरंतर वृक्षारोपण अभियान संचालित कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को राजीव नगर वार्ड स्थित पं. रविशंकर स्कूल के पीछे, पानी की टंकी परिसर में आयोजित वृक्षारोपण अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के दो दर्जन पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही संकल्प फाउंडेशन ने शहर में 1500 पौधारोपण का महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया। उल्लेखनीय है कि यह उपलब्धि प्रतिदिन निरंतर संचालित हो रहे वृक्षारोपण अभियान का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि,…
सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को नगर निगम की टीम ने बाघराज बीड़ी कॉलोनी स्थित बीड़ी अस्पताल के समीप सड़क पर टायर एवं अन्य सामग्री रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क के हिस्से पर टायर रखकर अवैध रूप से कब्जा किया गया था, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था तथा आम नागरिकों और वाहन चालकों…
सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम सीमा क्षेत्र में संचालित डेयरियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हफसिली स्थित डेयरी विस्थापन परियोजना में प्लॉट आवंटित होने व सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद भी अपने पशुओं को वहां शिफ्ट नहीं करने वाले डेयरी संचालकों पर अब कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे डेयरी संचालकों के पशु यदि नगर निगम सीमा क्षेत्र में पाए गए अथवा सड़कों पर विचरण करते हुए मिले तो संबंधित पशु मालिकों पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा तथा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की कार्रवाई…
सागर। अंबेडकर वार्ड स्थित बीजासेन कॉलोनी के रहवासियों ने विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पहुंचकर कॉलोनी की सड़क निर्माण संबंधी समस्या से अवगत कराया। इस दौरान रहवासियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कॉलोनी की सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में है, जिससे स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों एवं बुजुर्गों को प्रतिदिन आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों ने बताया कि बारिश के मौसम में सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने क्षेत्र की इस प्रमुख समस्या के स्थायी समाधान के लिए…
सागर। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में खुरई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत 1.20 लाख वृक्षों का पौधारोपण कार्यक्रम अपने लक्ष्य की प्राप्ति के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खुरई नगर पालिका के साथ मालथौन, बांदरी, बरोदिया कलां नगर परिषद क्षेत्रों तथा खुरई व मालथौन जनपद पंचायतों की सभी ग्राम पंचायतों के साथ सभी शैक्षणिक संस्थाओं और सरकारी विभागों में पूरे उत्साह और पूरी तैयारी के साथ वृहद वृक्षारोपण करते हुए खुरई विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में एक लाख से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प पूरा कर…
सागर । संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के मार्गदर्शन में नगर निगम की महापौर, अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य तथा सागर संभाग के नगरीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं नेता सदन की आज 17 जुलाई, 2026 को होटल दीपाली पैलेस, सागर के ऑडिटोरियम में “ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला का आयोजन ऑल इंडिया इन्स्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेन्ट (एआईआईएलएसजी), भोपाल की ओर से किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप ‘ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम 2026’ के प्रावधानों को जनप्रतिनिधिगण के सहयोग से निकाय स्तर पर क्रियान्वित कराना है। कार्यशाला में…
सागर। गुरु भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक चेतना के महापर्व गुरुपूजन महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हो गई हैं। मलूकपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राजेंद्रदास देवाचार्य के आगमन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में गुरु स्वागत की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं । शिष्य मंडल पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा कार्यों में जुटा हुआ है। 23 जुलाई प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक होने वाले आयोजन को लेकर भंडारा दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस महोत्सव का आयोजन अजब श्री सेवा…
खुरई। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने ‘‘सम्मान जो समाज के काम आए‘‘ अभियान के अंतर्गत खुरई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री एवं निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया। इस दौरान शासकीय हाई स्कूल विनायठा, शासकीय माध्यमिक शाला गोलनी तथा शासकीय प्राथमिक शाला बहारपुर में कुल 501 छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री तथा 47 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। शासकीय हाई स्कूल विनायठा में 15 साइकिलों के साथ 173 विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। इसी प्रकार शासकीय माध्यमिक शाला गोलनी में 12 साइकिलों सहित 108 विद्यार्थियों तथा शासकीय…
सागर। अपने जन्मदिवस के अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने महारानी लक्ष्मीबाई सांदीपनि विद्यालय पहुंचकर छात्राओं के बीच प्रेरणादायी समय बिताया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और विचारों पर आधारित पुस्तकों का सेट भेंट किया तथा उन्हें अध्ययन के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र जैन ने छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आज समाज में प्रेरणादायी पुस्तकों और समृद्ध पुस्तकालयों की आवश्यकता पहले से अधिक है। महापुरुषों की आत्मकथाएं, जीवनियां और संस्मरण नई पीढ़ी को जीवन में आगे बढ़ने की…
सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र में 18 जुलाई को एक ही दिन में 1 लाख 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके दो दिन बाद 20 जुलाई को पूरे विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नशे से दूरी है जरूरी जनजागरण अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के सभी नगरीय निकायों व ग्राम पंचायत स्तरों पर जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां आयोजित तैयारियों की समीक्षा बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज का निर्माण दोनों ही भविष्य की पीढ़ियों के सुरक्षित जीवन से जुड़े…
