Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- IMA सागर ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर आयोजित किया उच्चस्तरीय CME
- जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा
- श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
- शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली
- श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह
- गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
- तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
Author: admin
सागर । मुहर्रम के अवसर पर किन्नर समाज के ताजियों पर कांग्रेस सेवादल परिवार ने फूलों की चादर चढाकर बलिदान और कुर्बानी को नमन कर अमन और चैन की दुआ की। तीनबत्ती पर शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के साथ परख शुक्ला, अंकुर यादव, लकी पंडा, अन्नू घोषी,रवि जैन आदि उपस्थित रहे।
सागर । कमिश्नर सागर अनिल सुचारी ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. कल्पना दीवान द्वारा विभागीय कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा निर्धारित दायित्वों के निर्वहन में अनियमितता करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद डॉ. दीवान द्वारा लगभग तीन माह तक अनियमित रूप से उपस्थिति दर्ज कराते हुए वेतन आहरित किए होना पाया गया। साथ ही उनके पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण के अभाव में सागर संभाग अंतर्गत संचालित विभागीय योजनाओं की…
सागर । खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर में 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थानीय पीटीसी ग्राउंड पर आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि योग से शरीर, मन और चित्त सब स्वस्थ होता है, योग अवश्य करें। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ विचारों का संचरण होता है एवं व्यक्ति स्वस्थ रहेगा तो परिवार, समाज, देश स्वस्थ रहेगा। योग भारत से विश्वभर में पहुंचा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में योग को गाँव – गांव तक पहुंचाया। 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (Yoga for Healthy Ageing) अर्थात “स्वस्थ…
सागर । वरिष्ठ अधिकारियों एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस ने चर्चित हत्या प्रकरण में लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता अर्जित की है। प्रकरण के 10,000 के इनामी मुख्य आरोपी यश सोनी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पूर्व विगत दिवस 10,000 के इनामी आरोपी मनु सोनी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गत माह 21 मई की रात्रि लगभग 10:30 बजे थाना मोतीनगर…
जबलपुर। रेल यात्रियों की सुविधा, रेलवे परिसरों में अनुशासन बनाए रखने तथा रेल सेवाओं के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेल अधिनियम, 1989 की विभिन्न धाराओं में संशोधित दंड एवं जुर्माना प्रावधान 19 जून 2026 से प्रभावी हो गए हैं। भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अधिनियम, 2026 के अंतर्गत रेल अधिनियम से संबंधित संशोधित प्रावधान लागू कर दिए गए हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि संशोधित प्रावधानों का उद्देश्य यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर…
सागर । नगर के नियोजित विकास और औद्योगिक क्षेत्रों के पुनरुद्धार की दिशा में आज विधायक शैलेन्द्र जैन एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने खुरई रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ नक्शे के माध्यम से क्षेत्र की शासकीय भूमि और जर्जर अधोसंरचना की बिंदुवार समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ राजकुमार खत्री, अनुविभागीय अधिकारी अमन मिश्रा, जीएम डीआईसी श्रीमती मंदाकिनी पांडे सहित अन्य अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान बताया गया कि खुरई रोड इंडस्ट्रियल एरिया में मुख्य मार्ग से लगी लगभग 70 हजार…
सागर । स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और शासकीय कार्यों में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में भारी लापरवाही सामने आई, जहां उपस्थिति पंजी देखने पर 42 अधिकारियों व कर्मचारियों में से 21 लोग अनुपस्थित पाए गए। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने सभी अनुपस्थित स्टाफ का तत्काल 3 दिन का वेतन काटने और अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री अमन मिश्रा, सीएमएचओ डॉ. जी.पी. राय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी…
सागर । राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा आज जिले के पांच परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने PM SHRI Kendriya Vidyalaya No.1 Sagar, PM SHRI Kendriya Vidyalaya शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा शासकीय कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सागर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही, यातायात प्रबंधन, पार्किंग तथा पुलिस बल की तैनाती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर…
सागर । शहर की वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी, संगीत और साहित्य के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाली डॉ कविता शुक्ला को सांस्कृतिक क्षेत्र में एक साथ दो उपलब्धियां हासिल हुईं हैं । मिली जानकारी के अनुसार डॉ शुक्ला को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित फेलोशिप दी गई है तो वहीं उन्हें प्रसार भारती के तहत छतरपुर आकाशवाणी में स्वर चयन समिति में भी पुनः नामित किया गया है । उल्लेखनीय है कि डॉ कविता शुक्ला नगर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था श्रुतिमुद्रा की सचिव हैं जो पिछले तीन दशकों से संगीत,साहित्य, लोक संस्कृति एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा…
सागर। केशवगंज बाड़ा स्थित वीर भारत व्यायाम शाला के पहलवानों एवं स्थानीय नागरिकों ने सागर विधायक शैलेन्द्र जैन को व्यायाम शाला के विकास संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यायाम शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग की गई। इस अवसर पर उपस्थित पहलवानों एवं स्थानीय नागरिकों ने विधायक श्री जैन को अवगत कराया कि क्षेत्र की वीर भारत व्यायाम शाला में बड़ी संख्या में युवा नियमित रूप से व्यायाम एवं कुश्ती का अभ्यास करते हैं। वर्तमान में स्थान की कमी एवं संसाधनों के अभाव के कारण…
