Author: admin

सागर । सागर-दमोह मार्ग से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां चनाटोरिया टोल प्लाजा के पास एक महिला कार में जिंदा जल गई, जबके हादसे में पति व तीन अन्य लोग सुरक्षित हैं. प्रारंभिक जानकारी में इसे सड़क हादसा बताया जा रहा है पर महिला के परिजनों ने इसे हादसा नहीं साजिश करार दिया है. घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। ससुराल को फोन पर बताया अस्पताल जा रहे हैं । गढ़ाकोटा में रहने वाले डॉ. नीलेश कुर्मी ने देर रात अपने ससुराल में फोन लगाया और बताया कि उसकी पत्नी सीमा (35)…

Read More

सागर । स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री द्वारा कटरा बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री खत्री ने कटरा बाजार के दुकानदारों से संवाद करते हुए उन्हें “सागर नगर मित्र” के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर मित्र अपने प्रतिष्ठान के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा अन्य लोगों को भी गंदगी फैलाने से रोकें और…

Read More

सागर। जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना गोपालगंज पुलिस ने एक और उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 15 वर्षों से पैरोल जंप कर फरार चल रहे 30 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उसी प्रकरण की कड़ी है, जिसमें कुछ दिन पूर्व उसके सगे भाई एवं 30,000 के इनामी आरोपी को जयपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम…

Read More

सागर । वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता हमें उनके जीवन का अनुसरण करना चाहिए एवं व्यक्ति अपनी पहचान खुद बनाता है। उक्त विचार पंचायत ग्रामीण विकास एवं आवास श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने वीरांगना रानी अवंती बाई के जन्म जयंती के अवसर पर सागर में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि 168वीं पुण्यतिथि पर आज हम सभी एकत्र हुए 27 वर्ष की उम्र में अग्रेजों से लड़ाई लड़ी और देश के लिए बलिदान दिया। रानी अवंती बाई से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। हमें उनके आदर्शों…

Read More

सागर। क्षत्रिय महासभा जिला सागर द्वारा आगामी 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व पर रुद्राक्षधाम मंदिर प्रांगण में आयोजित क्षत्रिय समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की 51 सदस्यीय आयोजन समिति गठित की गई है। सम्मेलन की तैयारियों के विषय में 21 मार्च की शाम 4 बजे होटल दीपाली के सभाकक्ष में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई है। क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष लखन सिंह ने बताया है कि क्षत्रिय समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बीपीएल कार्डधारी परिवारों की ही बेटियों का विवाह समाज द्वारा किया जाएगा। इस सम्मेलन में विवाह…

Read More

सागर । आज भारत विश्व मंच पर एक उभरती हुई शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है, लेकिन इस यात्रा की नींव उन बलिदानों पर टिकी है, जिन्हें हमारे वीरों और वीरांगनाओं ने अपने रक्त से सींचा था। दुर्भाग्य से आज का एक वर्ग अपने इतिहास से कटता जा रहा है और राष्ट्रवाद को केवल एक विचार मान बैठा है, जबकि हमारे पूर्वजों के लिए यह जीवन का मूल आधार था। ऐसे समय में 1857 की क्रांति की वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का जीवन हमें न केवल गौरव का अनुभव कराता है, बल्कि युवाओं को अपने कर्तव्यों की याद…

Read More

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर अनुप्रयुक्त भूविज्ञान विभाग के 16 छात्रों ने सीएसआईआर– यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर भारत में भूविज्ञान के एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है। इनमें से 6 छात्रों, अनुरूपा मिश्रा (AIR 15), अभिश्रुति हांडिक (AIR 39), शाश्वत सिन्हा (AIR 46), आकाश चौबे (AIR 68), अंशकिता सेजल (AIR 69) और रोहित वर्मा (AIR 105) ने प्रतिष्ठित जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, साक्षी पंजवानी और अनूप के. ने लेक्चरशिप के लिए योग्यता प्राप्त की। वहीं 8 अन्य छात्र, यश कुमार रजक, राकेश काले, निशांत…

Read More

सागर । भारतवर्ष को विदेशी आक्रांताओं से मुक्त करने वाले उज्जैनी के प्रतापी राजा सम्राट विक्रमादित्य की बेमिसाल ताकत उस विक्रम संवत की है जिसके आधार पर आज भी हमारे सभी तीज , त्यौहार , संस्कार व ज्योतिष गणनाएं होती है भारत का पंचांग शक संवत नहीं विक्रम संवत ही सर्वमान्य है। यह विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। स्थानीय रवींद्र भवन में आयोजित सृष्टि आरंभ दिवस, कोटि सूर्योपासना एवं नाट्य मंचन कार्यक्रम में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि शुद्धध काल गणना…

Read More

सागर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर शाखा और स्वास्थ्य विभाग सागर के संयुक्ततत्वाधान से आज इंद्रा नेत्र अस्पताल , में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर एक विशेष जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर का लक्ष्य ग्लूकोमा रोग के कारण होने वाली दृष्टि हानि को रोकने के लिए शीघ्र पहचान, नियमित नेत्र जाँच और समय पर उपचार के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने का था . नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अदिति दूबे ने समय पर निदान के महत्व को रेखांकित करते हुए…

Read More

सागर । चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) के पावन दिन “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तीसरे चरण का शुभारम्भ सागर शहर में करते हुए निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील के भाग छोटी झील की सफाई की । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप शासन के निर्देशानुसार आज 19 मार्च से 30 जून तक यानि करीब साढ़े तीन महीने तक चलने वाले इस राज्य स्तरीय अभियान अंतर्गत सागर शहर के सभी जल स्रोतों के जल को साफ स्वच्छ बनाकर इन्हें संरक्षित करने का प्रयास किया जायेगा। निगमायुक् राजकुमार खत्री ने छोटी झील…

Read More