Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- IMA सागर ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर आयोजित किया उच्चस्तरीय CME
- जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा
- श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
- शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली
- श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह
- गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
- तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
Author: admin
सागर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे के प्रथम नगर आगमन पर सोमवार को होटल रामसरोज पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी द्वारा शॉल तलवार बाबा खाटू श्याम का स्मृति चिन्ह एवं पगड़ी पहनकर स्वागत किया गया साथ ही सागर जिले की महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुश्री मेघा दुबे एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री याकृति जड़िया,प्रदेश महामंत्री ज्योति सिंह राजपूत एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री इंदु चौधरी का स्वागत हुआ। इसके बाद एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश…
सागर । नगर पालिक निगम में दीर्घकालीन सेवाएं प्रदान करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए कार्यपालन यंत्री विजय दुबे, उपयंत्री दिनकर शर्मा, रामाधार तिवारी एवं यूडीसी मनोज चौबे के सम्मान में नगर निगम सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी कार्यपालन यंत्री संजय तिवारी ने कहा कि सभी अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से कार्य करते हुए नगर विकास तथा शहर की जलप्रदाय व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया…
सागर । चिकित्सा विज्ञान निरंतर विकसित होने वाला क्षेत्र है, जहाँ नई खोजें, नवीन उपचार पद्धतियाँ और वैज्ञानिक प्रमाण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) एवं फोगसी सागर शाखा द्वारा PICSEP (Programme for Inculcating Culture of Scientific Enquiry and Pursuit) के अंतर्गत एक व्यापक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सा समुदाय में वैज्ञानिक जिज्ञासा, अनुसंधान अभिरुचि तथा अकादमिक उत्कृष्टता की संस्कृति को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अहमदाबाद के डॉ सुनील ताम्बवेकर ने बताया के आज के समय में साक्ष्य-आधारित चिकित्सा (Evidence-Based…
सागर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता सरोज पांडे, सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी, कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल तथा अभियान टोली जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” अभियान के अंतर्गत सागर के एस.आर. हेरिटेज पहुंचकर उद्योगपति सुनील डेंगरे, संजय डेंगरे एवं उनके परिवारजनों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों…
सागर । जिले में गेहूं खरीदी के दौरान गंभीरिया के लक्ष्मी नगर स्थित श्री देव प्रभाकर हाउस में गंभीर अनियमितताओं और किसानों के हितों से खिलवाड़ के मामले को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद राजपूत ने गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर को तत्काल कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। मंत्री श्री राजपूत के निर्देश पर मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर सहायक आपूर्ति अधिकारी निशांत पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति बघेल को सागर जिले प्रभार से हटा कर भोपाल मुख्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।…
सागर । प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकाधिक हितग्राहियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय लोक कल्याण मेला विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, निगमायुक्त राजकुमार खत्री, पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नगर निगम कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारतीय जीवन बीमा निगम बीमा सखी…
सागर। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विशेष प्रयास से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारी हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग तथा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोगों में कार्यरत 34 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। शासन ने विशेष प्रकरण मानते हुए इन कर्मचारियों को “स्थायी कर्मी” के रूप में मान्यता प्रदान करने की अनुमति दे दी है। खाद्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत…
सागर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सरोज पाण्डेय 13 एवं 14 जून को दो दिवसीय सागर प्रवास पर रहेंगी। उनका यह प्रवास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं अभियान टोली जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया…
सागर । जिले में खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और सहकारी समितियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने शत प्रतिशत उपार्जन भुगतान में हो रही देरी, खाद के सुस्त उठाव और समितियों की मनमानी पर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि किसानों को खाद वितरण और उनकी फसल के भुगतान में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर संबंधित विभाग और समिति प्रबंधकों के खिलाफ सीधे दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक…
सागर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत खुरई व मालथौन में तीन दिवसीय अनुविभाग स्तरीय जनकल्याण शिविरों का शुभारंभ पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह और जिला कलेक्टर सागर श्रीमती प्रतिभा पाल ने किया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर खुरई में 35 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनकल्याण शिविर जनता तक पहुंचने का सबसे सशक्त माध्यम है। पूर्व गृहमंत्री,…
