Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों से शहर का होगा सुनियोजित विकास : गोविंद राजपूत सस्ते मकान और किफायती प्लॉट उपलब्ध कराएगा गृह निर्माण मंडल

    August 2, 2026

    तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

    August 2, 2026

    हरित सागर का संकल्प, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है : रिशांक तिवारी अंबेडकर वार्ड स्थित संस्कृत विद्यालय में रविवार को लगाए 30 फलदार पौधे

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों से शहर का होगा सुनियोजित विकास : गोविंद राजपूत सस्ते मकान और किफायती प्लॉट उपलब्ध कराएगा गृह निर्माण मंडल
    • तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न
    • हरित सागर का संकल्प, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है : रिशांक तिवारी अंबेडकर वार्ड स्थित संस्कृत विद्यालय में रविवार को लगाए 30 फलदार पौधे
    • मंत्री राजपूत ने जैसीनगर में किया भ्रमण,समस्याएं सुन 2 करोड़ की राशी की स्वीकृत
    • पुरानी यादों को संस्मरणात्मक उपन्यास के रूप में सहेजा : प्रो. आचार्य साहित्य किसी भी समाज का आइना : श्री तिवारी प्रो. आचार्य के उपन्यास शनीचरी मोहल्ला का हुआ विमोचन
    • न्यायिक अधिकारियों ने लगाई विशेष मोबाइल कोर्ट, वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही
    • डाक कावड़ यात्रा का तीन बत्ती पर किया स्वागत
    • देश का भविष्य युवाओं के हाथ _ बुजुर्गों के अनुभवों में निहित : अनुराधा शंकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में आई विकृति देश की एकता को कर रही खोखला : रघु ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » न्यायिक अधिकारियों ने लगाई विशेष मोबाइल कोर्ट, वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही
    ताजा ख़बरें

    न्यायिक अधिकारियों ने लगाई विशेष मोबाइल कोर्ट, वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

    admin By adminAugust 2, 2026No Comments29 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में विशेष मोबाइल कोर्ट, 110 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹1,30,700 का समन शुल्क वसूल
    सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला न्यायालय सागर की न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में विशेष वाहन चेकिंग एवं मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया।

    यह विशेष अभियान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) श्रीमती नेहा बंसल, रजिस्ट्रार एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) प्रीतम बंसल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रोहित शर्मा एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती शिखा चतुर्वेदी की उपस्थिति में तथा पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में यातायात पुलिस सागर द्वारा सिविल लाइन चौराहा स्थित पम्मा साहू कॉम्प्लेक्स के सामने आयोजित किया गया।
    मोबाइल कोर्ट के दौरान यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच करते हुए ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष कार्रवाई की गई, जिन्होंने अपने वाहनों में अनधिकृत रूप से सायरन, हूटर, लाल-नीली बत्ती, ब्लैक फिल्म, वीआईपी स्टिकर एवं अवैध साइलेंसर लगाए थे। इसके अतिरिक्त बिना आवश्यक दस्तावेज, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग न करने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 110 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ₹1,30,700 (एक लाख तीस हजार सात सौ रुपये) का समन शुल्क वसूल किया गया।
    इस अवसर पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के अनधिकृत उपकरण एवं संशोधन न कराने की समझाइश भी दी गई।
    पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध इसी प्रकार नियमित एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। सागर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों से शहर का होगा सुनियोजित विकास : गोविंद राजपूत सस्ते मकान और किफायती प्लॉट उपलब्ध कराएगा गृह निर्माण मंडल

    August 2, 2026

    मंत्री राजपूत ने जैसीनगर में किया भ्रमण,समस्याएं सुन 2 करोड़ की राशी की स्वीकृत

    August 2, 2026

    पुरानी यादों को संस्मरणात्मक उपन्यास के रूप में सहेजा : प्रो. आचार्य साहित्य किसी भी समाज का आइना : श्री तिवारी प्रो. आचार्य के उपन्यास शनीचरी मोहल्ला का हुआ विमोचन

    August 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024509

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024331

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025302

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों से शहर का होगा सुनियोजित विकास : गोविंद राजपूत सस्ते मकान और किफायती प्लॉट उपलब्ध कराएगा गृह निर्माण मंडल

    By adminAugust 2, 20267

    सागर । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि…

    तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

    August 2, 2026

    हरित सागर का संकल्प, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है : रिशांक तिवारी अंबेडकर वार्ड स्थित संस्कृत विद्यालय में रविवार को लगाए 30 फलदार पौधे

    August 2, 2026

    मंत्री राजपूत ने जैसीनगर में किया भ्रमण,समस्याएं सुन 2 करोड़ की राशी की स्वीकृत

    August 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों से शहर का होगा सुनियोजित विकास : गोविंद राजपूत सस्ते मकान और किफायती प्लॉट उपलब्ध कराएगा गृह निर्माण मंडल

    August 2, 2026

    तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

    August 2, 2026

    हरित सागर का संकल्प, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है : रिशांक तिवारी अंबेडकर वार्ड स्थित संस्कृत विद्यालय में रविवार को लगाए 30 फलदार पौधे

    August 2, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024509

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024331

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025302
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.