Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- IMA सागर ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर आयोजित किया उच्चस्तरीय CME
- जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा
- श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
- शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली
- श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह
- गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
- तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
Author: admin
सागर । मप्र के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग द्वारा किए जा रहे नित नये नवाचारों ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ सरकार का ध्यान अपनी एक महत्वपूर्ण योजना की ओर खींचा है। “मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना” के मध्यप्रदेश में सफल क्रियान्वयन का डंका अब दूसरे राज्यों तक पहुंच रहा है। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मार्गदर्शन से खाद्य विभाग अपनी सफलता के नए सोपान तय कर रहा है। मप्र में “मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना” के सफल…
सागर। पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी जब भी जो जिम्मेदारी देती है उसे परिश्रम और समर्पण से पूरा किया जाना ही श्रेष्ठ कार्यकर्ता की पहचान है। एक कार्यकर्ता के रूप में सफलता का एकमात्र सूत्र यही है कि पार्टी से जो काम मिले वह काम छोटा है या बड़ा यह विचार किए बिना पूरी लगन और समर्पण से सफलतापूर्वक वह काम करना चाहिए। यह बात पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूरे होने पर 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम के…
सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में 16, 17 एवं 18 जून को राहतगढ़ जनपद पंचायत, जैसीनगर जनपद पंचायत, नगर परिषद सुरखी एवं नगर परिषद बिलहरा में जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्षेत्र की जनता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आवाहन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, गरीब…
सागर । शहर में मानसून आने से पहले समस्त नाले-नालियों की सघन सफाई का अभियान निगमायुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। निगमायुक्त श्री खत्री ने नगर निगम की टीम के साथ शहर का निरीक्षण किया और वर्षाजल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कटरा सहित शहर के विभिन्न वार्डों में बने स्टार्म वॉटर एंड ड्रेनेज सिस्टम सहित नालों की सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने स्मार्ट सिटी एवं नगर पालिक निगम के माध्यम से निर्मित पक्के नालों सहित शहर की सभी नालियों से खरपतवार पौधे, सिल्ट, कचरा आदि पूरी तरह से निकाल कर हटाने के निर्देष दिये। साबूलाल मार्केट…
सागर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों की रचनात्मकता को नई दिशा देने के उद्देश्य से 26 मई से 10 जून तक आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क चित्रकला कार्यशाला “रंगों की पाठशाला” का समापन समारोह विधायक शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यशाला के समापन अवसर पर विद्यालय का हॉल बच्चों द्वारा बनाई गई लगभग 700 चित्रकृतियों से सजा नजर आया। मंच के सामने से लेकर दीवारों तक हर ओर बच्चों की कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता की झलक दिखाई दे रही थी। रंग के साथी ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में 125 बच्चों ने सहभागिता कर चित्रकला की विभिन्न विधाओं का…
मध्यप्रदेश में मानसून 2026 की शुरुआत एक बार फिर मौसम की बढ़ती अनिश्चितता और जलवायु परिवर्तन की वास्तविकता को उजागर कर रही है। एक ओर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से कई गुना अधिक वर्षा दर्ज की जा रही है, वहीं दूसरी ओर अनेक जिले अब भी अच्छी मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी ने व्यापक तबाही मचाकर यह संकेत दे दिया है कि भविष्य का मौसम पहले से अधिक उग्र और अप्रत्याशित होता जा रहा है। 11 जून 2026 तक उपलब्ध मौसमीय आंकड़ों के अनुसार प्रदेश…
सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सर्वाधिक समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उनके ऐतिहासिक योगदान के उपलक्ष्य में सागर शहर के वृंदावन बाग मंदिर में महंत नरहरिदास महाराज के सान्निध्य में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, कार्यक्रम टोली जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन-पूजन कर राष्ट्र एवं प्रदेश की…
सागर । बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने एक बार फिर अपनी त्वरित निर्णय क्षमता और उच्च स्तरीय विशेषज्ञता का परिचय देते हुए एक 56 वर्षीय मरीज की जान बचाई है। दमोह जिले के निवासी रामदास, जो आगे के तीन कृत्रिम (नकली) दांतों का उपयोग करते हैं, रात में सोते समय उन्हें निकालना भूल गए थे। आधी रात के बाद अचानक उन्हें सांस लेने में गंभीर कठिनाई होने लगी और गले में कुछ फंसा हुआ महसूस हुआ। स्थिति बिगड़ती देख परिजन उन्हें तत्काल बीएमसी के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग लेकर पहुंचे। मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जैन ने मामले…
सागर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समृद्धशाली, शक्तिशाली और सांस्कृतिक वैभव से गौरवान्वित भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने आज भारत के इतिहास में निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा निरंतर कार्यकाल का कीर्तिमान स्थापित किया है इसके लिए हम सभी कार्यकर्ता और जनसामान्य ने भगवान श्री राम और श्री देव हनुमान जी के मंदिर में महाआरती, सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ सहित विशेष पूजा की है। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बांदरी स्थित हनुमान जी मंदिर में व्यक्त किए। विधायक भूपेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों और…
सागर। आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए संभावित बाढ़ एवं अन्य आपदा परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में नगर निगम की पुरानी बिल्डिंग के कक्ष क्रमांक-43 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे संचालित रहेगा। नगर निगम आयुक्त ने बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन कार्यों के त्वरित संचालन के लिए फायर प्रभारी सईद्रुद्दीन कुरैशी (मो. 9993481357) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नियंत्रण कक्ष में अधिकारी एवं कर्मचारी तीन शिफ्टों में कार्य करेंगे तथा अवकाश के…
