Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- IMA सागर ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर आयोजित किया उच्चस्तरीय CME
- जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा
- श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
- शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली
- श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह
- गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
- तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
Author: admin
सागर । जिला शहर सेवादल ने आदिवासी जननायक अमर शहीद बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस मनाया। इस मौके पर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा बिरसा मुंडा ने 25 साल के छोटे से जीवन काल में ही अमर शहीदों की सूची और देश के गौरवशाली इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। सेवादल परिवार जनों ने तीनबत्ती स्थित कार्यालय में वीर बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा के शौर्य और साहस को नमन किया इस कार्यक्रम में लाल्ला यादव परख शुक्ला,अंकुर यादव, लकी पंडा,अन्नू घोषी, लखन पटेल,पंकज सोनी,लल्ला यादव, राहुल सेन, छोटू तिवारी दीपक मिश्रा…
सागर। ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील अब पर्यटन और वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनती जा रही है। झील में वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक शैलेंद्र जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने अत्याधुनिक जेट्स्की (वाटर स्कूटर) का जल अवतरण किया। इस रोमांचक राइड में एक साथ दो व्यक्ति बैठकर झील की लहरों पर साहसिक और आनंददायक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने स्वयं जेट्स्की की सवारी कर इसका अनुभव लिया और कहा कि सागरवासियों को आधुनिक पर्यटन एवं मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध कराने…
सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर सागर एवं बुंदेलखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और उन्नयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक जैन ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्वीकृत सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को शीघ्र मूर्त रूप देने का आग्रह किया। विधायक जैन ने मुख्यमंत्री को बताया कि सागर सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के हजारों मरीज गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए भोपाल, इंदौर, नागपुर एवं अन्य बड़े शहरों पर निर्भर हैं। ऐसे में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत…
सागर ! कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी ने कलेक्टर के प्रस्ताव के आधार पर तत्कालीन तहसीलदार शाहगढ़, वर्तमान में प्रभारी नायब तहसीलदार तहसील बण्डा को शासकीय कार्यों के निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता व स्वेच्छाचारिता पूर्ण आचरण करने के कारण मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन करने पर, कमिश्नर द्वारा सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव ने निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में तत्कालीन तहसीलदार शाहगढ़ एवं वर्तमान में प्रभारी नायब तहसीलदार कार्यालय बण्डा का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय जिला सागर…
सागर। बांदरी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले और समापन समारोह में शामिल हुए युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि युवावस्था जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कालखंड होती है, क्योंकि इसी समय व्यक्ति के भीतर ऊर्जा, उत्साह, साहस, संकल्प और बड़े सपने देखने की क्षमता अपने चरम पर होती है। यही वह अवस्था है जिसमें भविष्य की मजबूत नींव रखी जाती है और जीवन की दिशा तय होती है। उन्होंने कहा कि युवा केवल आज का नागरिक नहीं, बल्कि कल का निर्माता है। जिस राष्ट्र के युवा जागरूक, अनुशासित, स्वस्थ और सकारात्मक सोच वाले होते हैं, वह राष्ट्र विकास के…
सागर। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक रविवार को धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे तथा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर उपस्थित रहे। बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान सहित आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा एवं रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, चैन सिंह ठाकुर,“12…
सागर। शहर जल्द ही वॉटर स्पोर्ट्स और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने जा रहा है। शहर की ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील के किनारे स्थित संजय ड्राइव पर मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा लगभग 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक बोट क्लब का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अब इसके लोकार्पण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विधायक शैलेंद्र जैन ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक श्री जैन ने बताया…
सागर । बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा अनुसंधान एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि अर्जित की है। बीएमसी की रिसर्च वैज्ञानिक डॉ. नीतू मिश्रा तथा माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं एमआरयू (MRU) के को-नोडल अधिकारी डॉ. सुमित रावत सहित उनके शोध दल का शोधपत्र विश्व के प्रतिष्ठित जर्नल “World Journal of Gastroenterology”* में प्रकाशित हुआ है। उल्लेखनीय है कि 5.4 इम्पैक्ट फैक्टर वाला यह जर्नल चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अत्यंत प्रतिष्ठित माना जाता है। *भारत में हेपेटाइटिस-डी की व्यापकता पर देश का पहला विस्तृत अध्ययन* यह भारत में हेपेटाइटिस-डी वायरस…
सागर । मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता कांकेरिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हेमकुमारी कुमारी के संभागीय दौरे के अंतर्गत सागर आगमन पर जिला कांग्रेस कार्यालय,राजीव गांधी भवन तीनबत्ती सागर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनहित के मुद्दों तथा कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा गयी। तत्पश्चात प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भेंट-मुलाकात की गयी। बैठक में प्रमुख रूप से जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकेरिया…
महापौर ने पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ मसवासी ग्रंट स्थित कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का किया निरीक्षण
सागर । नगर निगम सागर द्वारा स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के अंतर्गत महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने एमआईसी सदस्यों, पार्षदों एवं निगम अधिकारियों के साथ मसवासी ग्रंट स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयंत्र में कचरे के संग्रहण, पृथक्कीकरण एवं प्रसंस्करण की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा कचरे से जैविक खाद तैयार करने की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती तिवारी ने संयंत्र में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए स्वच्छता प्रबंधन…
