Author: admin

सागर। मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (संशोधन) विधेयक, 2026 के ध्वनिमत से पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करते हुए इसे देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य की सुरक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और पेपर लीक माफियाओं पर निर्णायक प्रहार की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि युवाओं के हित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विधेयक पर भी विपक्ष ने सुझाव देने की जगह केवल विरोध की राजनीति की। श्री सिंह ने कहा कि लोकसभा…

Read More

सागर । कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल बंडा विकासखंड स्थित आचार्य विद्यासागर दयोदय गौशाला पहुंचीं, जहाँ उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पशु चिकित्सा एम्बुलेंस का लोकार्पण किया, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और गौ-सेवा के प्रति संवेदनशीलता प्रकट की। गौशाला भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीमती पाल ने आत्मीयता दर्शाते हुए गाय की बछिया को चारा खिलाया। विशेष रूप से, एक बिन माँ की छोटी बछिया की देखभाल करते हुए उन्होंने उसे बॉटल से दूध पिलाया। इसके साथ ही परिसर में पर्यावरण एवं पशु पोषण को ध्यान में रखते हुए मुनगा के पौधे तथा…

Read More

सागर। निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने गुरुवार को निगम कार्यालय में सभी विभाग प्रमुखों एवं अभियंताओं की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान कनेरादेव, मैनपानी एवं बाघराज क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। आयुक्त श्री खत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं तय समयावधि में पूर्ण…

Read More

सागर। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रहली श्री प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने अवैध शराब के बड़े भंडारण का खुलासा करते हुए लाखों रुपये की शराब जब्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। थाना गढ़ाकोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गढ़ाकोटा के बजरंग वार्ड स्थित एक मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अब्दुल गनी पिता शुभराती खान निवासी बजरंग वार्ड के मकान पर दबिश देकर विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान के एक…

Read More

सागर । गढ़ाकोटा में न्याय व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में गढ़ाकोटा को 17 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक व्यवहार न्यायालय भवन की सौगात मिली। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक रूसिया ने इस नवीन न्यायालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं सागर जिले के पोर्टफोलियो जज न्यायमूर्ति विशाल धगत भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर करीब 1.68 हेक्टेयर भूमि में निर्मित इस आधुनिक न्यायालय परिसर का कुल निर्मित क्षेत्र लगभग 6,210 वर्गमीटर है। लोक निर्माण विभाग और न्यायिक अधिकारियों की…

Read More

सागर । सागर की पावन धरा ने आज एक ऐसे ऐतिहासिक, अलौकिक और अभूतपूर्व आध्यात्मिक आयोजन का साक्षात्कार किया, जिसने सनातन संस्कृति की विराटता, वैदिक परंपरा की दिव्यता और सामूहिक आस्था की अद्भुत शक्ति को विश्व के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। लगभग एक माह से चल रही सतत तैयारियों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। दिन-रात हजारों स्वयंसेवक, आचार्य, साधक और आयोजन से जुड़े कार्यकर्ता सेवा और समर्पण की भावना से जुटे रहे। विशाल यज्ञशाला का निर्माण, भव्य मंडपों की स्थापना, हजारों श्रद्धालुओं के लिए आवास, पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग, सुरक्षा, यातायात, पूजन सामग्री और वैदिक अनुष्ठानों की सूक्ष्मतम…

Read More

सागर । श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय के संयुक्त तत्वाधान में गुरूपूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशवदास जी गिरी एवं विशिष्ठ अतिथि श्याम मनोहर चतुर्वेदी थे। कार्यक्रम की शुरूआत में मॉ सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ पं ज्वाला प्रसाद रिछारिया ने वैदिक मंत्रों से पूजन कराया। कवि पूरन सिंह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संस्कृत विद्यालय के अध्यक्ष पं के के सिलाकारी ने कार्यक्रम के संदर्भ में अपने विचार रखे, गुरू पूर्णिमा और गुरू की महात्व पर प्रकाश डाला, आज का दिन हमारे जीवन में गुरु के महत्व को स्मरण करने…

Read More

सागर । कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं नागरिकों के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार 1 अगस्त से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन से कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश निषेध रहेगा। नवीन कंपोजिट भवन कलेक्टर कार्यालय सागर एवं समस्त संभागीय तथा जिला प्रमुख कार्यालयों में दोपहिया वाहन चालकों के बिना हेलमेट कार्यालय परिसर में प्रवेश को वर्जित किया गया था। साथ ही नियम का पालन नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए। मोटरयान अधिनियम के सुरक्षात्मक…

Read More

सागर । गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राहतगढ़ के सांदीपनि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुजनों का सम्मान करते हुए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नागरिकों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं तथा बच्चों पर पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया। अपने संबोधन में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि गुरू पत्थर को भी स्पर्श करके पारस बना देते हैं, माता पिता केवल जन्म देते हैं जीवन को सार्थक गुरू ही बनाते हैं। भारत की संस्कृति में गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ स्थान दिया गया है, क्योंकि माता-पिता जन्म देते…

Read More

सागर । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार कॉम्प्रिहेन्सिव प्राइमरी हेल्थ केयर कार्यक्रम के अंतर्गत दमोह, पन्ना एवं सागर जिले के 35 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का तीन दिवसीय VIA (Visual Inspection with Acetic Acid) प्रशिक्षण 27 से 29 जुलाई तक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, सागर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण डीन डॉ. पी. एस. ठाकुर के संरक्षण एवं मार्गदर्शन तथा अधीक्षक डॉ. राजेश जैन के सहयोग से प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. शीला जैन के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की समय पर पहचान एवं स्क्रीनिंग की क्षमता…

Read More