Author: admin

सागर । नगर निगम क्षेत्र में कुत्तों की रोकथाम हेतु बधियाकरण एवं टीकाकरण के लिए अधिकृत एजेंसी पुणे की यारा फाउंडेशन एनजीओ द्वारा नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया। आरा फाउंडेशन के डाक्टर पुष्पेंद्र प्रजापति एवं उनकी टीम के सदस्यों ने बताया कि कुत्तों का बधियाकरण एवं उनका उपचार वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा,जिन स्थानों से मेल एवं फीमेल कुत्तों को पकड़ेंगे उनकी नसबंदी एवं एंटी रेबीज टीकाकरण के पश्चात उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा जिससे उनकी संख्या सीमित रहेगी। कुत्तों को पकड़ने में लोहे के जाल का उपयोग नहीं किया जाएगा जिससे उन्हें किसी भी प्रकार…

Read More

भोपाल । स्वतंत्रता सेनानी स्व विचित्र कुमार सिन्हा की स्मृति में विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों को कुक्कुट भवन सभागृह में सम्मानित किया गया। राज्य सभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया, खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और विधायक भगवान दास सबनानी ने प्रशासन, पत्रकारिता, विधि,साहित्य,जनसंपर्क और छायाकारी से जुड़े साधकों को सम्मानित किया। इनमें रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव और प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग के सदस्य शिव नारायण मिश्र, पंकज श्रीवास्तव, अशोक पांडे, डी के मालवीय,अशोक मनवानी और अनिल दीक्षित आदि शामिल हैं।क्षितिज किरण के संपादक के के सक्सेना ने सभी का स्वागत किया। स्व सिन्हा के पौत्र और क्षितिज किरण के सहायक संपादक…

Read More

सागर । विट्ठल नगर वार्ड स्थित श्मशान घाट के जीर्णोद्धार कार्यों में लापरवाही तथा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार पीयूष जैन पारस बिल्डकॉन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश मंगलवार को निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा निरीक्षण के दौरान दिए गए। यह निरीक्षण निगम द्वारा श्मशान घाट के उन्नयन एवं सुविधाओं के विस्तार हेतु कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने निर्माण कार्यों के विभिन्न पहलुओं का बारीकी से अवलोकन…

Read More

नई दिल्ली। GAIL (India) Limited में लंबित कार्यकारी (एक्जीक्यूटिव) मुद्दों के समाधान में हो रही देरी को लेकर गेल अधिकारी संघ (जीओए) ने 17 से 19 फरवरी 2026 तक देशभर के सभी कार्यस्थलों पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। संघ ने चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक तथा सभी प्रकार्यात्मक निदेशकों को संबोधित पत्र में गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि प्रबंधन द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासनों के बावजूद कई महत्वपूर्ण मुद्दे अब तक लंबित हैं। गेल अधिकारी संघ के अनुसार 14 अगस्त 2024 को हुई बैठक में प्रबंधन ने कई मांगों पर सहमति जताई थी,…

Read More

सागर।दयानंद वार्ड में नव निर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण समारोह मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि जिनेश साहू ने कहा कि आंगनवाड़ी निर्माण कार्य सुनने में भले छोटा लगे, लेकिन उनका वार्ड घाटियों पर बसा है, जहां निर्माण सामग्री पहुंचाना अत्यंत दुर्गम कार्य था। ठेकेदार भी कार्य करने को तैयार नहीं था, किंतु विधायक श्री जैन के निरंतर प्रयास और संवाद के परिणामस्वरूप यह कार्य संभव हो सका। उन्होंने बताया कि विधायक ने दयानंद वार्ड को मंगल भवन की भी…

Read More

सागर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर के मार्गदर्शन में राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तहत सागर में स्थानीय निर्वाचन पेपरलेस के रूप में निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने पर निर्वाचन भवन मध्यप्रदेश, राज्य निर्वाचन आयोग के 32 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर को आयुक्त राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज श्रीवास्तव, डॉ आर परशुराम, ओपी रावत, सिद्धार्थ सेठ सहित अन्य अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के 32 वें स्थापना दिवस के अवसर पर निर्वाचन भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आरंभ में प्रस्तुत राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने इसे समावेशी विकास, आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा को समर्पित दूरदर्शी दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल मंगु भाई पटेल के अभिभाषण में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि सरकार का केंद्र बिंदु केवल योजनाओं की घोषणा नहीं बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर है। किसानों, युवाओं, महिलाओं और आधारभूत संरचना को समान प्राथमिकता देना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने…

Read More

सागर।महाशिवरात्रि के पावन पुनीत पर्व पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने सपरिवार श्री देव भूतेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन एवं अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विधायक श्री जैन ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें संयम, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। भगवान शिव की आराधना से जीवन में संतुलन, शक्ति और सेवा भाव की प्रेरणा मिलती है। इसके उपरांत विधायक श्री जैन नगर के विभिन्न देवालयों में…

Read More

सागर । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर झंडा चौक, खुरई में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए युवा नेता अविराज सिंह ने महाशिवरात्रि के महत्व का विस्तार से वर्णन किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अविराज सिंह ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व, भगवान शिव की महिमा तथा सनातन संस्कृति की महान परंपराओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन में शिवशक्ति को समस्त शक्तियों में सर्वोपरि बताते हुए उपस्थित जनसमुदाय को धर्म, आस्था और आत्मसंयम का संदेश दिया। अविराज सिंह ने कहा कि महा शिवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान शिव की आराधना, तप, संयम…

Read More

सागर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन – आईएमए, सागर शाखा ने आज नए आईएमए भवन की आधारशिला रखकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। यह नया भवन न केवल चिकित्सा समुदाय के व्यावसायिक विकास का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र के आम नागरिकों के स्वास्थ्य कल्याण एवं जागरूकता के लिए भी एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। भूमि पूजन समारोह में आईएमए के सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां जैसे कार्यशालाएं, सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं सम्मेलन नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। इससे चिकित्सक समुदाय आधुनिक वैज्ञानिक चिकित्सा के क्षेत्र में सदैव…

Read More