सागर । महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तथा महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने पटकुई स्थित कुबेर वाटिका में राधे-कृष्ण सत्संग परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर नीलगिरी पीठाधीश्वर आत्मानंद सरस्वती महाराज का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को सत्य, सेवा, सदाचार और मानव कल्याण का मार्ग दिखाने वाली दिव्य ज्ञानगंगा है। उन्होंने कहा कि पूज्य महाराज श्री अपने प्रेरणादायी प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन, नैतिक मूल्यों तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। उनके श्रीमुख से निकली अमृतवाणी समाज में प्रेम, सद्भाव, करुणा और संस्कारों को सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है।

महापौर ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों को धर्म, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आयोजन समिति एवं राधे-कृष्ण सत्संग परिवार की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान महापौर एवं डॉ. सुशील तिवारी ने कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं से भी भेंट कर उनका अभिवादन किया तथा कथा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।