सागर/दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार अभियान को और अधिक व्यापक बनाना शुरू कर दिया है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क और चुनावी गतिविधियों में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को दतिया विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहे। उन्होंने विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया, साथ ही प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश मीडिया टीम भी चुनाव अभियान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के समन्वय और संगठन के संदेश को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दतिया प्रवास के दौरान आयोजित विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों में सहभागी रहे। उन्होंने जनसभा, प्रबुद्धजन बैठक, प्रमुख कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम तथा व्यापारी सम्मेलन में उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा प्रदेश नेतृत्व के साथ चुनावी अभियान की गतिविधियों में सहभागिता की।
मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री तिवारी ने कहा कि दतिया उपचुनाव को लेकर प्रदेश नेतृत्व की सक्रियता संगठन की कार्यशैली और कार्यकर्ताओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रवास कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहा है तथा आगामी दिनों में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य के प्रस्तावित प्रवास से चुनावी अभियान को और अधिक बल मिलेगा।
इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश मीडिया टीम द्वारा किए जा रहे समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं के समर्पण, संगठन की एकजुटता और जनता के विश्वास के बल पर भारतीय जनता पार्टी दतिया विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।