सागर । सड़क सुरक्षा समिति का अभिमत लेकर संजय ड्राइव रोड स्थित ब्रिज के डिवाइडर की उचित निराकरण प्रक्रिया पूर्ण करें, उक्त निर्देश नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने संजयड्राइव सड़क ब्रिज का निरीक्षण कर निगम के इंजीनियर्स को दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के इंजीनियर्स संजय तिवारी, सैयम चतुर्वेदी, आयुष शुक्ला, स्वच्छता निरीक्षक शशांक रावत, अतिक्रमण प्रभारी राजू रेकवार आदि निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

निगमायुक्त श्री खत्री ने संजय ड्राइव रोड सहित शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संजय ड्राइव रोड के ब्रिज की ड्राइंग डिजाइन पर विस्तार से चर्चा की और तकनीकी जानकारी इंजीनियर्स से ली। उन्होंने कहा की ब्रिज निर्माण के दौरान तात्कालिक समय में ब्रिज के दोनों ओर सुरक्षा की दृष्टि से बनाई गई दिवार और रोड चौड़ीकरण के दौरान मध्य में बने उक्त डिवाइडर की वर्तमान में उपयोगिता और आवागमन में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कितनी आवश्यकता है इसके लिए सड़क सुरक्षा समिति से अभिमत लें और आवश्यकतानुसार प्रक्रिया को पूर्ण करें, यदि डिवाइडर को हटाया जा सकता है और इससे ब्रिज की डिजाइन में कोई प्रभाव न पड़े तो हटाने की प्रक्रिया करें। उन्होंने कहा की शहर की सड़कों को सुरक्षित आवागमन के लिए भविष्य की आवश्यकतानुरूप विकसित किया जा रहा है ऐसे में पुरानी सड़कों में जहाँ भी सुधार की आवश्यकता है वहाँ सुधार करें। नागरिकों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था, स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित सड़क उपलब्ध कराने हेतु निगम प्रशासन प्रतिब्ध है।
*”सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान” के तहत विशेष सफाई के साथ चौराहों तिराहों की विशेष सफाई होती रहे*
निरीक्षण के दौरान उन्होंने चैतन्य हॉस्पिटल तिराहे सहित विभिन्न चौराहों का निरीक्षण किया और सफाईमित्रों को स्वच्छता व्यवस्था को और दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा की शहर की सड़कों, तिराहों चौराहों सहित प्रत्येक कोने की समुचित साफ-सफाई को प्राथमिकता से करें। शासन के निर्देशों का अक्षरसः पालन अनिवार्य रूप से करना हम सभी का कर्तव्य है नागरिकों के हित में शासन की गाइडलाइन अनुसार सफाई अपनाओं बीमारी भगाओ अभियान के तहत शहर में विभिन्न स्तरों पर जोर शोर से साफ सफाई की जा रही है। प्रवाहित नाले नालियों से गाद शिल्ट कचरा निकालने से लेकर पुरानी चोक या मिट्टी पत्थर मलवे से बंद हो चुकी नालियों को पुनः साफ करके वर्षा जल निकासी को निर्वाध बनाया जा रहा है। ऐसे में सफाईमित्र तिराहों चौराहों की सफाई का भी समुचित ध्यान रखें। उन्होंने कहा की सड़कों और चौराहों की सफाई से ही शहर की स्वच्छता का अंदाजा शहर से गुजरने वाले आगनतुक लगते हैं। हमें हमारे शहर को स्वच्छ शहरों की श्रेणी में उत्कृष्ठ बनाये रखना है।
*वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा दूर से दिखे ऐसा बने फाउंडेशन*
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिटी स्टेडियम के सामने स्थापित की जाने वाली वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति हेतु निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया और लगभग 20 फ़ीट ऊँची महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना हेतु ड्राइंग डिजाइन की जानकारी इंजीनियर्स से लेकर निर्माणकार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए फाउंडेशन आधार इस प्रकार तैयार करें की सब ओर से प्रतिमा दृश्यमान हो। दूर से ही लोग प्रतिमा को देखकर उनके सौर्य और शिक्षाओं से प्रेरित हो सकें। उन्होंने कहा की प्रतिमा के आसपास लेंड स्केपिंग कार्य कर इस स्थान को और सुंदर व आकर्षक बनाएं।
उन्होंने एलीवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण कर सुरक्षा जालियों को ब्रिज के अंतिम छोर तक आवश्यकतानुसार व्यवस्थित लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की एलीवेटेड कॉरिडोर पर सुरक्षा व्यवस्था को इतना पुख्ता बनाये की किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, दुर्घटना की गुंजाइस न रहे।