Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तो सात अगस्त की रात्रि से थम जायेंगे प्रदेश की बसों के पहिए मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक में आठ सूत्रीय मांगों का एजेंडा, एक अगस्त को प्रदेश के हर जिले में सौंपे जाएंगे ज्ञापन

    July 26, 2026

    दतिया उपचुनाव : संगठनात्मक एवं मीडिया गतिविधियों में सक्रिय रहे भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी

    July 26, 2026

    विकास और सांस्कृतिक वैभव भाजपा के नेतृत्व में ही संभव : भूपेंद्र सिंह स्टार प्रचारक पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने दतिया में किया सघन जनसंपर्क

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तो सात अगस्त की रात्रि से थम जायेंगे प्रदेश की बसों के पहिए मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक में आठ सूत्रीय मांगों का एजेंडा, एक अगस्त को प्रदेश के हर जिले में सौंपे जाएंगे ज्ञापन
    • दतिया उपचुनाव : संगठनात्मक एवं मीडिया गतिविधियों में सक्रिय रहे भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
    • विकास और सांस्कृतिक वैभव भाजपा के नेतृत्व में ही संभव : भूपेंद्र सिंह स्टार प्रचारक पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने दतिया में किया सघन जनसंपर्क
    • गायत्री शक्तिपीठ में विधायक शैलेन्द्र जैन ने प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को किया सम्मानित
    • दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता कर रहे जनसंपर्क
    • छात्र आंदोलन की सफलता और शिक्षा नीति में क्रांतिकारी परिवर्तन के संदेश के साथ मेधावी छात्रा से कराया शहर सेवादल ने ध्वजारोहण
    • आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है : महापौर श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर नीलगिरी पीठाधीश्वर आत्मानंद सरस्वती महाराज से लिया आशीर्वाद
    • मुख्यमंत्री के दतिया प्रवास से कार्यकर्ताओं का बढ़ा उत्साह, ऐतिहासिक विजय के लक्ष्य के साथ भाजपा संगठन पूरी निष्ठा से जुटा : रिशांक तिवारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » दतिया उपचुनाव : संगठनात्मक एवं मीडिया गतिविधियों में सक्रिय रहे भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
    राजनीति

    दतिया उपचुनाव : संगठनात्मक एवं मीडिया गतिविधियों में सक्रिय रहे भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी

    admin By adminJuly 26, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठनात्मक एवं चुनावी अभियान के तहत भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एवं संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने रविवार को लगातार दूसरे दिन दतिया में विभिन्न संगठनात्मक, चुनावी एवं मीडिया गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। दिनभर आयोजित कार्यक्रमों में रिशांक तिवारी ने वरिष्ठ नेतृत्व के साथ चुनावी तैयारियों, बूथ स्तर के समन्वय, मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान, जनसभा एवं सामाजिक सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

    रविवार प्रातः रिशांक तिवारी ने भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह के साथ दतिया विधानसभा के वार्ड क्रमांक 9 स्थित बूथ क्रमांक 177 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद आलोक संजर, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, बूथ अध्यक्ष अनिल कुमार सोनी, पार्षद संदीप शर्मा, राकेश दीक्षित, रवि दीक्षित, भगवानदास सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रनिर्माण, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर व्यक्त विचारों को कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने गंभीरता से सुना। इस दौरान रिशांक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में INS महेंद्रगिरि, कुशा मिसाइल तथा निजी क्षेत्र द्वारा निर्मित विक्रम-1 रॉकेट जैसी उपलब्धियां देश की बढ़ती सामरिक क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं।
    इसके उपरांत रिशांक तिवारी दतिया में भाजपा मीडिया सेंटर, दतिया पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सानिध्य में आयोजित संगठनात्मक एवं मीडिया समन्वय बैठक में सहभागिता की। बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं मीडिया टीम के साथ दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रभावी जनसंपर्क, मीडिया समन्वय, सूचना प्रबंधन तथा संगठन के संदेश को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
    बैठक में चुनावी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने, संगठन और मीडिया के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से पहुंचाने पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान वरिष्ठ नेतृत्व ने चुनावी अभियान में सक्रिय कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की कार्ययोजना के अनुरूप समन्वित रूप से कार्य करने का आह्वान किया। तत्पश्चात रिशांक तिवारी ने दतिया विधानसभा के बसई नगर परिषद में आयोजित केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनसभा में सहभागिता की। जनसभा में शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा। इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय का संकल्प प्रत्येक कार्यकर्ता का संकल्प है। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ बूथ स्तर तक सक्रिय है। उन्होंने दृढ़ निश्चय के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों और मजबूत संगठन के बल पर पार्टी दतिया विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    विकास और सांस्कृतिक वैभव भाजपा के नेतृत्व में ही संभव : भूपेंद्र सिंह स्टार प्रचारक पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने दतिया में किया सघन जनसंपर्क

    July 26, 2026

    दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता कर रहे जनसंपर्क

    July 26, 2026

    मुख्यमंत्री के दतिया प्रवास से कार्यकर्ताओं का बढ़ा उत्साह, ऐतिहासिक विजय के लक्ष्य के साथ भाजपा संगठन पूरी निष्ठा से जुटा : रिशांक तिवारी

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024501

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024330

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    तो सात अगस्त की रात्रि से थम जायेंगे प्रदेश की बसों के पहिए मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक में आठ सूत्रीय मांगों का एजेंडा, एक अगस्त को प्रदेश के हर जिले में सौंपे जाएंगे ज्ञापन

    By adminJuly 26, 20269

    सागर । मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन की आज सागर में एक बड़ी बैठक आयोजित हुई,…

    दतिया उपचुनाव : संगठनात्मक एवं मीडिया गतिविधियों में सक्रिय रहे भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी

    July 26, 2026

    विकास और सांस्कृतिक वैभव भाजपा के नेतृत्व में ही संभव : भूपेंद्र सिंह स्टार प्रचारक पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने दतिया में किया सघन जनसंपर्क

    July 26, 2026

    गायत्री शक्तिपीठ में विधायक शैलेन्द्र जैन ने प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को किया सम्मानित

    July 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    तो सात अगस्त की रात्रि से थम जायेंगे प्रदेश की बसों के पहिए मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक में आठ सूत्रीय मांगों का एजेंडा, एक अगस्त को प्रदेश के हर जिले में सौंपे जाएंगे ज्ञापन

    July 26, 2026

    दतिया उपचुनाव : संगठनात्मक एवं मीडिया गतिविधियों में सक्रिय रहे भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी

    July 26, 2026

    विकास और सांस्कृतिक वैभव भाजपा के नेतृत्व में ही संभव : भूपेंद्र सिंह स्टार प्रचारक पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने दतिया में किया सघन जनसंपर्क

    July 26, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024501

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024330

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.