Author: admin

सागर । युवा शक्ति संगठन के तत्वाधान में प्रतिभा को मंच देने का काम किया जा रहा है यह एक सराहनीय पहल है। इस तरह के आयोजन ग्रामीण प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए संजीवनी साबित होते हैं यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्रिकेट महाकुंभ सीहोरा मंडल के फाइनल मुकाबला के दौरान कहीं मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जावान युवाओं की कमी नहीं है हमें उनकी ऊर्जा को सही दिशा देने का कार्य करना है जो की युवा शक्ति संगठन द्वारा किया जा रहा है हमारा हर खिलाड़ी भविष्य…

Read More

सागर । निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने गुरुवार को राजस्व विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर बकाया राजस्व वसूली में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, कार्यालय अधीक्षक मनोज अग्रवाल, सभी वार्डों के राजस्व निरीक्षक एवं करसंग्राहक उपस्थित रहे। निगमायुक्त ने संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क तथा नगर निगम की दुकानों के किराए की लंबित बकाया राशि की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं एवं व्यापारियों द्वारा निर्धारित कर एवं शुल्क जमा नहीं किया गया है, उन्हें तत्काल नोटिस जारी किए जाएं। साथ ही, निर्धारित समय सीमा में भुगतान न करने…

Read More

सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित 9 क्षतिग्रस्त सड़कों के सुदृढ़ीकरण और उन्नयन कराए जाने को लेकर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मप्र ग्राम सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखा है। इनमंश से अधिकतर मार्ग बड़ी और लंबी सड़कों से कनेक्टिविटी हो जाने के कारण भारी वाहनों के आवागमन से क्षतिग्रस्त हुए हैं। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मप्र ग्राम सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि खुरई और मालथौन विकासखण्डों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित…

Read More

सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मंत्री क्रिकेट महाकुंभ अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। इसके तहत आज बिलहरा मंडल का फायनल मैच खेला गया । कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी क्षेत्र के खेल प्रेम और खिलाड़ियों के जोश की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सुरखी की युवा शक्ति और खेल के प्रति यहां का उत्साह अद्भुत है। अगली बार मंत्री क्रिकेट महाकुंभ एक भव्य और सुंदर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, इसके लिए स्टेडियम निर्माण की घोषणा की । मंत्री राजपूत ने खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि…

Read More

सागर। शहर के तिली वार्ड स्थित बालक कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन सड़क का विधायक शैलेंद्र जैन ने कॉलोनी वासियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए। विधायक जैन ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों…

Read More

सागर । कलेक्टर संदीप जी आर ने विगत दिवस जैसीनगर में आयोजित जनसुनवाई में बगैर पूर्व सूचना एवं बगैर अनुमति के अनुपस्थित रहने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिलहरा के बी एस बघेल को निलंबित कर दिया। कलेक्टर कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिलहरा के बी एस बघेल बिना किसी पूर्व सूचना / अनुमति के अनुपस्थित रहे, जबकि इस संबंध में सीएमओ को पूर्व में सूचना दी गई थी, जिससे शिकायतों की उचित समीक्षा नहीं की जा सकी जिसके लिये सीएमओ बघेल को पूर्व में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। उक्त…

Read More

सागर । नगर निगम द्वारा नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संचालित जनहितकारी पहल आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल के अंतर्गत राजीवनगर एवं रविशंकर वार्ड का 11वां शिविर पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर महाकवि पद्माकर सभागार में प्रारंभ किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याएँ दर्ज कराईं, जिनमें से अनेक का निराकरण मौके पर ही किया गया तथा शेष आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, एम.आई.सी. सदस्य विनोद तिवारी,शैलेन्द्र ठाकुर,…

Read More

सागर । बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) के डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी विशेषज्ञता का लोहा मनवाया है। संस्थान के डेंटल और एनेस्थीसिया विभाग की टीम ने 9 साल के एक मासूम बच्चे का सफल ऑपरेशन कर उसे टेम्पोरो-मैंडिबुलर जॉइंट (TMJ) एंकायलोसिस जैसी गंभीर स्थिति से निजात दिलाई है। बच्चा पिछले तीन वर्षों से अपना मुंह नहीं खोल पा रहा था। नौ वर्षीय बालक का 3 साल से मुंह बंद था, वह केवल लिक्विड डाइट पर निर्भर था। थ्री डी सी टी स्कैन में जबड़े की हड्डियों का आपस में जुड़ना (TMJ एंकायलोसिस) पाया गया। ऑपरेशन के तुरंत बाद बच्चा…

Read More

सागर। उच्च शिक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की पहल पर खुरई विधानसभा क्षेत्र के खुरई, मालथौन तथा बांदरी के शासकीय महाविद्यालयों की बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु 136.11 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। उच्च शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयुक्त उच्च शिक्षा को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि सागर जिले के खुरई क्षेत्र के मालथौन शासकीय महाविद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु 72.91 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। पत्र में बताया गया है कि शासकीय महाविद्यालय बांदरी की बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु 43.75 लाख तथा खुरई शासकीय महाविद्यालय की बाउंड्री…

Read More

सागर । जिले में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा राहतगढ़ तहसील के ग्राम परासरी त्योंदा में अवैध खनन में संलिप्त रोड निर्माण कंपनी एम.के.सी. के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन करते पाए गए चार डम्परों को जब्त कर थाना राहतगढ़ परिसर में खड़ा कराया गया है। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी…

Read More